UPSC 2024: नज़दीक है यूपीएससी सिविल सर्विसेस की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, जानें कब तक कर सकते हैं सुधार 

1 minute read
UPSC 2024: nazadik hai upsc civil services pariksha ke liye form bharne ki antim thithi

अगर आपने इस वर्ष UPSC सिविल सर्विसेस के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं लेकिन आपने अभी तक UPSC सिविल सर्विसवेस एग्जाम 2024 के लिए अप्लाई नहीं किया है तो आपको जल्द ही अप्लाई करना चाहिए। यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विसेस के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि जल्द ही समाप्त होने वाली है। यहाँ इस विषय में विस्तार से बताया जा रहा है।  

5 मार्च 2024 है यूपीएससी सिविल सर्विसेस के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 

यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विसेस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 2024 रखी गई है। यानी वे कैंडिडेट्स जो यूपीएससी सिविल सर्विसेस 2024 के एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे यूपीएएसी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स

6 मार्च से खुल जाएगी करेक्शन विंडो  

यूपीएससी सिविल सर्विसेस 2024 के एग्जाम के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2024 के अगले दिन यानि 6 मार्च 2024 से ही सिविल सर्विसेस एग्जाम 2024 के लिए आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो खुल जाएगी। इस करेक्शन विंडो के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 12 मार्च 2024 है।  

26 मई को आयोजित होगी परीक्षा  

यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2024 के लिए आयोग की ओर से कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। यूपीएससी की तरफ से यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स एग्जाम 2024 का आयोजन 26 मई 2024 को किया जाना है।  यूपीएसी मेंस एग्जाम 2024 की परीक्षा का आयोजन 20/09/2024 किया जाना है।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*