डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर कैसे बनें?

1 minute read
database administrator

कंपनियों को अपने डेटा को स्टोर और व्यवस्थित करने के लिए किसी database administrator की आवश्यकता होती है जो डेटा पुनः प्राप्त कर सकें और अपने व्यावसायिक निर्णयों के लिए इसका उपयोग कर सकें। आईटी सेक्टर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से विस्तार कर रहा है, और व्यावहारिक रूप से हर कम्पनी अभूतपूर्व दर से डेटा एकत्र कर रही है। कंपटीटर्स के डेटा और कंज्यूमर्स के डेटा को अब डिजिटल गोल्ड के रूप में देखा जाता है। ऐसे में database administrator की मांगों में काफ़ी वृद्धि देखी गई है। यदि आप भी इनमें से एक बनना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग में database administrator से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।

प्रोफाइलडेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर
क्षेत्र इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
योग्यताइनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,कंप्यूटर साइंस या सम्बन्धित क्षेत्र में डिप्लोमा, बेचलर्स या सर्टिफिकेट कोर्स।
स्किल्सटेक्निकल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, समस्या को सुलझाने का कौशल।
आवश्यक कोर्सेज़– Bachelor of Information Science- Bachelor of Data Science- Bachelor in Computer Science
टॉप रिक्रूटर्स Accenture, Tableau, Oracle, IBM, Dell Technologies, American Express आदि।
सैलरी INR 2 लाख से 5 लाख/वर्ष 
This Blog Includes:
  1. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर किन्हें कहते हैं?
  2. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर क्यों बनें?
  3. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के काम 
  4. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए आवश्यक कौशल
  5. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर कैसे बनें?
    1. स्टेप 1 अपनी शिक्षा पूरी करें
    2. स्टेप 2 सर्टिफिकेशन प्राप्त करें 
    3. स्टेप 3 अनुभव प्राप्त करें
    4. स्टेप 4 नौकरी के लिए आवेदन करें
  6. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए आवश्यक कोर्सेज़
  7. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज़ के लिए दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज़
  8. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज़ के लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज़
  9. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कुछ जरूरी कोर्सेज़ के लिए योग्यता 
  10. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया
    1. विदेश में आवेदन प्रक्रिया
    2. आवश्यक दस्तावेज़
    3. भारतीय यूनिवर्सिटीज़ में आवेदन प्रक्रिया
    4. आवश्यक दस्तावेज
  11. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं
  12. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में करियर और वेतन 
    1. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के लिए एम्प्लॉयमेंट सेक्टर 
    2. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के लिए टॉप रिक्रूटर्स
    3. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर का वेतन 
  13. FAQs

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर किन्हें कहते हैं?

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर कंप्यूटर और डेटाबेस एक्सपर्ट्स होते हैं, इन्हें DBA भी कहा जाता है। ये ग्राहकों, सहकर्मियों और अधिकारियों के लिए डेटा को व्यवस्थित, मैनेज, स्टोर और पुनर्प्राप्त करते हैं। एक व्यापक अर्थ में, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर छोटे से बड़े डेटाबेस या डेटा सेट की इंटेग्रिटी और एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे अक्सर अन्य डेटा या कंप्यूटर एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करते हैं। यदि किसी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण डेटा का संग्रह है, तो एक DBA ही इसे संभालता है।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर क्यों बनें?

