12वीं Arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

2 minute read
12वीं आर्ट्स के बाद यूके में पढ़ाई

12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए यूके अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए काफ़ी पसंदीदा स्थान है। यूके सरकार के ऑफिशियल स्टेटिस्टिक्स के अनुसार करीब 5 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने इस देश में पढ़ने के लिए एनरोलमेंट कराया था। यह संख्या हर वर्ष लगातार बढ़ती ही जा रही है। यदि 12वीं की पढ़ाई आपने आर्ट्स से की है और आगे UK में पढ़ाई करने का सोच रहें हैं, लेकिन 12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई कैसे करें? कौन सा कोर्स करें, किस यूनिवर्सिटी से करें इन सबको लेकर दुविधा है तो हमारे इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़ें इसमें आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

डिप्लोमा कोर्सेज-Foreign language diploma
-Diploma in designing
-Diploma in teaching
बैचलर्स कोर्सेजBA
BBA
-BHM
-BFD
टॉप यूनिवर्सिटीजऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन
जॉब प्रोफाइल्सवकील
फैशन डिजाइनर
पत्रकार
-लेखक

यूके में 12वीं आर्ट्स के बाद पढ़ाई क्यों करें?

हमने कुछ चीजें बताई हैं जो आपको यह तय करने में मदद करेंगी की 12वीं Arts के बाद UK में पढ़ाई क्यों करनी चाहिए-

  • उम्दा शिक्षा: यूके की यूनिवर्सिटीज का बेहतरीन शिक्षा और उम्दा शिक्षा पर जोर होता है। जिससे प्रैक्टिकल नॉलेज और एक्सपीरियंस में वृद्धि होती है।
  • यूके में छात्रों के द्वारा चुने गए कोर्स में उनको क्रिएटिव एबिलिटी के साथ क्रिटिकल सोच और एनालिटिकल स्किल्स भी सिखाई जाती हैं।
  • यूके में पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं के जरिए फ्री में इलाज की सुविधा दी जाती है। छात्रों को इसके लिए छोटी मात्रा में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिभार (IHS) देना होता है।
  • विश्व की प्रसिद्ध फैकल्टी से पढ़ने का मौका मिलेगा। 
  • यूके आपको दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका देता है।

यूके में पढ़ने के लिए महत्वपूर्ण इन्टेक्स

12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को महत्वपूर्ण इन्टेक्स को जानने की आवश्यकता है, जो इस प्रकार है:

UK इन्टेक्सटाइम पीरियडआवेदन करने का समय
सितंबर इन्टेक/फॉल इन्टेकसितंबर से दिसंबरदिसंबर-जुलाई
जनवरी इन्टेक/विंटर इन्टेकजनवरी से अप्रैलसितंबर-नवंबर
मई इन्टेक/स्प्रिंग इन्टेकमई से अगस्तअक्टूबर-नवंबर

यूके में पढ़ने के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए महत्वपूर्ण डेट्स दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • दिसंबर 2023 से जुलाई 2024
  • अप्रैल 2024 से जुलाई 2024
  • जून 2024 से अगस्त 2024
  • अगस्त 2024

12वीं आर्ट्स के बाद यूके में टॉप कोर्सेज 

12वीं आर्ट्स के बाद अक्सर छात्र दुविधा में रहते हैं कि वे आगे कौनसा सही कोर्स चुनें। इसलिए नीचे 12वीं आर्ट्स के बाद UK में टॉप कोर्सेज की लिस्ट दी है-

  • B.A. [Bachelor of Arts]
  • BBA [Bachelor of business administrative]
  • BHM [Bachelor of hotel management]
  • BBA in event management
  • BFD [Bachelor of fashion designing]
  • BFA [Bachelor of fine arts]
  • BPA [Bachelor of performing arts]
  • BA LLB [Bachelor of arts + LLB]
  • BJMC [Bachelor of journalism & mass communication]

BA

अगर हम आर्ट्स की बात करें तो अधिकतर छात्र 12th आर्ट्स के बाद BA करना पसंद करते हैं। BA आर्ट्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। BA 3 साल का ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। इसमें आप सामान्य BA कर सकते हैं या किसी एक विषय को मुख्य विषय रख कर BA ऑनर्स कर सकते है जैसे – BA History, BA Economics, BA Psychology आदि।

B.A करने के फायदे 

  • B.A. कोर्स ज्यादातर सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज में आसानी से मौजूद होता है।
  • B.A. के बाद आप गवर्नमेंट जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • B.A. के बाद आप सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकते हैं। 

