UPSC 2025: यूपीएससी ने जारी किया वर्ष 2025 के लिए सिविल सर्विसेस एग्जाम का कैलेंडर, जानें डिटेल्स 

1 minute read
UPSC 2025 upsc ne jari kiya varsh 2025 ke liye civil cervices exam ka calender

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा वर्ष 2025 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है।  यूपीएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कैलेंडर जारी किया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अगले साल एग्जाम देने की सोच रहे हैं तो उनके लिए प्रीलिम्स एग्जाम की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस एग्जाम 2025 का कैलेंडर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।  

UPSC कैलेंडर 2025 

यहाँ सिविल सर्विसेस एग्जाम के लिए 2025 का कैलेंडर दिया जा रहा है : 

एग्जाम का नाम नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख परीक्षा आयोजित होने की तिथि परीक्षा की अवधि 
सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 22.01.2025 11.02.2025 25.05.20251 दिन 
सिविल सर्विस मेंस  एग्जाम जल्द ही जारी की जाएगी जल्द ही जारी की जाएगी जल्द ही जारी की जाएगी 

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम कैलेण्डर 2025 डाउनलोड कैसे करें 

यहाँ UPSC सिविल सर्विस एग्जाम कैलेण्डर 2025 को डाउनलोड करने के बारे में बताया जा रहा है : 

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर बने UPSC वार्षिक कैलेण्डर 2025 के लिंक को क्लिक करें।  
  • अब आपके सामने कम्प्यूटर स्क्रीन पर  UPSC वार्षिक कैलेण्डर 2025 की पीडीएफ फ़ाइल खुल जाएगी।  
  • कैलेण्डर को डाउनलोड करके कम्प्यूटर में सेव कर लें।  

यह भी पढ़ें : Animesh Pradhan UPSC : यूपीएससी 2023 के फाइनल रिज़ल्ट में टॉपर रहे अनिमेष प्रधान के बारे में जानिए 

सिवल सर्विसेस की प्रीलिम्स परीक्षा के दिन ही इंडियन फारेस्ट सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा भी की जाएगी आयोजित 

यूपीएससी के द्वारा जारी कैलेण्डर के अनुसार यूपीएससी सिविल सर्विसेस की प्रीलिम्स परीक्षा दिनांक 25.05.2025 को आयोजित की जाएगी। इसी दिन यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभी यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेस एग्जाम के लिए केवल प्रीलिम्स एग्जाम की तिथियां जारी की गई हैं। माना जा रहा है कि यूपीएससी मेंस एग्जाम 2025  की डेट्स भी जल्दी जारी कर दी जाएंगी।   

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*