UPSC 2023 : UPSC ने मेंस एग्जाम 2023 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म के संबंध में जारी किया नोटिफिकेशन,जानिए डिटेल्स

1 minute read
UPSC Civil Services Examination 2023 Detailed Application Form official notification

UPSC 2023 : UPSC ने सिलविल सर्विसेज़ मेंस एग्जाम 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।  वे कैंडिडेट्स जो UPSC प्रीलिम्स 2023  की परीक्षा पास कर चुके हैं वे  UPSC मेंस एग्जाम 2023 के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC मेंस एग्जाम 2023 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म फिल अप कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें :  UPSC 2023 : दिल्ली हाईकोर्ट ने UPSC को अपना पक्ष रखने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया 

UPSC 2023 : मेंस एग्जाम 2023 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन की मुख्य बातें 

  • कैंडिडेट्स दिनांक 10.7. 2023 से लेकर 19.7.2023 तक UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC मेंस एग्जाम का फॉर्म भर सकते हैं।  
  • कैंडिडेट्स दिनांक 1.2. 2023 को गज़ट ऑफ़ इंडिया में डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें। इसमें दिए गए UPSC के नियमों को पढ़ने के बाद ही UPSC मेंस एग्जाम 2023 का फॉर्म भरें।  
  • UPSC द्वारा मेंस एग्जाम के लिए योग्य कैंडिडेट्स की सूची ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSC मेंस एग्जाम 2023 से 3 या 4 सप्ताह पूर्व जारी कर दी जाएगी। कैंडिडेट्स वहां से पता कर सकते हैं कि वे UPSC मेंस एग्जाम 2023 में बैठने के योग्य हैं या नहीं। 
  •  यदि आपको UPSC के द्वारा UPSC मेंस एग्जाम का फॉर्म भरने के बाद भी अयोग्य पाया जाता है तो आपको UPSC द्वारा मेंस एग्जाम में बैठने के लिए ई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।  
  • जिन कैंडिडेट्स ने UPSC प्रीलिम्स 2023 का एग्जाम क्वालीफाई कर लिया है वे OTR पोर्टल upsconline.nic.in/OTRP/index.php पर जाकर DAF – फॉर्म भर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : UPSC निबंध प्रश्नपत्र 2022

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक्स  

UPSC मेंस एग्जाम का फॉर्म कैसे भरें 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम 2023 का फॉर्म भरने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे पहले OTR पोर्टल https://upsconline.nic.in/upsc/OTRP/index.php पर जाएं।  
  • OTR पोर्टल पर जाकर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।  अगर आपका रजिस्ट्रेशन पहले से OTR पोर्टल पर हो चुका है तो आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की कोई ज़रुरत नहीं है।  
  • OTR पोर्टल पर Latest Notification के टैब पर जाकर क्लिक करें।  
  • अब UPSC मेंस एग्जाम 2023 के लिंक पर जाकर अपना फॉर्म भरें।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 11 July – मंगोलिया ने चीन से पाई थी आजादी, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*