UK का part time student Visa: जानिए इस वीज़ा को प्राप्त करने के लिए योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

1 minute read
UK का Part Time Student Visa

यूके के सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2023 में 133,237 भारतीय छात्रों को स्टडी वीज़ा दिया है। वहीं ऐसे कई छात्रों को यहां पार्ट टाइम स्टूडेंट वीज़ा दिया गया है। यूके, दुनिया में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच लोकप्रिय स्टडी डेस्टिनेशन है। क्वालिटी एजुकेशन, मल्टीकल्चर एटमॉस्फेयर और नौकरी के असीम अवसर कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से कई भारतीय छात्र यूके में पढ़ाई करना चाहते हैं। डिजिटलीकरण के कारण यूके के लिए स्टूडेंट वीजा पाना और विदेश में पढ़ाई करना बहुत आसान हो गया है। अब हर कैंडिडेट आसानी से वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं एप्लीकेशन प्रोसेस, डाक्यूमेंट्स और UK का part time student Visa कैसे प्राप्त करें। 

पार्ट टाइम स्टूडेंट वीज़ा क्या है?

पार्ट टाइम और फुल टाइम वीजा में अंतर दोनों समान से होते हैं, लेकिन पार्ट टाइम स्टूडेंट वीजा में छात्र कुछ सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकता। पार्ट टाइम स्टडी वीजा पूर्ण स्टडी वीज़ा के लाभ सुनिश्चित नहीं करता है। पार्ट टाइम स्टडी वीजा आपको अपनी डिग्री के दौरान काम करने या डिपेंडेंट्स को अपने साथ यूके लाने की अनुमति नहीं है।

पार्ट टाइम और फुल टाइम वीजा में अंतर  

पार्ट टाइम और फुल टाइम वीजा में अंतर दोनों समान से होते हैं, लेकिन पार्ट टाइम स्टूडेंट वीजा में छात्र कुछ सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकता। आइए जानते हैं UK के part time student Visa और फुल टाइम स्टूडेंट वीजा में क्या अन्तर है, जो इस प्रकार हैं:

यूके का फुल टाइम स्टूडेंट वीसायूके का पार्ट टाइम स्टूडेंट वीजा
छात्र यूके की यूनिवर्सिटीज़ में कंडक्ट होने वाली प्लेसमेंट एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं। पार्ट टाइम स्टूडेंट वीज़ा में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। 
इस वीज़ा की सहायता से यूके में छात्र पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। वहीं आप इस वीज़ा के अंतर्गत यूके में कोई भी पार्ट टाइम जॉब करने से रिस्ट्रिक्टेड होते हैं ।
वीज़ा डिपेंडेंट्स की सुविधा का उपयोग कर फैमिली को यूके में बुला सकते हैं। वहीं आप इस वीज़ा के अंतर्गत किसी भी डिपेंडेंट्स को नहीं बुला सकते हैं। 
आप इस वीज़ा को शॉर्ट टर्म या पार्ट टाइम में स्विच कर सकते हैं।आप किसी और वीज़ा के रूप में इसे स्विच नहीं कर सकते। 

स्टूडेंट वीज़ा के प्रकार

इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार हर वर्ष हजारों छात्र अपनी हायर एजुकेशन के लिए यूके में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं। वीज़ा के लिए ठीक से अप्लाई न करने के कारण कई बार छात्रों का वीज़ा रिजेक्ट हो जाता है। छात्रों को सही जानकारी नहीं होती कि यूके के लिए छात्र वीज़ा के लिए किस क्लास में अप्लाई करना है। UK का part time student Visa के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़ें। 

वीज़ा प्रकार वीज़ा अवधि  कौन अप्लाई कर सकता है? 
शॉर्ट टर्म स्टडी वीज़ा 6 से 11 महीने इस वीज़ा के आवेदन के लिए छात्र की उम्र 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और छात्र ने 6 महीने से लेकर 11 महीने के कोर्स के लिए आवेदन किया हो। 
टियर 4 स्टूडेंट वीज़ा ( जनरल )कोर्स की कुल अवधि के बाद छात्र 1 महीना और रुक सकता है। आमतौर पर इसे फुल टाइम या पार्ट टाइम वीज़ा भी कहते हैं। इस वीज़ा के आवेदन के लिए छात्र की उम्र 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और छात्र ने 6 महीने से 1 साल तक के कोर्स या उससे अधिक अवधि कोर्स में प्रवेश लिया हो ।
टियर 4 स्टूडेंट वीज़ा ( चाइल्ड )जिस कोर्स की अवधि 3 – 6 साल या उससे अधिक हो साथ ही अपटू 4 महीने तक छात्र यूके में वीज़ा डेडलाइन के बाद रुक सकता है। आवेदक की उम्र 4 से 16 वर्ष तक होनी चाहिए। 