BBA

BBA 12वीं आर्ट्स के बाद एक बेहतर ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है। यह 3 साल का कोर्स है। BBA बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट पर फोकस करता है। BBA में दो तरह के कोर्स होते है BBA general और BBA honors। BBA General में सभी विषयों का आम सिलेबस होता है और BBA Honors में किसी एक विषय को मुख्य चुना जाता है।

BBA करने के फायदे 

  • BBA करने के बाद आप किसी प्राइवेट या सरकारी सेक्टर में अच्छी सैलरी के साथ जॉब कर सकते है।
  • BBA करने के बाद अपना खुद का बिज़नस स्टार्ट कर सकते है।

BHM

12वीं आर्ट्स के बाद आप BHM कर सकते है। इस कोर्स में आपको हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। 

BHM कोर्स करने के फायदे 

  • BHM कोर्स करने के बाद आप एयरहोस्ट या मैनेजमेंट की जॉब कर सकते हैं। 
  • BHM कोर्स में आपको मार्केटिंग के बारे में भी सिखाया जाता है जिससे आप अपना खुद का बिज़नस भी कर सकते हैं।

BBA in Event Management

12वीं के बाद BBA in event management का कोर्स करना एक बेहतर विकल्प है। जिसमें आपको इवेंट मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। 

BBA in event management करने के फायदे 

  • आज के समय में इवेंट मैनेजमेंट करने वालों की मांग बढ़ती जा रही है जो आपको अच्छी सैलरी भी दिलाता है। 
  • इवेंट मैनेजमेंट में एक अच्छे अनुभव के बाद आप अच्छा पैकेज मिलता है। 

BFD [Bachelor of Fashion Designing]

BFD 3 साल का बैचलर्स कोर्स है जिसे आप 12वीं आर्ट्स के बाद कर सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।  

BFD कोर्स करने के फायदे 

  • BFD कोर्स करने के बाद आप फैशन स्पेशलिस्ट बन जाते हैं।
  • इस कोर्स को करने के बाद आप फैशन मीडिया, एक्सपोर्ट हाउस, फैशन शो प्रबंधन और ऐसे कई एरिया में जॉब कर सकते हैं।
  • आप अपना बुटीक शुरु कर सकते हैं। 

BFA [Bachelor of Fine Arts]

आर्ट्स में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए BFA सबसे बेस्ट कोर्स है। आर्ट्स इतना ब्रॉड विषय है की उसे 4 लाइन में समझना मुश्किल है, फिर हम बता दें की इसमें आपको पेंटिंग, स्केचिंग, मूर्तिकला आदि के बारे पढ़ाया जाता है।  

BFA कोर्स करने के फायदे 

  • BFA करने के बाद आप अपना आर्ट स्टूडियो शुरु कर सकते हैं। 
  • इससे आप आर्ट गैलरी प्रदर्शनी लगा सकते हैं। 
  • विज्ञापन कंपनी, फैशन हाउस में डिजाइनिंग का काम कर सकते हैं। 

BPA [Bachelor of Performing Arts]

फ़िल्मी दुनिया में या TV की दुनिया में पहचान बनाना चाहते हैं तो आपके लिए BPA बेहतर विकल्प है। इस कोर्स में आपके पास तीन स्पेशलाइजेशन है – म्यूजिक, डांसिंग और ड्रामा। 

BPA कोर्स करने के फायदे 

  • BPA करने के बाद आप एक अभिनेता, कोरियोग्राफर, डांसर, गायक बन सकते हैं। 
  • आप स्क्रिप्ट राइटर भी बन सकते हैं। 
  • BPA करने के बाद आपके पास डायरेक्टर बनने का भी विकल्प होता है 

BA LLB [Bachelor of Arts + LLB]

BA LLB 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है जिसमें BA और LLB कम्बाइन होता है। वकील या जज बनने का सपना देख रहे हैं तो B.A. LLB या LLB आपके लिए एक दम सही कोर्स है। 

BA LLB कोर्स करने के फायदे 

  • BA LLB करने के बाद आप वकील, लोक अभियोजक, कानूनी सलाहकार और कानूनी प्रबंधक जैसी जॉब कर सकते हैं।
  • BA LLB करने के बाद आप जज बन सकते हैं। 

BJMC [Bachelor of Journalism & Mass Communication]

BJMC 12वी के बाद 3 साल की ग्रेजुएशन की डिग्री है। डिजिटल मीडिया आने के बाद से पत्रकारों की मांग बढ़ गयी है। मीडिया लाइन में करियर बनाने के लिए BJMC बेस्ट कोर्स है। 