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में करियर बनाने के कई फायदे है, जिनके कारण आप इसे चुन सकते हैं-

  • डीबीए के रूप में एक कैरियर आम तौर पर अन्य करियर की तुलना में उन्नति और उच्च कमाई की संभावना के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। 
  • अधिकांश डीबीए 40-घंटे के कार्य-सप्ताह में कार्य करते हैं, यह वर्क-लाइफ बैलेंस प्रदान करता है।
  • कोई भी कंपनी जिसे बड़े डेटाबेस को बनाए रखने की आवश्यकता होती है, उसे आमतौर पर डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर की आवश्यकता होती है। अतः स्कोप की कोई कमी नहीं है।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के काम 

एक database administrator किसी भी फर्म में आईटी विभाग का एक हिस्सा होता है। वे कंपनी डेटाबेस के लिए परमिशन को नियंत्रित करते हैं। उनकी अन्य जिम्मेदारियों में शामिल है-

  • डेटाबेस को स्टोर, व्यवस्थित बनाए रखना।
  • डिज़ाइन स्टोरेज और रखरखाव प्रक्रियाओं, डेटाबेस सिक्योरिटी प्रोसेस को कार्यान्वित करना।
  • सर्वर सॉफ़्टवेयर स्थापित और कॉन्फ़िगर करना।
  • शेड्यूल और सर्वर रखरखाव करना।
  • डेटाबेस का बैकअप लेने और पुनर्प्राप्त करने के लिए स्ट्रेटजी निर्धारित करना।
  • तेजी से क्वेरी रिस्पॉन्स प्रदान करने के लिए मापदंडों का उपयोग करके डेटाबेस डाउनटाइम को कम करना।
  • रिपोर्ट, ऑपरेशन मैनुअल, रिकवरी मैनुअल और डेटाबेस नीतियों के रिकॉर्ड को बनाए रखना।
  • सुनिश्चित करना कि डेटाबेस क्लाइंट की आवश्यकताओं के अनुसार कार्य कर रहा है।
  • डेटाबेस को अप टू डेट रखना और उन्हें कुशल बनाए रखने के लिए परिवर्तन और नए सॉफ़्टवेयर लागू करना।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए आवश्यक कौशल

इस नौकरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सॉफ्ट और हार्ड स्किल्स के कॉम्बिनेशन की आवश्यकता होती है। अधिकांश डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर निम्नलिखित कौशल का उपयोग करते हैं-

टेक्निकल स्किल्स

एक database administrator को अपनी दैनिक जिम्मेदारियों को निभाने और पूरा करने के लिए मजबूत टेक्निकल स्किल्स की आवश्यकता होती है। डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के पास होने वाले कुछ आवश्यक तकनीकी कौशल हैं:

  • डेटाबेस क्वायरिंग
  • डेटाबेस डिजाइन
  • डाटा वेयर हाउसिंग
  • डेटाबेस मोडलिंग
  • डाटा एनालिसिस
  • बिजनेस इंटेलिजेंस
  • ERP
  • SQL
  • माइक्रोसॉफ्ट, iOS और लिनक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम
  • RDMS
  • सिबेस और अपाचे 

विस्तार पर ध्यान

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर जटिल सिस्टम को समझते हैं और किसी भी असामान्य गतिविधि को ट्रैक करते हैं जो सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है या खामियों का कारण बन सकती है। वे बग का निवारण करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर कोड में त्रुटियों की पहचान करते हैं। डिटेल्स पर ध्यान देने से उन्हें किसी भी सॉफ़्टवेयर का पूरी तरह से मूल्यांकन करने में मदद मिलती है।

क्रिटिकल थिंकिंग

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर अक्सर सिस्टम के प्रदर्शन की निगरानी और संरचित और असंरचित डेटा के मूल्यांकन के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे सुरक्षा उल्लंघनों की पहचान करने और सिस्टम को प्रभावित करने वाले किसी भी बग की समस्या निवारण के लिए भी जिम्मेदार हैं। इन सब कार्यों को ठीक से करने के लिए उनके पास एक क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स अच्छी होनी चाहिए।

कम्युनिकेशन स्किल्स 

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर सॉफ्टवेयर, डेटा मैनेजमेंट इश्यू और यूजर एक्सेस पर चर्चा करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर्स और प्रोग्रामर्स से कम्युनिकेट करते हैं। उत्कृष्ट कम्युनिकेशन स्किल्स से उन्हें अपने सहयोगियों के साथ इश्यू और उसके उपचारों आदि के बारे में समझाने में मदद मिलती है।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर कैसे बनें?