पार्ट टाइम छात्र वीजा के तहत कोर्सेज़

UK का part time student Visa किसी अन्य स्टूडेंट वीज़ा की तरह ही होता हैं। इस वीज़ा पर भी आप सभी सामान्य लॉन्ग टर्म कोर्स या शॉर्ट टर्म कोर्स दोनों ही कर सकते हैं, जैसे कि:

पार्ट टाइम छात्र वीजा आवेदन प्रक्रिया 

यूके का पार्ट टाइम स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन करने के कई स्टेज हैं। स्टूडेंट वीज़ा एप्लीकेशन प्रोसेस अलग अलग देशों के नियम के अनुसार अलग हो सकती हैं। चलिए जानते UK का part time student Visa और उससे जुड़ी आवेदन प्रक्रिया के बारे में-

  • सबसे पहले यूके की ऑफिसियल वेबसाइट UK Gov Visa पर वीजा के विकल्प पर जाना होगा।
  • इसके बाद वीज़ा की किसी एक केटेगरी को सेलेक्ट करना होगा। एक बार जब आप यह कर लेते हैं कि आपको कौनसा वीज़ा अप्लाई करना इसके बारे में जरूरी जानकारी देनी होगी।
  • यूके वीज़ा की फीस उसके प्रकार के आधार पर अलग-अलग ऑनलाइन दी गई होती है।
  • छात्र Leverage Edu के द्वारा भी अपने वीज़ा के लिए सरलता से आवेदन कर सकते हैं। 
  • यूके जाने के लिए आपको यह साबित करना होगा कि आप किस उद्देश्य के लिए यूके जा रहे हैं। 
  • एक वैलिड पासपोर्ट जिसकी वैद्यता आपके रहने की अवधि से छह महीने ज्यादा होनी जरूरी है।
  • आवेदन के समय, आपका नाम किसी भी क्रिमिनल एक्टिविटी में नहीं होना चाहिए।
  • छात्र को कई बार यह साबित करना होता कि उनके पास यूके में ठहरने के लिए पर्याप्त वित्तीय साधन उपलब्ध हैं।
  • यूके जाने के लिए आपको अपना मेडिकल चेकअप करवाना होगा।
  • वीज़ा के लिए सभी प्रोसेस पूरे होने के बाद कैंडिडेट को वीज़ा के लिए पर्सनल इंटरव्यू में उपलब्ध होना होता हैं। 

आवश्यक दस्तावेज़  

हर छात्र को UK का part time student Visa एप्लीकेशन भरने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की सूची कुछ इस प्रकार हैं:

  • एक वैलिड पासपोर्ट
  • आपके वीजा अपॉइंटमेंट का कन्फर्मेशन प्रूफ
  • वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर सर्विस फीस रिसीप्ट
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी, जिस पर वीजा अप्लाई करने वाले के सिग्नेचर हों।
  • Nनॉन इमिग्रेंट वीज़ा एप्लीकेशन
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
  • ऑफिसियल अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट
  • बैंक स्टेटमेंट
  • स्कॉलरशिप लेटर
  • पे/सैलरी स्लिप
  • SOP 
  • LOR
  • TOEFL, GMAT, IELTS एग्जाम स्कोर

वीज़ा की लागत  

आइए जानते हैं  UK का part time student Visa प्राप्त करने के आपको  कितनी फीस भरनी होगी । 

वीजा का प्रकार वीजा लागत (GBP)
शॉर्ट टर्म स्टडी वीजा-6 महीने– 97
-11 महीने– 186 
टियर 4 छात्र वीजा ( सामान्य ) फुल/पार्ट टाइम +1 माह 348 
टियर 4 छात्र वीजा ( चाइल्ड ) फुल टाइम+ 4 महीने 348 

यूके में पढ़ाई का खर्च

प्राथमिक ट्यूशन फीस के अलावा , यूके में अध्ययन की लागत में आवास, वीजा, दैनिक खर्च, परिवहन आदि शामिल  हैं। सूचीबद्ध खर्चों के बारे में विवरण हैं जो यूके में अध्ययन करने के लिए हो सकते हैं:

पढाई का स्तर औसत ट्यूशन फीस (GBP/प्रति वर्ष)
तथा 8000-9000– 30000 तक
पीजी1200015000– 35000 तक

एमबीबीएस , क्लिनिकल डिग्री और विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं जैसे कार्यक्रमों के अध्ययन की लागत अन्य देशों की तुलना में थोड़ी अधिक महंगी होगी।

यूके में रहने की लागत

यूके में रहने की लागत यहाँ दी गई है:

