त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची

त्रिपुरा 1 जुलाई 1963 को एक केंद्र शासित प्रदेश बना और 21 जनवरी 1972 को त्रिपुरा को एक पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया। 1963 से अब तक त्रिपुरा के 9 मुख्यमंत्री सत्ता संभाल चुके हैं। त्रिपुरा में विधानसभा की 60 और लोकसभा की 2 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। हमारे भारत के संविधान में अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में केवल एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा नियुक्त किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां पर आपको त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

मुख्यमंत्रीकार्यकाल
सचिन्द्र पाल सिंह1 जुलाई 1963 से 1 नवम्बर 1971 तक
सुखमय सेन गुप्ता20 मार्च 1972 से 31 मार्च 1977 तक
प्रफुल्ल कुमार दास1 अप्रेल 1977 से 25 जुलाई 1977 तक
राधिका रंजन गुप्ता26 जुलाई 1977 से नवबंर 1977 तक
नृपेन चक्रवर्ती5 जनवरी 1978 से 5 फरवरी 1988 तक
सुधिर रंजन मजूमदार5 फरवरी 1988 से 19 फरवरी 1992 तक
समीर रंजन बर्मन19 फरवरी 1992 से 10 मार्च 1993 तक
दशरथ देब10अप्रेल 1993 से 11 मार्च 1998 तक
माणिक सरकार11 मार्च 1998 से 9 मार्च 2018 तक
बिप्लब कुमार देब9 मार्च 2018 से वर्तमान तक।

त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

त्रिपुरा के पहले सीएम सचिन्द्र लाल सिंह थे। इन्होंने 1963 से 1971 तक त्रिपुरा के सीएम पद को सभांला। बाद में आधुनिक त्रिपुरा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान उनके सराहनीय योगदान के लिए बांग्लादेश सरकार ने उन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर पुरस्कार से सम्मानित किया था।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची

त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के इस्तीफा देने बाद से मणिक शाह त्रिपुरा में मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहै हैं। 2016 में मणिक शाह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। 2020 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और 2020 में ही भाजपा ने उन्हे राज्यसभा पहुंचाया था।

मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता है?

चीफ मिनीस्टर बनने के लिए हमारे भारत के संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता सीएम के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होना जरूरी हेती है। और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल की अवधि 5 वर्ष तक होता है इसे भारत के संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य समझेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत राज्यपाल और राज्य मंत्रीपरिषद के बीच मुख्यमंत्री एक तार के रूप में कार्य करता है। 
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मख्यमंत्री हर 6 महिने में राज्य की निगरानी करता है 
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल यहां दिए जा रहे हैं जो आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होंगेः

1- त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- त्रिपुरा के पहले सीएम सचिन्द्र पाल सिंह थे। 

2- त्रिपुरा में सबसे कम समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- रंजन गुप्ता।

3- त्रिपुरा में सबसे ज्यादा समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- माणिक सरकार।

4- त्रिपुरा में अब तक कितने मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- 1963 से अब तक त्रिपुरा में 11 मुख्यमंत्री हो चुके हैं।

5- 1970 में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- सचिन्द्र पाल सिंह।

6- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है। 

7. 1990 में त्रिपुरा का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- सुधिर रंजन मजूमदार।

8- त्रिपुरा में वर्तमान में किस पार्टी का मुख्यमंत्री है?

उत्तर- भारतीय जनता पार्टी।

9- त्रिपुरा को पूर्ण राज्य दर्जा कब मिला?

उत्तर- 21 जनवरी 1972 को त्रिपुरा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।

10- त्रिपुरा के चौथे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- राधिका रंजन गुप्ता।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

त्रिपुरा को पूर्ण राज्य दर्जा कब मिला?

21 जनवरी 1972 को त्रिपुरा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।

त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

सचिन्द्र पाल सिंह।

त्रिपुरा केंद्र शासित प्रदेश कब बना था?

1 जुलाई 1963 को। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*