UPSC 2023 : इन टॉप टिप्स की मदद से UPSC मेंस एग्जाम में अपने उत्तरों को बनाएं अधिक आकर्षक 

1 minute read
UPSC 2023 : in top tips ki madad se UPSC mains exam mein apne uttaro ko banaye adhik aakarshak

UPSC मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड UPSC के द्वारा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC मेंस का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC मेंस 2023  का एग्जाम 15 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जाना है। UPSC मेंस के एग्जाम में अब बहुत कम समय बचा है। 

इस कम समय में दवाब को नज़रअंदाज़ करते हुए एग्जाम की तैयारी करना बहुत आवश्यक है। UPSC मेंस का प्रश्नपत्र वास्तव में बहुत ही बड़ा होता है। UPSC के मेंस एग्जाम में अपने उत्तरों को आकर्षक ढंग से लिखना भी एक कला ही है। आप जितना अच्छा उत्तर लिखेंगे उतने  ही अच्छे अंक आपको मिलेंगे और आपके मेंस में क्वालीफाई होने की संभावना अधिक प्रबल होगी। यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप UPSC मेंस के एग्जाम में अपने उत्तरों को अधिक आकर्षक बना सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

UPSC मेंस एग्जाम में आंसर राइटिंग को आकर्षक बनाने के लिए टॉप 10 टिप्स 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम में आंसर राइटिंग को आकर्षक बनाने के लिए टॉप 10 टिप्स बताए जा रहे हैं : 

  • अपने उत्तर को पैराग्राफ में विभाजित करके लिखें : अपने उत्तर को अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप उसे पैराग्राफों में विभाजित कर सकते हैं।  इससे एग्ज़ामिनारों को यह समझने में आसानी होगी कि आप कहाँ से नई बात शुरू कर रहे हैं।  
  • मात्रा और व्याकरण से जुड़ी गलतियां करने से बचें : मात्रा और व्याकरण से जुड़ी गलतियां न करें। अपना पूरा ध्यान पेपर में लगाकर ही पेपर लिखें।  
  • बुलेट प्वाइंट्स का प्रयोग करें : अपने उत्तर में फैक्ट्स को दर्शाने के लिए बुलेट प्वाइंट्स का प्रयोग करें।  इससे आपका उत्तर अधिक आकर्षक लगेगा।  
  • साफ हैंडराइटिंग में लिखें : उत्तर हमेशा साफ हैंडराइटिंग में लिखें। भले ही आप लेख बहुत अधिक सुन्दर न भी हो, लेकिन कम से कम ऐसा तो हो कि एग्जामिनर को समझ में आ सके।  
  • शब्द सीमा का ध्यान रखें : UPSC मेंस एग्जाम में शब्द सीमा का ध्यान रखें। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक शब्द सीमा निर्धारित होती है।  आपको उसी दायरे में रहकर उत्तर लिखना होता है।  ज्यादा लम्बा उत्तर लिखने से कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपका समय ही बर्बाद होगा।  
  • अपने उत्तर में डायग्राम और ग्राफ का प्रयोग करें : अपने उत्तर को अच्छे से समझाने के लिए आप फैक्ट्स को दर्शाने के लिए ग्राफ और डायग्राम बनाकर दर्शा सकते हैं।  
  • बहुत अधिक भारी भरकम शब्दों का प्रयोग करने से बचें : अपनी विद्वता दिखाने के लिए इतने कठिन शब्दों का प्रयोग न करें कि आपका उत्तर एग्जामिनर को बोर करने लगे। आप अपनी भाषा को जितना सहज और सरल लिखेंगे उतना बेहतर होगा।  
  • ओवर राइटिंग न करें : उत्तर लिखते समय ओवर राइटिंग न करें। इससे आपका समय भी बर्बाद होगा और एग्जामिनर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।  
  • आकर्षक हेडलाइन रखें : उत्तर लिखते समय आकर्षक हेडलाइन का प्रयोग करें। इससे आपका उत्तर सुंदर लगेगा। चाहे तो हेडिंग डालने के लिए काले पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  • अच्छी क्वालिटी के पेन का इस्तेमाल करें : UPSC मेंस एग्जाम के लिए पेन का चुनाव करते समय बिलकुल नहीं कंजूसी न करें। अच्छी क्वालिटी का पेन खरीदें। ऐसा पेन लें जिससे आपकी हैंडराइटिंग भी सुंदर आए और स्पीड भी अच्छी बने।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 8 September – फेमस सिंगर आशा भोसले का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

इसी और अन्य प्रकार के  Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*