Engineers Day in Hindi : जानिए इंजीनियर्स डे से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी 

1 minute read
Engineers Day in Hindi

हर वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस सर एमवी के कार्य को सम्मान देने और अन्य इंजीनियरों को भी सम्मानित करने वाला दिन है। इंजीनियर्स दिवस इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में अनगिनत इंजीनियरों के योगदान को हमेशा याद करने का एक अवसर देता है। इस दिन को ध्यान में रखते हुए, हम नीचे इस दिन के इतिहास, महत्व और कुछ महत्वपूर्ण तत्व के बारे में Engineers Day in Hindi के इस ब्लॉग में सम्पूर्ण जानकारी दे रहे हैं। 

इंजीनियर्स डे क्या है?

भारत में हम हर 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस यानी इंजीनियर्स दिवस मनाते हैं। इस दिन को ऑफिशियल तौर पर मान्यता प्राप्त है और सम्पूर्ण देश में इसे कॉलेज, विश्वविद्यालयों में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन देश के सभी इंजीनियरों को उनके किये गए अनगिनत प्रयासों के लिए मान्यता प्रदान करता है। भारत में पहली बार राष्ट्रीय अभियंता दिवस (National Engineers Day in Hindi) 1968 में मनाया गया था।

सर एमवी देश के पहले सिविल इंजीनियरों में से एक जिनके उपलक्ष में यह दिन मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कार्य के योगदान के लिए 1955 में भारत रत्न पुरस्कार जीता था। 

इंजीनियर्स डे कब मनाया जाता है?

दिनराष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस
कब मनाया जाता हैहर वर्ष 15 सितंबर
कब से मनाया गया 1968
इंजीनियर्स दिवस 2023 थीम‘सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग’
उद्देश्यभारत के पहले सिविल इंजीनियरों में से एक सर एमवी के प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए।

इंजीनियर्स डे क्यों मनाया जाता है?

श्री एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के रूप इस दिन को मान्य जाता है।  सर एमवी भारत के पहले सिविल इंजीनियरों में से एक थे, जिन्हें सन 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। इनका जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के मुद्देनाहल्ली नामक एक छोटे से गाँव में हुआ था। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था उनके सहयोग और योगदान के लिए। यही नहीं उन्होंने 1917 में प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना भी की है। जिसे वर्तमान में यूनिवर्सिटी विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के रूप में जाना जाता है। विश्वेश्वरैया ने सिर्फ यही नहीं बल्कि एक इंजीनियर के रूप में चार दशकों की सेवा और ऑटोमोबाइल, निर्माण, वास्तुकला आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया है। 

विश्व इंजीनियरिंग दिवस 2023 की थीम?

पूरे विश्व में इंजीनियरों के कठिन और रोचक प्रयासों का सम्मान करने के लिए हम प्रतिदिन इंजीनियर्स दिवस मनाते हैं। हम प्रतिवर्ष इसे एक नई और अनोखी थीम के साथ मानते है। 2023 में राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस की थीम ‘ एक सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग ‘ है। आज के समय में टिकाऊ भविष्य के लिए दीर्घकालिक समाधान की खोज महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए, यह थीम बहुत प्रासंगिक है। वहीं, 2022 में इंजीनियर्स दिवस की थीम की बात करें तो “नवनिर्माण-इंजीनियरिंग ही भविष्य” थीम थी। 

इंजीनियर्स डे का महत्व

इंजीनियर हमारी समस्या के समाधानकर्ता हैं। इंजीनियरिंग का प्रोफेशन लगातार डेवलप हो रहा है। हम जिन घरों में रहते हैं, जिन सड़कों पर हम यात्रा करते हैं, जिन कारों को हम चलाते हैं, जिस टेक्नोलाॅजी का हम उपयोग करते हैं – ये सभी एक इंजीनियर के श्रम का फल हैं। इंजीनियरों की समाज के प्रति भी जिम्मेदारी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी रचनाएं उपयोग के लिए सुरक्षित हैं और उन्हें स्थिरता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा यह इंजीनियर ही हैं जो जलवायु परिवर्तन, संसाधन की कमी और सतत विकास की खोज जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के मूल में हैं। 

इंजीनियर्स डे का इतिहास

इंजीनियर्स डे का इतिहास इस प्रकार हैः

  • इंजीनियर्स डे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है। 
  • भारत में हर साल 15 सितंबर को यह दिन मनाया जाता है। 
  • 1968 में भारत सरकार ने महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को सम्मानित करने के लिए 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्र के लिए इंजीनियरों के योगदान को याद करने के लिए प्रतिवर्ष यह दिन मनाया जाता है।
  • 1903 में सर एम विश्वेश्वरैया ने स्वचालित बैरियर वॉटर फ्लड गेट्स का डिजाइन और पेटेंट कराया। इसे ब्लॉक सिस्टम भी कहा जाता है। इसे सबसे पहले पुणे के खड़कवासला जलाशय में स्थापित किया गया था

इंजीनियर्स डे पर कोट्स

Engineers Day in Hindi
  • इंजीनियर सपनों को हकीकत में बदलते हैं। – हयाओ मियाजाकी
  • विज्ञान जानने के बारे में है, इंजीनियरिंग करने के बारे में है। – हेनरी पेट्रोस्की, अमेरिकी इंजीनियर
  • सॉफ्टवेयर कलात्मकता और इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन संयोजन है। – बिल गेट्स
  • विज्ञान ब्रह्मांड में मौजूद चीजों के बारे में आवश्यक सत्य की खोज कर रहा है, इंजीनियरिंग उन चीजों को बनाने के बारे में है जो कभी अस्तित्व में नहीं थीं। – एलोन मस्क
  • अपने दिल में, इंजीनियरिंग रचनात्मक, व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए विज्ञान का उपयोग करने के बारे में है। यह एक महान पेशा है। – क्वीन एलिजाबेथ

FAQs

इंजीनियर के पिता कौन हैं?

सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

भारत के प्रथम इंजीनियर कौन थे?

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

इंजीनियरिंग दिवस का विषय क्या है?

दुनिया के लिए इंजीनियरिंग नवाचार

सबसे कम उम्र का इंजीनियर कौन है?

14 साल की उम्र में कैरान काजी बने सबसे कम उम्र के इंजीनियर

आशा है आपको Engineers Day in Hindi का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*