खर्च का प्रकारGBP में लागत
वीजा आवेदन करने की फीस348
एकोमोडेशन500/मासिक
ट्रांसपोर्टेशन150-200/मासिक
भोजन150-200/मासिक
वस्त्र और अवकाश50/मासिक
टेलीफोन और मोबाइल 50/मासिक

रहने का खर्च अपने रहन-सहन के अनुसार जानने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।

यूके में छात्र जीवन

दुनिया भर के छात्र यूनाइटेड किंगडम में अद्वितीय छात्र जीवन का अध्ययन और अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं। शाही देश अद्वितीय विश्व धरोहर स्थलों, सस्ती परिवहन सुविधाओं, अविश्वसनीय भोजन विकल्प, मनोरंजन सुविधाओं और एक नवीन और तकनीकी रूप से उन्नत सांस्कृतिक जीवन के साथ एक समृद्ध जीवन शैली प्रदान करता है। बिग बेन, नेशनल म्यूज़ियम जैसे क्लासिक गंतव्यों की यात्रा से, इसके सदाबहार ग्रामीण इलाकों की खोज करना, आसपास के यूरोपीय देशों की यात्रा करना, यूके में अध्ययन करना एक समृद्ध अनुभव है। एक खुशहाल छात्र जीवन सुनिश्चित करने के प्रयासों में यूके सरकार भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने शैक्षणिक वर्ष के दौरान अंशकालिक और छुट्टियों के दौरान पूर्णकालिक काम करने की अनुमति देती है। 

वीज़ा के लिए इंटरव्यू प्रश्न  

वीज़ा इंटरव्यू एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो आपके वीज़ा अप्रूवल में क्रिटिकल रोल प्ले करता है। अधिकारी आपसे से कई प्रश्न पूछ सकते हैं- जैसे 

  • क्या आप पहले कभी यूके गए हैं?
  • क्या आपका कोई रिश्तेदार वहां रहता है?
  • आपने छात्र वीज़ा के बारे में कहाँ से जानकारी प्राप्त की ?
  • आप किस यूनिवर्सिटी में जा रहे हैं?
  • आपका स्टडी कोर्स और स्ट्रीम क्या है?
  • आप खुद को कैसे फाइनेंस कर रहे हैं? क्या आपके पास स्कॉलरशिप है?
  • यूके में आप कैसे रहेंगे?
  • आप अपने रहने और शिक्षा के लिए कैसे भुगतान कर रहे हैं?
  • आप पढ़ाई के लिए यूके क्यों जाना चाहते हैं?
  • यह डिग्री आपको करियर बनाने में कैसे मदद करेगी?  

वीज़ा रिजेक्ट होने के कारण 

नीचे UK का part time student Visa के रिजेक्ट होने के कुछ कारण दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:  

  1. अधूरे या गलत दस्तावेज।
  2. आपके पासपोर्ट की वैद्यता।
  3. गलत प्रकार के वीज़ा का चयन। 
  4. आपकी पिछली यात्रा पर यूके वीज़ा शर्तों से अधिक रुकना या हिंसा करना।
  5. क्रिमिनल रिकॉर्ड के आधार पर वीज़ा रद्द होना।
  6. इंटरव्यू के लिए पूरी तरह से तैयार नहींं होना । 
  7. चीटिंग के आधार पर वीज़ा रद्द होना l
  8. अंग्रेजी भाषा में सक्षम न होना। 
  9. अपर्याप्त फण्ड होना।  
  10. अधूरा एप्लीकेशन फॉर्म।
  11. उद्देश्य के लिए अपर्याप्त स्पष्टीकरण।
  12. दस्तावेज़ो के साथ जानकारी मैच न होना। 

यूके वीजा से संबंधित कुछ काम की बातें

UK वीजा कैसे पाएं यह जानने के साथ-साथ यूके वीजा से संबंधित कुछ काम की बातें जाननी भी आवश्यक हैं, जो नीचे दी गई हैं-

  • यूके आने के लिए आपको यह साबित करना होगा कि आप किसी अच्छे उद्देश्य के लिए यूके जा रहे हैं।
  • आप वीजा प्राप्त करने के लिए अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम हैं।
  • एक वैलिड पासपोर्ट, जिसकी वैलिडिटी आपके रहने की अवधि से छह महीने ज्यादा होनी चाहिए।
  • आवेदन के समय, आपको किसी भी आपराधिक गतिविधि में नहीं लिप्त होना चाहिए।
  • आपको साबित करना होगा कि अपने प्रवास के दौरान आपके पास अपने और अपने आश्रितों को यूके में ठहरने का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त वित्तीय साधन उपलब्ध हैं। 
  • यूके आने के लिए आपको अपना मेडिकल चेकअप करवाना होगा। 
  • कभी-कभी आवेदकों को वीजा प्राप्त करने के लिए फेस टू फेस इंटरव्यू की प्रक्रिया के लिए भी बुलाया जा सकता है।

