Chandrayaan 3 Soft Landing Time : 23 अगस्त को इतने समय चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-3, जानें क्या है इसरो की ताजा अपडेट

1 minute read
Chandrayaan 3 Soft Landing Time

इसरो का चंद्रयान-3 मिशन अपने अंतिम चरण में है और कुछ ही दिनों में भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग का पहला प्रयास करेगा। Chandrayaan 3 Soft Landing Time को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर 23 अगस्त को शाम लगभग 5:45 बजे (IST) चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। 

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल (LM) की कक्षा को सफलतापूर्वक कम कर दिया। 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल मिशन लॉन्च होने के 35 दिन बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है और यह सफलतापूर्व आगे बढ़ रहा है।

मिशन का नामChandrayaan-3
बाॅडीISRO
लाॅन्चिंग डेट14 जुलाई 2023
Chandrayaan 3 Soft Landing Timeशाम लगभग 5:45 बजे (IST) (संभावित)
चंद्रयान-3 लाॅन्चिग जगहआंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से।
चंद्रयान-3 मिशन की डायरेक्टरसाइंटिस्ट ऋतु करिधाल
चंद्रयान-3 की रफ्तार1,627 किमी प्रति घंटा।
चंद्रयान-3 की वजनकरीब 3,900 किलोग्राम है
ऑफिशियल वेबसाइटisro.gov.in

कई प्लेटफाॅर्म पर होगा लाइव टेलिकाॅस्ट

इसरो के अनुसार, चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने के लिए तैयार चंद्रयान-3 मिशन के साथ भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच जाएगी और यह उपलब्धि भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण (space exploration) में हमारे देश की प्रगति का प्रतीक है। इसे प्रोग्राम के रूप में 23 अगस्त को (Chandrayaan 3 Soft Landing Time) 17:27 बजे (IST) से कई प्लेटफार्मों पर लाइव टेलिकाॅस्ट किया जाएगा।

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1693477028270387594?s=20

लाइव स्ट्रीमिंग के लिए इन्हें किया गया इनवाइट

इसरो ने कहा, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग एक यादगार क्षण है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाता है बल्कि हमारे युवाओं के मन में जुनून भी जगाता है। यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है। देश भर के सभी स्कूलों और एकेडमिक इंस्टिट्यूट्स को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को प्रचारित करने और परिसरों में चंद्रयान -3 सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग आयोजित करने के लिए इनवाइट किया जाता है।

चंद्रयान-3 कब लाॅन्च किया गया?

Chandrayaan 3 Soft Landing Time जानने के साथ ही यह जानना आवश्यक है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (ISRO) की ओर से 14 जुलाई 2023 यानी शुक्रवार को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं।

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1693318436238315627?s=20

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर कहां उतरेगा?

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग सही होने के लिए बीते मिशन की तुलना में कई तरह के बदलाव किए गए हैं, लेकिन चंद्रयान-3 चंद्रमा रात होने से पहले अपने चंद्र लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 70 डिग्री अक्षांश पर भेज देगा।

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1693147231770251521?s=20

चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?

Chandrayaan 3 Soft Landing Time घोषित कर दिया गया है, लेकिन चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी इस बार सीनियर साइंटिस्ट डॉ. रितु को सौंपी गई है और वह चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं। अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरा मुथुवेल हैं। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस मोहना कुमार LVM3-M4/चंद्रयान 3 के मिशन डायरेक्टर हैं। 

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1692742319794266239?s=20

चंद्रयान-3 की घोषणा कब की गई थी?

Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी। चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक और हमारे देश की अंतरिक्ष एजेंसी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संस्थापक माना जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
ISRO Full Form in Hindi : इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
Gaganyaan Mission in Hindi | गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?Chandrayaan-3 | चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?

FAQs

चंद्रयान 3 की स्पीड कितनी है?

चंद्रयान-3 की शुरुआती रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा है।

ISRO की फुल फाॅर्म क्या है?

ISRO की फुल फाॅर्म Indian Space Research Organization है।

चंद्रयान-3 का बजट क्या है?

चंद्रयान-3 का अनुमानित बजट INR 615 करोड़ है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan 3 Soft Landing Time की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*