AFC Full Form : एएफसी का फुल फॉर्म क्या है? 

1 minute read
AFC full form in hindi

AFC Full Form in Hindi : AFC का फुल फॉर्म एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन (Asian Football Confederation) है। यह पूरे एशिया महाद्वीप में फुटबॉल में एक प्रमुख गवर्निंग बॉडी है। एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन में कई देश इसके भागीदार हैं। एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन की स्थापना वर्ष 1954 में मनीला, फिलीपींस में हुई थी और वर्तमान के समय में इसमें 47 सदस्य हैं। वर्तमान में एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन के अध्यक्ष सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा हैं। इसका मुख्यालय मलेशिया के फेडरल टेरिटरी कुआलालंपुर में है। वर्तमान में एएफसी के महासचिव विंडसर जॉन हैं। एएफसी के कई अन्य पूर्ण रूप भी हैं जो अलग-अलग भाषाओं और देशों में हैं। आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए AFC Full Form in Hindi और इसके अतिरिक्त अन्य जानकारी यहां दी गई हैं।

AFC Full Form in Hindi – एएफसी का फुल फॉर्म 

AFC Full Form in Hindiएशियन फुटबॉल कंफेडरेशन (Asian Football Confederation)  

AFC का इतिहास 

एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन की स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी। इसमें कुल 47 देश सदस्य हैं। यह संस्था एशिया के अधिकांश देशों/क्षेत्रों में एसोसिएशन फुटबॉल, बीच सॉकर और फुटसल जैसे खेलों को गवर्न करती है। एशियन लेडीज़ फुटबॉल कंफेडरेशन एक और अन्य संस्था थी जिसकी स्थापना वर्ष 1968 में की गई थी। यह संस्था एशिया में महिला एसोसिएशन फुटबॉल का मैनेजमेंट करती थी, अप्रैल 1968 में ताइवान, हांगकांग, मलेशिया और सिंगापुर को शामिल करते हुए स्वतंत्र रूप से स्थापित की गई थी। वर्ष 1986 में AFC का एशियन लेडीज़ फुटबॉल कंफेडरेशन के साथ विलय कर दिया गया था।

AFC के सदस्य 

कुल मिलाकर AFC के 47 सदस्य हैं। ये सदस्य 5 क्षेत्रों (पश्चिम, मध्य, दक्षिण, पूर्व (पूर्वी एशिया के राष्ट्र और कुछ महासागरीय राष्ट्र: गुआम और उत्तरी मैरियन द्वीप) और दक्षिण-पूर्व (आसियान राष्ट्र और ऑस्ट्रेलिया)) में विभाजित हैं। भारत, इंडोनेशिया, बर्मा, पाकिस्तान, फिलीपींस, अफगानिस्तान, चीन, इज़राइल, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और वियतनाम ये सभी देश इस संस्था के संस्थापक सदस्य थे। इन देशों में से कुछ सदस्यों ने इस कंफेडरेशन को विभाजित करने की भी इच्छा जताई है इसके पीछे उनकी मंशा एक सेपरेट साउथ वेस्ट एशियन फेडरेशन बनाने की है। 

AFC के अन्य फुल फॉर्म 

AFC के अन्य फुल फॉर्म यहां दिए गए हैं:

AFC Full Form in Football अमेरिकन फुटबॉल कॉन्फ्रेंस American Football Conference
AFC Full Form in Telecommunications ऑटोमैटिक फ्रीक्वेंसी कंट्रोलAutomatic Frequency Control
AFC Full Form in Military एयर फोर्स क्रॉसAir Force cross
AFC Full Form in Transportation एवरेज फिक्स्ड कॉस्ट Average Fixed Cost
AFC Full Form in Engineering अल्टरनेटिव फ्लो कंट्रोलAlternative Flow Control

संबंधित आर्टिकल

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म

आशा है कि आपको AFC Full Form in Hindi से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*