क्या आप जानते हैं, 9 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है और क्यों यह दिन खास है? यह दिन प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय समुदाय के योगदान और उनकी भूमिका को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर है। इस दिन की शुरुआत महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी के इतिहास से जुड़ी है, जब उन्होंने 9 जनवरी 1915 को भारत लौटकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। इस ब्लॉग में आप जानेंगें कि 9 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है, इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है, और कैसे यह दिवस भारतीय प्रवासियों के बीच एकता और सम्मान का प्रतीक बनता है।
This Blog Includes:
9 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
हर साल 9 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करना। आपको बता दें कि पहली बार यह दिवस 2003 में मनाया गया था। 2003 के बाद से हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जाने लगा। इस दौरान इस दिन भारत के विभिन्न शहरों में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रमों में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया जाता है और उनके योगदानों की चर्चा की जाती है। ऐसे में आईये जानते हैं इसका इतिहास क्या है।
प्रवासी भारतीय दिवस का इतिहास
भारत सरकार द्वारा हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी। इसी के साथ इस दिन से जुड़ा एक और इतिहास भी है। 9 जनवरी 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और उन्हें महान ‘प्रवासी’ की उपाधि भी मिली थी।
प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य
इसका उद्देश्य भारत और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। यह दिन उन भारतीय मूल के लोगों को समर्पित है, जिन्होंने विदेशों में रहते हुए भी अपने देश का मान बढ़ाया है और भारत के विकास में योगदान दिया है। प्रवासी भारतीय दिवस न केवल विदेशों में बसे भारतीयों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है, बल्कि यह उन्हें भारत के विकास और समृद्धि में भागीदार बनने के लिए प्रेरित भी करता है। यह दिन भारत और भारतीय प्रवासियों के बीच एक पुल के रूप में काम करता है, जिससे भारत का वैश्विक प्रभाव और मजबूत होता है।
प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व
प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व इस प्रकार है:
- महात्मा गांधी की वापसी का प्रतीक:
9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा मिली। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। यह भारतीय प्रवासियों के योगदान और उनके भारत के साथ अटूट संबंध का प्रतीक है। - भारतीय प्रवासियों का सम्मान:
यह दिवस उन प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने कार्य, संस्कृति, और उपलब्धियों से भारत का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर “प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार” भी दिए जाते हैं। - भारत और विदेशों के बीच संबंधों को मजबूत करना:
यह दिन सरकार और प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच संवाद को बढ़ावा देता है। इसके माध्यम से विदेशी निवेश, व्यापार, शिक्षा, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया जाता है। - भारतीयता और संस्कृति का जश्न:
प्रवासी भारतीय दिवस भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीयता का जश्न मनाने का अवसर है। यह प्रवासियों को उनकी जड़ों से जोड़े रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें : जनवरी माह के दिवस की सूची
संबंधित आर्टिकल
उम्मीद है, 9 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है? इसके बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। Important Days and Dates से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।