Bhutan ki Currency: क्या आप जानते हैं भूटान की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

1 minute read
Bhutan ki Currency

विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों का उद्देश्य अधिकाधिक ज्ञान अर्जित करने का होता है, इसी ज्ञान की कड़ी में विद्यार्थियों को Bhutan ki Currency के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए क्योंकि करेंसी के आधार पर ही किसी भी देश की आर्थिक स्तिथि को देखा जाता है। किसी भी देश की करेंसी की स्तिथि ही यह निर्धारित करती है, कि उस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है या कमजोर। आर्थिक स्तिथि चाहे कैसी भी क्यों न हो, करेंसी उसमें अहम भूमिका निभाती है। इस पोस्ट के माध्यम से आप Bhutan ki Currency क्या है तथा भारत में भूटान की करेंसी की क्या कीमत है, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं तुर्की की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

क्या है Bhutan ki Currency?

भूटान की आधिकारिक मुद्रा को “नोंग्त्रुम” कहा जाता है, भूटान में नोंग्त्रुम का उपयोग व्यापारिक तौर पर लेन-देन की दृष्टि से भी व्यापक रूप में होता है। भूटान की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए भूटान में नोंग्त्रुम का ही उपयोग किया जाता है। “नोंग्त्रुम” का प्रतीकात्मक चिह्न “Nu.” तथा इसका ISO कोड BTN होता है, जिसको संख्यात्मक रूप से BTN 064 के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। नोंग्त्रुम को 100 छेरतुम (Ch.) में विभाजत किया जाता है।

भूटान की मुद्रा में सिक्के और बैंक नोट दोनों ही चलन में होते हैं, जिसमें 1, 2, 5, 10, 20 और 25 छेरतुम के सिक्के तथा 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 1000 मूल्यवर्ग के बैंक नोट चलन में हैं। भूटान की आधिकारिक मुद्रा नोंग्त्रुम को भूटान का शाही मौद्रिक प्राधिकरण (Royal Monetary Authority of Bhutan) द्वारा नियंत्रित अथवा जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि नेपाल की करेंसी क्या है?

भारत में भूटान की करेंसी की क्या है कीमत ?

भूटान की करेंसी नोंग्त्रुम के बारे में जानने के बाद आपको इसके आधार पर, भारत में इसकी कीमत क्या है, के बारे में जान लेना अनिवार्य है। जिसकी जानकारी निम्नवत है;

1 Bhutanese Ngultrum = 1.00 Indian Rupee होता है।

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

FAQs

भूटान की करेंसी का नाम क्या है?

भूटान की आधिकारिक मुद्रा को “नोंग्त्रुम” कहा जाता है।

भूटान की करेंसी का प्रतीक/सिंबल होता है?

भूटान की करेंसी का प्रतीक/सिंबल “Nu.” होता है।

भूटान की राजधानी क्या है?

भूटान की राजधानी “थिम्फू” है, जो कि दुनिया की चौथी सबसे ऊँची राजधानी है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं ईरान की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको Bhutan ki Currency पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*