एक database administrator बनने के लिए ऐसे कुछ आवश्यक स्टेप्स यहां दिए गए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप 1 अपनी शिक्षा पूरी करें

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम्प्यूटर सांइस या इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या संबंधित क्षेत्र में बैचलर्स की डिग्री है। ये कोर्सेज़ डेटा मैनेजमेंट, कंप्यूटर आर्किटेक्चर, लॉजिक डिज़ाइन, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, साइबर सिक्योरिटी, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और सिस्टम आर्किटेक्चर की नींव रखते हैं।

स्टेप 2 सर्टिफिकेशन प्राप्त करें 

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर अपने दैनिक कार्यों को करने के लिए कई सॉफ्टवेयर टूल्स का उपयोग करते हैं। कई सॉफ्टवेयर विक्रेताओं से प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त करने से डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए बेहतर अवसर खोजने की संभावना में सुधार होता है। उद्योग द्वारा मान्यता प्राप्त कुछ लोकप्रिय प्रमाणपत्र हैं:

  • IBM Certified Advanced Database Administrator
  • IBM Certified Database Administrator
  • Microsoft Certified Solutions Partner
  • Microsoft 365 Certified Enterprise Administrator Expert
  • Microsoft MCSE Core Infrastructure

स्टेप 3 अनुभव प्राप्त करें

फुल टाइम डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने से पहले, डेटाबेस डिज़ाइन, डॉक्यूमेंटेशन, कोडिंग, और यूजर एप्लीकेशंस के लिए थर्ड पार्टी  टूल का उपयोग करने में प्रोफेशनल एक्सपीरियंस प्राप्त करना आवश्यक है। आप इसे इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से करना चुन सकते हैं। इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट आपके नेटवर्क का विस्तार करने और एंप्लॉयर को ढूंढने का एक शानदार तरीका है जो आपके करियर में बढ़ने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

स्टेप 4 नौकरी के लिए आवेदन करें

उन कंपनियों से संपर्क करें जिनके पास डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर की भूमिका के लिए अवसर हैं। आप ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स या यहां तक ​​कि अपने कॉलेज प्लेसमेंट सेल के माध्यम से वेकेंसी प्राप्त कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप अपाचे, एचटीएमएल, जावा और एसक्यूएल जैसे प्रोग्रामिंग सॉफ़्टवेयर के ज्ञान सहित अपने रेज़्यूमे में रिलेवेंट टेक्निकल स्किल्स शामिल करें। लिनक्स, यूनिक्स और माइक्रोसॉफ्ट के बारे में अच्छे से जानना होना एक बोनस के समान है। 

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए आवश्यक कोर्सेज़

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए आवश्यक कोर्सेज़ की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • Bachelor of Management Information Systems
  • Bachelor of Information Science
  • Bachelor of Data Science
  • Bachelor in Computer Science 
  • Bachelor’s in Database Administration
  • Master’s in Database Administration
  • Master’s in Information Technology
  • Master’s in Business Administration with a Concentration in Information Systems

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज़ के लिए दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज़

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए सही शिक्षा प्राप्त करना बहुत ही ज़रूरी है, अतः यहां क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने वाले कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ की सूची दी गई है-

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज़ के लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज़

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज़ की पेशकश करने वाले कुछ टॉप भारतीय यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • कालीकट यूनिवर्सिटी
  • नाइलिट दिल्ली
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी)
  • ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर
  • पीएसजी टेक कोयंबतूर
  • हिट्स चेन्नई
  • एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई
  • स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी, कोलकाता
  • निमास कोलकाता

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कुछ जरूरी कोर्सेज़ के लिए योग्यता 