BJMC कोर्स करने के फायदे 

  • आप न्यूज रिपोर्टर, न्यूज एंकर, एंकर, कंटेंट राइटर, फोटो जर्नलिस्टबन सकते हैं। 
  • आप अपना समाचार पत्र, समाचार चैनल, यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं। 

12वीं आर्ट्स के बाद यूके में टॉप डिप्लोमा कोर्स

12वीं आर्ट्स के बाद आप यूके में कुछ डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं जिनमें भी आप एडमिशन ले सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स की सूची इस प्रकार है-

  • Foreign language diploma
  • Diploma in designing 
  • diploma in teaching 
  • Diploma in journalism 
  • Diploma in photography 
  • Diploma in architecture

आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेस और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं।

12वीं आर्ट्स के बाद यूके में टॉप यूनिवर्सिटीज

12वीं Arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए नीचे टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम दिए गए हैं-

यूनिवर्सिटीजQS 2023 (लॉ)
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी2
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी3
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन14
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स और राजनिति विज्ञान7
किंग्स कॉलेज लंदन15
एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी17
लंदन क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी32
डरहम यूनिवर्सिटी46
ग्लासगो यूनिवर्सिटी56
ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी59

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

यूके में रहने की लागत

खर्च का प्रकारराशि (GBP)
वीजा आवेदन के लिए शुल्क400
आवास 700-900 (मासिक)
परिवहन 100-150 (मासिक)
भोजन100-200 (मासिक)
वस्त्र और अवकाश50-60 GBP (मासिक)
टेलीफोन और मोबाइल 50-70 GBP (मासिक)

अपनी लाइफ स्टाइल के अनुसार विभिन्न देशों में रहने की लागत का विस्तृत वर्णन जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

12वीं आर्ट्स के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए योग्यता

12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी आवश्यक है-

  • 12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए आपके पास कम से कम 12 साल की औपचारिक स्कूली शिक्षा होनी आवश्यक है। 
  • हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आधिकारिक मार्कशीट
  • एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर होना आवश्यक है।

क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन परीक्षाओं  की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।

12वीं आर्ट्स के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए आवेदन प्रक्रिया

12वीं Arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए नीचे आवेदन प्रक्रिया दी गई है-

  • UCAS पोर्टल को विजिट करें।
  • कोर्स करिकुलम और एलिजिबिलिटी दस्तावेजों को चेक कर लें।
  • अपनी यूनिवर्सिटी के एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले आपको ईमेल या फ़ोन नंबर के द्वारा न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अकाउंट वेरिफिकेशन के बाद अकाउंट लॉग-इन करके पर्सनल डिटेल्स (नाम, जेंडर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म की तिथि) भरें।
  • अकादमिक डिटेल्स भरें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फिर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज, सिलेक्शन के बाद वर्चुअल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करती हैं।

12वीं आर्ट्स के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए नीचे आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट दी गई है-

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

करियर और सैलरी

12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई के बाद आप करियर के ढेर सारे विकल्पों का चयन कर सकते हैं। आप कानून, फैशन डिजाइनिंग, पत्रकारिता जैसे क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। नीचे कुछ करियर विकल्प दिए गए हैं- 

FAQs

12वीं आर्ट्स के बाद यूके में टॉप कोर्सेज कौनसे है?

12वीं आर्ट्स के बाद यूके में निम्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं-
1. B.A. [Bachelor of Arts]2. BBA [Bachelor of business administrative]3. BHM [Bachelor of hotel management]4. BBA in event management
5. BFD [Bachelor of fashion designing]6. BFA [Bachelor of fine arts]7. BPA [Bachelor of performing arts]8. BA LLB [Bachelor of arts + LLB]9. BJMC [Bachelor of journalism & mass communication]

12वीं के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए 12वीं में न्यूनतम कितने अंक होने चाहिए?

12वीं के बाद UK में पढ़ाई करने के लिए 12th में न्यूनतम 55 % से 60 % अंक होने आवश्य हैं।

12वीं के बाद B.A. में कौन-कौन से विषय होते हैं?

12वीं के बाद B.A. में निम्न विषय होते हैं- जियोग्राफी, हिस्ट्री, पोलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, अंग्रेज़ी, हिन्दी, संस्कृत, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस, एक्सरसाइज एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, एंटरप्रेन्योरशिप, मीडिया स्टडीज़, फैशन स्टडीज़, म्यूजिक आदि।

उम्मीद है, 12वीं arts के बाद UK में पढ़ाई के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां इस ब्लॉग में मिल गई होगी। यदि आप भी यूके में 12वीं के बाद पढ़ना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके Leverage Edu एक्सपर्ट के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।