Today’s Current Affairs in Hindi | 09 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 09 मार्च को ‘विश्व डीजे दिवस मनाया जाता है।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात लेखिका और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष ‘सुधा मूर्ति को राज्यसभा सांसद के लिए मनोनीत किया है।
  3. राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपना 134वां स्थापना दिवस मनाया है।
  4. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में ‘कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का उद्घाटन किया है।
  5. भारत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान’ कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर शहर में आयोजित किया जाएगा।
  6. कर्नाटक की राजधानी ‘बेंगलुरु’ में भारत की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी।
  7. भारत को प्रतिष्ठित ‘खसरा और रूबेला चैंपियन वैश्विक पुरस्‍कार’ से सम्‍मानित किया गया है।
  8. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘इंडोनेशिया बैंक’ के साथ समझौता किया है।
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘नेशनल क्रियेटर्स अवार्ड्स’ प्रदान किए है।
  10. हाल ही में नई दिल्ली में ‘विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्‍ट वर्कशॉप 2024′ का आयोजन किया जाएगा।
  11. केंद्र सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ (India AI Mission) के लिए 10,372 करोड़ रूपये का बजट मंजूर किया है। 
  12. ‘इंडियन ऑयल’ भारत में फॉर्मूला 1 ईंधन का उत्पादन करेगी।
  13. भारतीय तटरक्षक और अमेरिकी तटरक्षक बल के बीच पोर्ट ब्लेयर में 9 से 10 मार्च को संयुक्त अभ्यास ‘सी डिफेंडर्स 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  14. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘ई-किसान उपज निधि’ का अनावरण किया है।
  15. ‘यतिन भास्कर दुग्गल’ ने 5वें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 में प्रथम पुरस्कार जीता है।

यह भी पढ़ें –  1822 में आज ही के दिन चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार कराया था नकली दांतो का पेटेंट

09 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ‘नरेश कुमार’ किस देश में भारत के नए राजदूत बने हैं?

(A) स्लोवेनिया
(B) बुल्गारिया
(C) मॉरिटानिया
(D) सेनेगल
उत्तर- मॉरिटानिया

2. किस राज्य के ‘मांजुली मुखोटे’ और ‘पांडुलिपि पेंटिंग’ को GI टैग का दर्जा मिला है?

(A) असम
(B) त्रिपुरा
(C) मेघालय
(D) ओडिशा
उत्तर- असम

3. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य कौन बना है?

(A) स्लोवेनिया
(B) कंबोडिया
(C) पनामा
(D) भूटान
उत्तर- पनामा

4. पांच दिवसीय ‘पूर्वोत्‍तर भारत फिल्मोत्‍सव 2024’ कहाँ संपन्न हुआ है?

(A) इंफाल
(B) शिलांग
(C) कोहिमा
(D) कोलकाता
उत्तर- इंफाल

5. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) का गैर कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

(A) विजय कुमार
(B) वी श्रीनिवासन
(C) एम आर कुमार
(D) शांतनु झा
उत्तर- एम आर कुमार

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 9 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*