Today’s Current Affairs in Hindi | 30 मई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 30 May 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 30 मई 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

30 मई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘ISRO’ ने NVS-1 उपग्रह लॉन्च किया है।
  2. हाल ही में ‘तैयब इरदुगान’ फिर से तुर्की देश के राष्ट्रपति चुनें गए है।
  3. हाल ही में 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड ‘कोजी याकुशो’ को मिला है।
  4. हाल ही में 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रसिद्ध उपन्यासकार ‘दामोदर मौजो’ को मिला है। 
  5. हाल ही में शराब पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने वाला दूसरा देश ‘आइसलैंड’ बना है। 
  6. हाल ही में ‘IIFA अवार्ड्स 2023’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड ‘ऋतिक रोशन’ ने जीता है।
  7. हाल ही में G-20 भ्र्ष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक उत्तराखंड राज्य के ‘टिहरी’ शहर में संपन्न हुई है।   
  8. हाल ही में भारत को नेपाल देश में दूसरी ‘जल विद्युत परियोजना’ स्थापित करने की स्वीकृति मिली है।
  9. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने एशियाई उत्पादन पर निर्भरता को कम करने के लिए ‘सेमी कंडक्टर रणनीति’ का अनावरण किया है। 
  10. हाल ही में 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य ने जीता है।
  11. हाल ही में ‘आर दिनेश’ को वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय उधोग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  12. हाल ही में आने वाले जनगणना फॉर्म में ‘06 धर्मों’ के विकल्प मिलेंगे।
  13. हाल ही में बांद्रा वर्सोवा समुंद्री ब्रिज का नाम ‘वी डी सावरकर’ के नाम पर रखा गया है।
  14. हाल ही में ‘रमेश डी धानुका’ ने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली है।  
  15. हाल ही में चर्चा में रहा ‘City of Dead’ मिश्र देश में स्थित एक यूनिस्को विश्व धरोहर स्थल है। 
  16. हाल ही में ‘प्रवीण के श्रीवास्तव’ ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली है।
  17. हाल ही में नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुवाहाटी और जलपाईगुडी शहरों के बीच चलाई गई है। 
  18. हाल ही में मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट की मेंस कैटेगरी में ‘एच एस प्रणय’ ने गोल्ड मेडल जीता है।
  19. हाल ही में खबरों में रहा ‘ब्लादिवस्तोक बंदरगाह’ रूस देश में स्थित है। 
  20. हाल ही में ‘श्रीकृष्णन हहिहर सरमा’ को कर्णाटक बैंक का नया MD & CEO नियुक्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 30 May- दुनिया के पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र की हुई थी शुरुआत, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

30 मई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  हाल ही में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा कहां शुरू हुई है?

(A) फ़िनलैंड 
(B) आयरलैंड 
(C) मलेशिया 
(D) जिनेवा 
उत्तर- (D) जिनेवा 

2. हाल ही में ‘मेगा योग महोत्सव’ का आयोजन किस शहर में किया गया है?

(A) हैदराबाद 
(B) दिल्ली 
(C) भोपाल 
(D) अहमदाबाद 
उत्तर- (A) हैदराबाद 

3. हाल ही में किस राज्य में ‘हमार सुधघर लाइका अभियान’ शुरू किया गया है?

(A) पंजाब 
(B) छ्त्तीसगढ़ 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) पश्विम बंगाल 
उत्तर- (B) छतीसगढ़  

4. हाल ही में ऑटोमोबाइल प्लांट के लिए तमिलनाडु राज्य ने किस देश के साथ समझौता किया है? 

(A) जापान 
(B) साउथ कोरिया 
(C) जर्मनी 
(D) चीन 
उत्तर- (A) जापान 

5. हाल ही में अमेरिका ने किस देश के साथ रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

(A) मलेशिया 
(B) पापुआ न्यू गिनी
(C) सिंगापुर 
(D) फ्रांस 
उत्तर- (B) पापुआ न्यू गिनी

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*