UPSC Mains Exam Schedule 2023: UPSC ने सिविल सर्विस मेंस एग्जाम के लिए किया शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा मेंस एग्जाम

1 minute read
UPSC Mains Exam Schedule 2023

UPSC civil services mains exam 2023 के लिए UPSC की ओर से सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। यूपीएससी के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार UPSC मेंस की परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 23 और 24 सितम्बर 2023 को किया जाएगा। यहाँ UPSC Mains Exam Schedule 2023 के बारे में विस्तार से बताया गया है।

दो शिफ्टों में होगा एग्जाम का आयोजन

UPSC Mains Exam 2023 का आयोजन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे तक शाम पांच बजे तक चलेगी। यानी पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेपर होगा और दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

UPSC Mains Exam 2023 शेड्यूल

यहाँ UPSC Mains Exam 2023 के लिए शेड्यूल दिया जा रहा है :

तारीख सुबह की शिफ्ट दोपहर की शिफ्ट 
15 सितम्बर पेपर 1 निबंध कोई पेपर नहीं 
16 सितम्बर 2023 पेपर 2  जनरल स्टडीज़ 1 पेपर 3जनरल स्टडीज़ 2  
17 सितम्बर 2023 पेपर 4 जनरल स्टडीज़ 3 पेपर 5जनरल स्टडीज़ 4  
23 सितम्बर 2023 पेपर A भारतीय भाषा पेपर BEnglish  
24 सितम्बर 2023 पेपर 6 वैकल्पिक विषय पेपर 1  पेपर 7 वैकल्पिक विषय पेपर 2 

नोट : कैंडिडेट्स चाहे तो UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर UPSC Mains Exam Schedule 2023 को देख सकते हैं।

मेंस एग्जाम से 8 – 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

UPSC के अब तक चले आ रहे ट्रेंड के अनुसार UPSC mains exam admit cards 2023 परीक्षा से 8 से 10 दिन पूर्व जारी किए जाने की उम्मीद है। जो कैंडिडेट्स UPSC प्रीलिम्स 2023 का एग्जाम क्वालीफाई कर चुके हैं वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC Mains 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*