साइबर सिक्योरिटी कोर्सेज़ के लिए कुछ सामान्य पात्रता इस प्रकार हैं-

  • डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन में सर्टिफिकेशन या डिप्लोमा और बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम के लिए ज़रुरी है कि उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित) से 10+2 की योग्यता आवश्यक होती है। 
  • बैचलर्स डिग्री कोर्सेस के लिए कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं, जिन्हें क्लियर करना प्रवेश के लिए आवश्यक होता है।
  • साइबर सिक्योरिटी में PG प्रोग्राम के लिए संबंधित क्षेत्र में बैचलर्स डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही कुछ यूनिवर्सिटीज प्रवेश परीक्षा के आधार पर भी एडमिशन स्वीकार करतीं हैं।
  • विदेश की अधिकतर यूनिवर्सिटीज बैचलर्स के लिए SAT और मास्टर्स कोर्सेज़ के लिए GRE स्कोर की मांग करते हैं।
  • विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए IELTS या TOEFL टेस्ट स्कोर, अंग्रेजी प्रोफिशिएंसी के प्रमाण के रूप में ज़रूरी होते हैं। 
  • विदेश यूनिवर्सिटीज में पढ़ने के लिए SOP, LOR, सीवी/रिज्यूमे और पोर्टफोलियो भी जमा करने की जरूरत होती है।

क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे स्कोर प्राप्त करें।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया

विभिन्न डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बन्धित कोर्सेज़ के लिए भारत और विदेशी यूनिवर्सिटीज़ में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है-

विदेश में आवेदन प्रक्रिया

विदेश की यूनिवर्सिटीज़ में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स और यूनिवर्सिटी का चुनाव है। 
  • कोर्स और यूनिवर्सिटी के चुनाव के बाद उस कोर्स के लिए उस यूनिवर्सिटी की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में रिसर्च करें। 
  • आवश्यक टेस्ट स्कोर और दस्तावेज एकत्र करें।
  • यूनिवर्सिटी की साइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें या फिर आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की भी सहायता ले सकते हैं।
  • ऑफर की प्रतीक्षा करें और सिलेक्ट होने पर इंटरव्यू की तैयारी करें। 
  • इंटरव्यू राउंड क्लियर होने के बाद आवश्यक ट्यूशन शुल्क का भुगतान करें और स्कॉलरशिप, छत्रवीजा, एजुकेशन लोन और छात्रावास के लिए आवेदन करें।

एक आकर्षक SOP लिखने से लेकर वीजा एप्लिकेशन तक, कंप्लीट एप्लिकेशन प्रोसेस में मदद के लिए आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की सहायता ले सकते हैं। 

आवश्यक दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई हैं-

क्या आप विदेश में पढ़ने के लिए एजुकेशन लोन की तलाश में हैं, तो आज ही Leverage Finance का लाभ उठाएं और अपने कोर्स और यूनिवर्सिटी के आधार पर एजुकेशन लोन पाएं।

भारतीय यूनिवर्सिटीज़ में आवेदन प्रक्रिया

भारत की यूनिवर्सिटीज़ में आवेदन प्रक्रिया, इस प्रकार है-

  • सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  • अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई हैं-

  • आपकी दसवीं या बारहवीं की परीक्षा की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट।
  • जन्म तिथि का प्रमाण
  • विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र
  • अधिवास प्रमाण पत्र / आवासीय प्रमाण या प्रमाण पत्र
  • अस्थायी प्रमाण – पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता का प्रमाण (यदि कोई हो)
  • प्रवासन प्रमाणपत्र (माइग्रेशन)

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं

नीचे कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची नीचे दी गई हैं-

बैचलर्स कोर्स के लिए मास्टर्स कोर्स के लिए
SAT UPSEE
JEE MainsGMAT 
CET JEE Advanced
CUET MAT
CUEE GRE
CAT IPU CET 
SRMJEEE SRMJEEE PG 

