I.N.D.I.A Ka Full Form : इंडिया की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read
India Ka Full Form

हाल ही में, भारत में विपक्षी दलों द्वारा एक समूह बनाया गया जिसको ‘I.N.D.I.A’ शब्द से सम्बोधित किया गया है। ऐसे में आपको ‘I.N.D.I.A’ शब्द के फुल फॉर्म से परिचित होना आवश्यक है क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप India Ka Full Form के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।

I.N.D.I.A Ka Full Form

I.N.D.I.A Ka Full FormIndian National Developmental Inclusive Alliance
India Ka Full Form

I.N.D.I.A Ka Full Form की उत्पत्ति कैसे हुई?

बेंगलुरु में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई। आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) के खिलाफ एकजुट गठबंधन बनाने के लिए 26 पार्टियों के सभी विपक्षी और गैर-भाजपा दल के नेता दूसरे दौर की बैठक के लिए एक साथ आए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 18 जुलाई 2023 को बंद कमरे में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, राहुल गांधी के साथ-साथ नीतीश कुमार भी शामिल हुए। बैठक में विभिन्न दलों के 50 से अधिक नेताओं ने इस अनौपचारिक चर्चा में हिस्सा लिया। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को बैठक की तैयारियों की निगरानी करने का काम दिया गया था। 

‘जीतेगा भारत’ रखी गई I.N.D.I.A की टैगलाइन  

गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखने के बाद इसकी टैगलाइन Jeetega Bharat (जीतेगा भारत) रखी गई है। इसका लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है। बताया जा रहा है कि जीतेगा भारत (भारत जीतेगा) पर अंतिम फैसला बहुत विचार-विमर्श के बाद लिया गया। टैगलाइन को कई क्षेत्रीय भाषाओं में दिखाया जाएगा। 

संबंधित आर्टिकल

RTO फुल फॉर्मITR फुल फॉर्म
BSW फुल फॉर्मISRO फुल फॉर्म
ITI फुल फॉर्मMRI फुल फॉर्म
TBD फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
FIFA फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म

FAQs

I.N.D.I.A गठबंधन में कितनी विपक्षी पार्टियों के लीडर शामिल हैं?

भारत भर के 26 विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता भारत गठबंधन बनाने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हुए हैं। 

I.N.D.I.A गठबंधन का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देना है।

I.N.D.I.A गठबंधन की मीटिंग कहाँ हुई?

यह मीटिंग बेंगलुरु में हुई। इसमें पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार जैसे विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

I.N.D.I.A गठबंधन की फुल फॉर्म (India Ka Full Form) क्या है?

I.N.D.I.A गठबंधन की फुल फॉर्म Indian National Developmental Inclusive Alliance है। 

उम्मीद है, India Ka Full Form के बारे में आपको समझ आया होगा। यदि आप फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*