Today’s Current Affairs in Hindi | 17 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 17 July 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 17 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

17 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘UAE’ देश की आधिकारिक यात्रा पर गए है।
  2. हाल ही में यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) ने भारत के ‘राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ के लिए 01 बिलियन डॉलर की ऋण सुविधा को मंजूरी दी है।
  3. हाल ही में विंबलडन चैम्पियनशिप 2023 में महिला एकल का खिताब ‘मार्केटा वोंड्रोसोवा’ ने जीता है।
  4. हाल ही में भारत, फ्रांस देश के ‘मार्सिले’ शहर में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
  5. हाल ही में भारत और फ्रांस देश ने तीन ‘स्कॉर्पियन पनडुब्बी’ के निर्माण के लिए समझौता किया है।
  6. हाल ही में 17 जुलाई को ‘विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय’ दिवस मनाया जाएगा।
  7. हाल ही में ‘गोवा’ राज्य में आयुष सेवाओं और अनुसंधान सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है।
  8. हाल ही में केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ के तहत 1,44,220 घरों का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया है।
  9. हाल ही में ‘पैरा एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप 2023’ में सचिन खिलारी ने शॉटपुट F-46 वर्ग में ‘स्वर्ण पदक’ जीता है।
  10. हाल ही में ‘तमिलनाडु’ राज्य के थूथुकुडी जिले के ऑथूर पान के पत्तों को GI टैंग मिला है।
  11. हाल ही में ‘नाइजीरिया’ देश ने बढ़ती खाद्य कीमतों से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की है।
  12. हाल ही में ‘जस्टिस अलेक्जेंडर थॉमस’ केरल राज्य के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए है।
  13. हाल ही में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौते के तहत IIT दिल्ली का परिसर ‘UAE’ देश में भी खोला जाएगा। 
  14. हाल ही में दिल्ली का ‘IGI एयरपोर्ट’ चार रनवे वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बना है।
  15. हाल ही में गोवा राज्य ‘ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह’ की बैठक की मेजबानी करेगा।
  16. हाल ही में असम राज्य में ‘गजह कोथा अभियान’ शुरू किया गया है।
  17. हाल ही में मराठी अभिनेता ‘रवींद्र महाजनी’ का  77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  18. हाल ही में Google ने ‘NotebookLM’ नाम से एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नोट्स ऐप लॉन्च किया है।
  19. हाल ही में ‘इरिना घोष’ माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर बनी है।
  20. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के लिए ‘‘FSSAI’’ के साथ समझौता किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 17 July – फिनलैंड में संविधान को दी गई थी स्वीकृति, जानें आज का इतिहास

17 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘अंडर-21 यूरोपीय चैम्पियनशिप 2023’ का खिताब किस देश ने जीता है?

(A) भारत 
(B) इंग्लैंड 
(C) श्रीलंका 
(D) ऑस्ट्रेलिया 
उत्तर- (B) इंग्लैंड 

2. हाल ही में कौन टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाला भारत का ‘5वां खिलाड़ी’ बना है?

(A) चेतेश्वर पुजारा 
(B) रोहित शर्मा 
(C) के.एल राहुल 
(D) विराट कोहली 
उत्तर- (D) विराट कोहली 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सोनभद्र जिले के ओबरा में दो ‘थर्मल पावर परियोजनाओं’ को मंजूरी दी है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान 
(C) गुजरात 
(D) मध्य प्रदेश 
उत्तर- (A) उत्तर प्रदेश

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने औधोगिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए ‘प्रोत्साहन पैकेज’ की घोषणा की है?

(A) झारखंड 
(B) ओडिशा 
(C) छत्तीसगढ़
(D) त्रिपुरा 
उत्तर- (C) छत्तीसगढ़

5. हाल ही में ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस’ (IMC) का 7वां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा?

(A) नई दिल्ली 
(B) बेंगलुरु 
(C) मुंबई 
(D) अहमदाबाद 
उत्तर- (A) नई दिल्ली

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*