ICC ODI World Cup 2023 – कई खिलाड़ियों का आखिरी होगा 2023 का विश्व कप, जानें लिस्ट में कौन-कौन से बड़े नाम हैं शामिल

1 minute read
कई खिलाड़ियों का आखिरी होगा 2023 का विश्व कप

क्रिकेट को भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में खूब पसंद किया जाता है। क्रिकेट में खिलाड़ी आते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं और कुछ खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बनाते हैं, लेकिन समय के साथ-साथ पुराने खिलाड़ी रिटायर हो जाते हैं और नई खिलाड़ियों को मौका मिलता है। विश्व कप 2023 के बाद अब अगला टूर्नामेंट 2027 में होगा और उस समय कई टीमों के कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर नहीं दिखेंगे। इस ब्लाॅग ICC ODI World Cup 2023 में हम कुछ बड़े खिलाड़ियों के नाम जानेंगे, जिनका 2023 का विश्व कप आखिरी होगा।

किन खिलाड़ियों का आखिरी होगा 2023 का विश्व कप?

ICC ODI World Cup 2023 : बढ़ती उम्र के साथ ही खिलाड़ियों को ब्रेक की जरूरत पड़ती है। 2023 विश्व कप में विभिन्न टीमों के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो 30 या 32 वर्ष से ज्यादा की उम्र के हैं और अगल विश्व कप 2027 में होगा तब तक उनकी उम्र काफी हो जाएगी और हो सकता है वह अगले विश्व कप में न दिखें। 

ICC ODI World Cup 2023 के बाद वर्ल्ड कप में नहीं दिखने वाले खिलाड़ी

ICC ODI World Cup 2023 के बाद वर्ल्ड कप में नहीं दिखने वाले खिलाड़ियों के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

ICC ODI World Cup 2023

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप के बाद वह इस फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं, क्योंकि वह 34 वर्ष के हैं। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय अनुबंध से खुद हटाकर इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है।

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

ICC ODI World Cup 2023

2019 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंग्लैंड के दिग्गज बैट्समैन बेन स्टोक्स एक बार वनडे से संन्यास ले चुके हैं और वह इस समय 32 वर्ष के हैं। हालांकि उन्होंने दोबारा संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद वह विश्व कप में नजर नहीं आएंगे।

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)

ICC ODI World Cup 2023

केन विलियमसन को न्यूजीलैंड का सबसे शांत खिलाड़ी माना जाता है और वह टीम के कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने लगातार 2 बार फाइनल खेला है और अब यह उनका आखिरी विश्व कप है तो वह इस बार अपनी टीम को विश्व विजेता बनाना चाहेंगे।

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

ICC ODI World Cup 2023

स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने कई बार अच्छी बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई है। स्टीव स्मिथ इस सम 34 वर्ष के हैं और ICC ODI World Cup 2023 खेलने के बाद शायद वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं और 2027 के विश्व कप में नहीं दिखेंगे।

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

ICC ODI World Cup 2023

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्समैन डेविड वाॅर्नर ने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं और वह काफी तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ अब वह क्रिकेट से ब्रेक लग सकते हैं और उनके आखिरी विश्व कप में टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

शाकिब अल हसन​ (शाकिब हल हसन)

ICC ODI World Cup 2023

बांग्लादेश की टीम कई बार बड़े उलटफेर के लिए जानी जाती है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब हल हसन का यह पांचवां विश्व कप है और वह इस समय 36 वर्ष के हैं। अनुमान है कि वह 2027 के विश्व कप में नहीं दिखेंगे। बतौर ऑलराउंडर उनका रिकाॅर्ड काफी अच्छा है। 

2027 वर्ल्ड कप में नहीं दिख सकते हैं ये खिलाड़ी

ICC ODI World Cup 2023 के बाद 2027 वर्ल्ड कप में नहीं दिखने वाले भारत के खिलाड़ियों के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

रोहित शर्मा (भारत)

ICC ODI World Cup 2023

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकाॅर्ड बनाए हैं, लेकिन अब क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वह 2023 वर्ल्ड कप के बाद अगले वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे, क्योंकि उनकी उम्र 36 वर्ष है। 

विराट कोहली (भारत)

ICC ODI World Cup 2023

क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस समय 34 वर्ष के हैं और वह अगले वर्ल्ड कप तक 38 वर्ष के हो जाएंगे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है, हालांकि वह अभी अन्य सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

रविचंद्रन अश्विन (भारत)

ICC ODI World Cup 2023

रविचंद्रन अश्विन को कैरम बाॅल का स्पेशिलिस्ट माना जाता है और वह भारत के सफल स्पिनरों में से एक हैं। अश्विन संन्यास के लिए पहले ही संकेत दे चुके हैं और वह इस समय 37 वर्ष के हैं। 2027 में उनके इसमें शामिल होने की संभावना नहीं है।

संबंधित आर्टिकल्स

2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन है?
2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट में शामिल है
10 कप्तानों का स्क्वाड
बीसीसीआई का पूरा नाम क्या है?
ऑस्ट्रेलिया कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है?2024 विश्व कप कब शुरू होगा?
2024 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?2023 World Cup: भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?
इंग्लैंड ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों की लिस्ट 
जानिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम का इतिहास और यहां
हुए मुख्य क्रिकेट इवेंट्स
जानें कितनी होती है क्रिकेट बैट की लंबाई
1975 में पहला क्रिकेट विश्व कप किसने जीता था?जानें वर्ल्ड कप मैच लिस्ट 2023 के बारे में
स्टेडियम में कितने लोग बैठ सकते हैं?जानिए क्या है नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पुराना नाम?
जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 5?जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 6?
जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 7?जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 4

FAQs

2027 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी कौन करेगा?

2027 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी नामीबिया और जिम्बाब्वे करेंगे।

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल कहां होगा?

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

2023 वर्ल्ड कप कब और कहां होगा?

2023 वर्ल्ड कप भारत में होगा और यह 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको कई खिलाड़ियों का आखिरी होगा 2023 का विश्व कप के बारे में पता चला होगा। इसी तरह के वर्ल्ड कप से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*