Chandrayaan-3 Maha Quiz : इसरो मिशन चंद्रयान-3 के प्रश्नों का उत्तर देकर जीत सकते हैं बड़ा प्राइज, जानें कैसे लें सकते हैं इसमें हिस्सा?

1 minute read
Chandrayaan-3 Maha Quiz

Chandrayaan-3 Maha Quiz: ISRO ने MyGov के सहयोग से चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए ऑनलाइन क्विज़ कम्पटीशन शुरू किया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय नागरिक isroquiz.mygov.in पर साइन अप करके हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। इस क्विज में इसरो के चंद्रमा मिशन पर 10 प्रश्नों को हल करके शामिल हो सकते हैं।

इस Chandrayaan-3 Maha Quiz पुरस्कार में सभी नॉन-रैंकिंग प्लेयर्स के लिए सर्टिफिकेट्स शामिल हैं। Chandrayaan-3 Maha Quiz के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि ये प्रोग्राम 1 सितंबर को शुरू किया गया था, जिसमें अब तक 8,52,570 से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके हैं।

Chandrayaan-3 Maha Quiz: विजेताओं को मिलेंगे INR 1 लाख

  • इस Chandrayaan-3 Maha Quiz में टॉप करने वाले लोगों को INR 1 लाख नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • दूसरे नंबर पर होने पर INR 75,000 के नकद पुरस्कार से दिया जाएगा। 
  • तीसरे रैंक पर आने वाले को INR 50,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • 100 बेस्ट परफॉरमेंस करने वाले लोगों को INR 2,000 कॉन्सोलेशन प्राइज के रूप में दिया जाएगा।
  • 200 बेस्ट परफॉरमेंस करने वालों को INR 1,000 के कॉन्सोलेशन प्राइज दिया जाएगा।

Chandrayaan-3 Maha Quiz की नियम और शर्तें

Chandrayaan-3 Maha Quiz की नियम और शर्तें इस प्रकार हैं:

  1. ये क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए है।
  2. यह एक टाइम्ड क्विज है जिसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकंड में देना होगा। 
  3. इस क्विज कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 
  4. जो कैंडिडेट्स इस Chandrayaan-3 Maha Quiz में शामिल होंगे, उन्हें अपनी प्रोफ़ाइल पेज पर सभी वैध और सही जानकारी को दर्ज करना होगा। अपडेट प्रोफ़ाइल का उपयोग उम्मीदवार के साथ आगे कम्युनिकेशन के लिए किया जाना है। यदि आपकी प्रोफाइल पूरी नहीं है तो, आप विनर बनने के योग्य नहीं होगे।
  5. Chandrayaan-3 Maha Quiz को भारत के वैध भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग करके खेल सभी खेल सकते हैं, क्योंकि Maha Quiz शुरू होने से पहले आपके मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। 
  6. अंतरराष्ट्रीय उपयोगकर्ता वन टाइम पासवर्ड (OTP) के रूप में वैध ईमेल आईडी का उपयोग करके इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। 
  7. Isro और MyGov के पास किसी भी पार्टिसिपेट को किसी भी समय क्विवज से अयोग्य घोषित करने या अस्वीकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। यदि किसी पार्टिसिपेट द्वारा दी गई जानकारी अस्पष्ट, अधूरी, झूठी या गलत है तो उसकी भागीदारी को मान्य नहीं माना जायगा।

Chandrayaan-3 Maha Quiz में भाग कैसे लें? 

Chandrayaan-3 Maha Quiz में भाग लेने की प्रक्रिया इस प्रकार हैः

  • सबसे पहले isroquiz.mygov.in पर जाएं। 
  • आपको MyGov पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब बाद मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें।
  • अब OTP आएगा, उस OTP दर्ज करके ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें और क्विज़ शुरू करें।
  • भाग लेने वालों को 300 सेकंड में 10 सवालों के जवाब देने होंगे।
  • Chandrayaan-3 Maha Quiz पूरा होने पर सर्टिफिकेट्स डाउनलोड के लिए एसएमएस/ईमेल के माध्यम से 24 घंटे के अंदर पहुंच जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में इसरो ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को क्विज़ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने भी क्विज में हिस्सा लेने का किया अनुरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्विज पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मैं छात्रों से चंद्रयान-3 महा क्विज में भाग लेने का अनुरोध करूंगा, जिससे उन्हें देश के चंद्र मिशन के बारे में जानने में मदद मिलेगी।”

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
ISRO Full Form in Hindi : इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
Gaganyaan Mission in Hindi | गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?Chandrayaan-3 | चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?
ISRO ने जारी किया लैंडर का नया वीडियो, 23 को आई बाधा तो 27 अगस्त को उतर सकता है चांद पर चंद्रयान-3Chandrayaan 3 Soft Landing Time : 23 अगस्त को इतने समय चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-3, जानें क्या है इसरो की ताजा अपडेट

FAQs

चंद्रयान 3 की स्पीड कितनी है?

चंद्रयान-3 की शुरुआती रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा है।

ISRO की फुल फाॅर्म क्या है?

ISRO की फुल फाॅर्म Indian Space Research Organization है।

चंद्रयान-3 का बजट क्या है?

चंद्रयान-3 का अनुमानित बजट INR 615 करोड़ है।

अभी हमने जाना Chandrayaan-3 Maha Quiz के बारे में। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*