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में करियर और वेतन 

अधिकांश डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर सेवा फर्मों या कंप्यूटर सिस्टम डिजाइन कंपनियों के लिए काम करते हैं, जैसे डेटा प्रोसेसिंग एजेंसियां, इंटरनेट सेवा प्रदाता और बहुत कुछ। लेकिन डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर Microsoft से लेकर Apple, Yahoo और अन्य बड़े उद्यमों के लिए भी काम कर सकते हैं। सामान्यतया, कोई भी आईटी-संबंधित कंपनी जो डेटा एकत्र और प्रबंधित करती है (या तो व्यक्तिगत डेटा या ग्राहक डेटा) को कम से कम एक डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर की आवश्यकता होती है। डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटरों के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद रोजगार के लिए आवेदन करने के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के लिए वर्कप्लेस आमतौर पर एक ऑफिस एनवायरनमेंट होता है। अधिकांश डेटाबेस प्रशासनिक कार्य कंप्यूटर पर किया जाएगा, हालांकि कुछ सिस्टम डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर व्यक्तिगत रूप से सर्वर या डेटाबेस हार्डवेयर पर भी कार्य कर सकते हैं।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के लिए एम्प्लॉयमेंट सेक्टर 

Database administrator को नियुक्त करने वाले संगठनों के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

  1. सिक्योरिटी कंसल्टीज़
  2. टेक्नोलॉजी कंपनीज़ 
  3. मीडिया आउटलेट्स 
  4. डिफेंस एंड इंटेलीजेंस सहित विभिन्न सरकारी विभाग
  5. नेटवर्क प्रोवाइडर
  6. बैंक और वित्तीय संस्थान
  7. एयरलाइन कंपनियां
  8. स्कूल, कॉलेज और अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 
  9. ई-कॉमर्स कंपनियां

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के लिए टॉप रिक्रूटर्स

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर को नियुक्त करने वाली कुछ प्रमुख कंपनियां हैं-

  1. Accenture
  2. Tableau
  3. Oracle
  4. IBM
  5. Dell Technologies
  6. American Express
  7. Flipkart
  8. TCS
  9. Yahoo 
  10. Google
  11. Morning Star
  12. Microsoft
  13. Apple 

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर का वेतन 

Payscale.com के अनुसार एक डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर का वार्षिक वेतन INR 2 से 5 लाख प्रति माह है। वेतन आपके अनुभव, कौशल और कंपनी के आधार पर भिन्न हो सकता है। आपकी भौगोलिक स्थिति भी आपके वेतन को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण स्वरूप- नोएडा में एक डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर का औसत मूल वेतन INR 65 से 70 हज़ार प्रति माह है, जबकि पुणे में एक डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर का औसत आधार वेतन INR 38 से 41 हज़ार प्रति माह है।

FAQs

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर कौन है?

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर कंप्यूटर और डेटाबेस एक्सपर्ट्स होते हैं, इन्हें DBA भी कहा जाता है। ये ग्राहकों, सहकर्मियों और अधिकारियों के लिए डेटा को व्यवस्थित, मैनेज, स्टोर और पुनर्प्राप्त करते हैं। एक व्यापक अर्थ में, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर छोटे से बड़े डेटाबेस या डेटा सेट की इंटेग्रिटी और एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए मुझे क्या योग्यताएं चाहिए?

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम्प्यूटर सांइस या इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या संबंधित क्षेत्र में बैचलर्स की डिग्री है।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर का वेतन कितना है?

Indeed.com के अनुसार एक डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर का वार्षिक वेतन INR 2 से 5 लाख प्रति माह है। वेतन आपके अनुभव, कौशल और कंपनी के आधार पर भिन्न हो सकता है।

हम आशा करते हैं कि अब आप जान गए होंगे कि database administrator कैसे बनें। यदि आप साइबर सिक्योरिटी से संबंधित कोर्स विदेश से करना चाहते हैं तो आप आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से सलाह ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करने के लिए हमें 1800 572 000 पर कॉल करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*