वीजा अप्लाई के लिए भारत में इन एंबेसी विजिट करें

वैसे तो किसी भी देश के वीजा अप्लाई के लिए आप उस देश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन भारत में वीजा अप्लाई करने के लिए आप नीचे दी गई एंबेसी में भी जाकर कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे भारत में मौजूद एम्बेसियों का ब्यौरा दिया गया है-

  • दिल्ली मेजेनाइन फ्लोर, बाबा कदम सिंह मार्ग, शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली 110001, भारत
  • गुड़गांव प्रीमियम लाउंज ILD ट्रेड सेंटर, चौथी मंजिल, सेक्टर 47, सोहना रोड गुड़गांव – 122001
  • चंडीगढ़ एससीओ 62 63, सेक्टर 8 सी, होटल आइकन और टाइम्स ऑफ इंडिया कार्यालय मध्य मार्ग, चंडीगढ़ 160018 के पास
  • मुंबई नॉर्थ एक्सप्रेस टॉवर, चौथी मंजिल, नरीमन पॉइंट, मुंबई – 400 021
  • पुणे 4 वीं मंजिल, ई कोर, मार्वल किनारे, विमन नगर, पुणे – 411014
  • चेन्नई फागुन टावर्स, सेकंड फ्लोर, नंबर 74, एथिराज सलाई, एग्मोर, चेन्नई – 600 008
  • बैंगलोर ग्लोबल टेक पार्क, ओशूघेनी रोड, लैंगफोर्ड टाउन फर्स्ट फ्लोर (लैंडमार्क हॉकी ग्राउंड) बेंगलुरू कर्नाटक 560025
  • हैदराबाद 8-2-700 तीसरी मंजिल, रतनदीप सुपर मार्केट, बंजारा हिल्स, रोड नंबर 12, हैदराबाद 500034
  • कोचीन एस एंड टी आर्केड, कुरीसुपल्ली रोड, रविपुरम, कोचीन – 682016
  • कोलकाता यूके वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर, पांचवीं मंजिल, RENE टॉवर, प्लॉट नंबर AA-I, 1842, राजडांगा मेन रोड, कस्बा, कोलकाता 700107
  • तिरुवनंतपुरम टी। सी। 2 / 2408-3 प्रथम तल, एशियाटिक बिजनेस सेंटर, अटिंकुझी, काजाखूटम, त्रिवेंद्रम, केरल 695581।
  • गोवा वीजा आवेदन केंद्र, गेरा इम्पेरियम – I, कार्यालय नंबर 301, तीसरी मंजिल, पट्टो, पंजिम, गोवा – 403001
  • जालंधर लोअर, ग्राउंड फ्लोर, MIDAS कॉर्पोरेट पार्क, प्लॉट नंबर 37, G.T. रोड, जालंधर बस स्टैंड के सामने, जालंधर – 144001
  • जयपुर मंगलम एम्बिशन टॉवर, प्रथम तल अग्रसेन सर्कल (मालन का चौराहा), सुभाष मार्ग सी योजना, जयपुर- 302001
  • लखनऊ गोल्डन ट्यूलिप, 6 स्टेशन रोड, लखनऊ – 226001

FAQ

क्या यूके में IELTS की ज़रूरत होती है?

जी हां, यूके में पढ़ाई करने के लिए IELTS आवश्यक है। TOEFL, PTE मीडियम ऑफ सर्टिफिकेट जैसे अन्य विकल्प हैं, जिनका इस्तेमाल स्टूडेंट्स IELTS एग्जाम की जगह पर कर सकते हैं।

क्या यूके से प्राप्त डिग्री भारत में मान्य है?

जी हाँ, यूके से प्राप्त की गई डिग्री भारत में मान्य है।

क्या मुझे यूके में पार्ट टाइम मास्टर्स के लिए छात्र वीजा मिल सकता है?

आप किसी भी मास्टर्स डिग्री के लिए, छात्र वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं, चाहे वह फुल टाइम हो या पार्ट टाइम। हालांकि, पार्ट टाइम अध्ययन वीजा के लिए कुछ प्रतिबंध हैं – आपको अपनी डिग्री के दौरान काम करने या आश्रितों को अपने साथ यूके लाने की अनुमति नहीं है।

हमें उम्मीद है कि आपको UK का part time student Visa क्या है और उससे जुड़ी की सम्पूर्ण जानकरी मिल गयी होगी। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो तुरन्त हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट को 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। हमारे विशेषज्ञ आपकी वीज़ा आवेदन करने के लिए भी सहायता करेंगे ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*