UP Board Class 10, 12 Model Question Papers 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं इन मॉडल प्रश्न पत्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह मॉडल प्रश्न पत्र हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, भूगोल, इतिहास सहित अन्य विषयों के लिए उपलब्ध हैं। इनकी सहायता से विद्यार्थी परीक्षा का पैटर्न समझ सकते हैं और यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इससे उनकी तैयारी और बेहतर हो सकेगी।
इसी के साथ आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी – पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक। इसके अलावा, प्रायोगिक परीक्षाएं (प्रैक्टिकल एग्जाम) 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।
यूपीएमएसपी मॉडल प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें
मॉडल प्रश्न पत्र (UP Board Class 10, 12 Model Question Papers 2025) डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: upmsp.edu.in
- होमपेज पर ‘मॉडल पेपर’ टैब पर क्लिक करें ।
- आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा जहां विषयवार मॉडल पेपर प्रदर्शित होंगे।
- अब स्टूडेंट अपना संबंधित विषय चुनें और पीडीएफ के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, अब इसे डाउनलोड कर इसकी प्रैक्टिस करें।
सभी UPMSP मॉडल प्रश्न पत्रों का डायरेक्ट लिंक
UP Board Exam 2025: तैयारी और रिवीजन की योजना बनाएं
यूपी बोर्ड ने मॉडल क्वेश्चन पेपर (UP Board Class 10, 12 Model Question Papers 2025) जारी कर दिए हैं, जिससे छात्र परीक्षा का पैटर्न समझ सकते हैं। अब छात्रों को अपनी तैयारी में तेजी लानी चाहिए, क्योंकि परीक्षाएं 24 फरवरी, 2025 से शुरू हो रही हैं। उनके पास तैयारी के लिए लगभग दो महीने का समय है।
छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए एक टाइमटेबल तैयार करना चाहिए, जिसमें यह तय हो कि हर विषय को कितना समय देंगे। कठिन टॉपिक्स के लिए ज्यादा समय रखें और आसान टॉपिक्स को जल्दी खत्म करें। इसके अलावा, रिवीजन के लिए अलग से समय जरूर रखें, ताकि आप अपनी तैयारी को फाइनल टच दे सकें। इस तरह की योजना बनाकर आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Board Exam Ki Taiyari Kaise Kare: 2025 बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने के लिए ऐसे करें तैयारी
UP Board Exam 2025: दसवीं कक्षा में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा हिंदी विषय से शुरू होगी, जो सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं कक्षा में पहले दिन शिफ्ट-1 में सैन्य विज्ञान और शिफ्ट-2 में हिंदी का पेपर होगा। सभी परीक्षार्थी टाइम टेबल की पूरी जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) की जरूरत होगी, जिसे वे अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी भी जानकारी की जरूरत हो, तो छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
आशा है कि इस ब्लॉग से आपको UP Board Class 10, 12 Model Question Papers 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहिए।