Today History in Hindi | 12 August – वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 12 अगस्त यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1919 में आज ही के दिन इंडियन स्पेश प्रोग्राम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था। 1960 में 12 अगस्त को ही नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया था।

यह भी पढ़ें- जानिए भारत के महान साइंटिस्ट विक्रम साराभाई का जीवन परिचय

12 अगस्त का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1962 में आज ही के दिन पहली बार एक साथ 2 लोग अंतरिक्ष में गए थे। 1971 में 12 अगस्त को ही सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा था। Today History in Hindi | 12 August में हम 12 अगस्त की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 12 August – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2012 में आज ही के दिन 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ था।
  • 2008 में 12 अगस्त के दिन ही आमिर ख़ान को उनकी फिल्म तारे जमीं पर के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड दिया गया था।
  • 2007 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई थी।
  • 2004 में 12 अगस्त को ही फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया था।
  • 2003 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी थी।
  • 1991 में 12 अगस्त को ही विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन था।
  • 1984 में आज ही के दिन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
  • 1981 में 12 अगस्त को ही IBM ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
  • 1972 में आज ही के दिन इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया था।
  • 1971 में 12 अगस्त को ही सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा था।
  • 1908 में आज ही के दिन हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया था।
  • 1833 में 12 अगस्त को ही अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई थी।
  • 1831 में आज ही के दिन नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर साइन किए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 12 August में आपको 12 अगस्त का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*