शहीद भगत सिंह कॉलेज: जानिए DU के शहीद भगत सिंह कॉलेज का इतिहास और इसमें पढ़ाई करने के लिए कोर्स, आवेदन प्रक्रिया आदि

2 minute read
शहीद भगत सिंह कॉलेज

दिल्ली विश्वविधालय के साउथ कैंपस शेख सराय फेज 2 में स्थापित ‘शहीद भगत सिंह कॉलेज’ आर्ट्स और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए देश के टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है।

यहीं कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। NAAC ने भी शहीद भगत सिंह कॉलेज को वर्ष 2023 में “A” ग्रेड दी है, जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। शहीद भगत सिंह कॉलेज एक ऐसा प्रसिद्ध कॉलेज है, जहां से हमारे देश के बहुत से सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की हैं और देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं, तो शहीद भगत सिंह कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1967  
कॉलेज का नाम शहीद भगत सिंह कॉलेज
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय 
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
कैंपस साउथ कैंपस  
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफसर. अरुण कुमार अत्रि  
NACC रैंकिंग 2023 A
कॉलेज का पताशहीद भगत सिंह कॉलेज, दिल्‍ली विश्वविधालय, शेख सराय फेज 2, दिल्‍ली- 110017, भारत 
फोन नंबर 011-29250306
फैक्स 011-29257472
ईमेल [email protected]
वेबसाइट www.sbsc.in/contact.php 
This Blog Includes:
  1. शहीद भगत सिंह कॉलेज का इतिहास
    1. शहीद भगत सिंह कॉलेज को क्यों चुनें? 
    2. शहीद भगत सिंह कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. शहीद भगत सिंह कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम
  3. शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
  4. शहीद भगत सिंह कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस 
    1. प्रवेश परीक्षाएं
  5. शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  6. शहीद भगत सिंह कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  7. FAQs

शहीद भगत सिंह कॉलेज का इतिहास

शहीद भगत सिंह कॉलेज, जिसका नाम भारत के महान सपूत, शहीद-ए-आज़म, “सरदार भगत सिंह” के नाम पर रखा गया है। इस कॉलेज की स्थापना सन 1967 में दिल्ली विश्वविद्यालय के एक घटक कॉलेज के रूप में एक सह-शिक्षा कॉलेज के रूप में की गई थी। बता दें कि भगत सिंह कॉलेज की स्थापना के 7 साल के रिकॉर्ड समय के भीतर ही कॉलेज को पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज का दर्जा प्राप्त हो गया था। वहीं भगत सिंह कॉलेज ने अपने स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के बाद वर्ष 2016-17 में स्वर्ण जयंती मनाई थी। 

शहीद भगत सिंह कॉलेज को क्यों चुनें? 

यहां छात्रों को भगत सिंह कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • भगत सिंह कॉलेज को ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद’ (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “A” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • भगत सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में आर्ट्स और कॉमर्स विषयों की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं।
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ साथ छात्रों को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, जियोग्राफी लैब, मैथ्स लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, कैफेटेरिया और रिसर्च लैब की सुविधा मिलती हैं। 
  • भगत सिंह कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • भगत सिंह कॉलेज में फैकल्टीज के लिए ई-रिसर्च सेंटर है। इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • भगत सिंह कॉलेज में NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • भगत सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का महिला विकास केंद्र (WDC) महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

शहीद भगत सिंह कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्रों को भगत सिंह कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटीज के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • ऑडिटोरियम 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार रूम 
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • जियोग्राफी लैब
  • मैथ्स लैब
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • फोटोकॉपी काउंटर 

शहीद भगत सिंह कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम

यहां छात्रों के लिए भगत सिंह कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं:-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन डिग्री 
Bachelor of Artsफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Economics फुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons 
Bachelor of Arts in English फुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Hindiफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Historyफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Political Scienceफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Statistics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in History फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA

शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

भगत सिंह कॉलेज अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के तहत 17 कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्रों को (CUET PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 600 और SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां छात्रों को शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • शहीद भगत सिंह कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज वाले छात्रों को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्रों का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्र के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्रों को (CUET PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। 

शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

भगत सिंह कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अब अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

शहीद भगत सिंह कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस 

भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को इन सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं:-

  • एलिजिबल छात्रों को सबसे पहले CUET फॉर्म भरना होगा। 
  • छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए उपस्थित होना होगा। 
  • एंट्रेंस परीक्षा के बाद, विश्वविद्यालय कई राउंड में कट-ऑफ लिस्ट जारी करता है। 
  • जो छात्र CUET कट-ऑफ में टॉप रैंक लाते हैं, उन्हें काउंसलिंग के एक दौर के लिए आमंत्रित किया जाता है। 
  • काउंसलिंग के दौरान, छात्र को अपने पसंदीदा कॉलेज के रूप में शहीद भगत सिंह कॉलेज का चयन करना होगा।
    काउंसलिंग के बाद कॉलेज द्वारा अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्रों की सूची जारी की जाती है। 
  • अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्रों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और SBSC की फीस का भुगतान करना होगा।

प्रवेश परीक्षाएं

  • भगत सिंह कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए कैंडिडेट्स को CUET PG का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC/NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

भगत सिंह कॉलेज का प्लेसमेंट और ट्रेनिंग सेल छात्रों के लिए प्री प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन जैसे विभिन्न ट्रेनिंग सेशन कंडक्ट करता है। यह सेल छात्रों को कैंपस इंटरव्यू और प्रबंधन कौशल के लिए भी तैयार करता है। वहीं भगत सिंह कॉलेज के अधिकतर छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलते हैं। कुछ प्रमुख कंपनियों के नाम इस प्रकार हैं:

टॉप रिक्रूटर्स

  • Outlook
  • Thomson Reuters
  • DE Shaw & Company
  • Thomson Reuters
  • Yes bank
  • Deloitte
  • Maruti
  • BRICS CCI
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank
  • KPMG
  • Ernst & Young
  • Royal Sundaram Alliance
  • ESSAR
  • Jaypee
  • Decathlon India

शहीद भगत सिंह कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां भगत सिंह कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
वी. शेखरवरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट
सिद्धार्थ मल्होत्राएक्टर 
भुवन बामभारतीय कॉमेडियन/ एक्टर 
असली दाउदइंटरप्रेन्योर 
रमेश बिधूड़ीभारतीय राजनेता 
सुजीत सरकारभारतीय फिल्म निर्देशक-निर्माता
अनुप्रिया गोयनकाएक्ट्रेस
हर्षवर्धन राणेएक्टर 
गौतम रोड़े भारतीय फिल्म/टीवी एक्टर
आकाश गुप्ता भारतीय कॉमेडियन

FAQs

शहीद भगत सिंह कॉलेज कहाँ स्थित है?

भगत सिंह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में स्थित है। 

क्या शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ कैंपस है?

भगत सिंह कॉलेज साउथ कैंपस का हिस्सा है और शेख सराय फेज II में स्थित है।

क्या एसबीएससी एक सरकारी कॉलेज है?

एसबीएससी वर्ष 1967 में स्थापित, एक निजी कॉलेज है।

शहीद भगत सिंह कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

भगत सिंह कॉलेज की स्थापना सन 1967 में हुई थी। 

आशा है कि आपको शहीद भगत सिंह कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*