World Rain Day : हर साल 29 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व वर्षा दिवस? जानें इस दिन का इतिहास

1 minute read
World Rain Day in Hindi

सालभर में कई ऐसे महत्वपूर्ण दिवस मनाये जाते हैं जो विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने और लोगों को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं। महिला दिवस (8 मार्च), अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई), विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) जैसे कई ऐसे दिवस हैं जिनका आयोजन जागरूकता फैलाने, ज्ञान साझा करने, सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जाता है। विश्व वर्षा दिवस भी इन्हीं महत्वपूर्ण दिवसों में से एक है, जो हर साल जुलाई के महीने में दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिवस (World Rain Day in Hindi) के बारे में आदि जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

वर्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

हर साल दुनियाभर में 29 जुलाई को विश्व वर्षा दिवस (World Rain Day in Hindi) मनाया जाता है। यह दिवस हमें प्रकृति के इस अनमोल उपहार के महत्व को समझने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। धरती पर जीवन जीने के लिए बारिश अत्यंत आवश्यक तत्व है। विश्व वर्षा दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को वर्षा के महत्व के बारे में बताना और उन्हें जल संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि पानी की हर बूंद को हमें संरक्षित करना चाहिए। दुनिया के अधिकांश हिस्सों में 29 जुलाई एक सामान्य दिन होता है, लेकिन वेंसबर्ग, पेनसिल्वेनिया के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। यहाँ इस दिवस को लगातार कई पीढ़ियों द्वारा मनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : Facts About Rain : बारिश के बारे में 15+ रोचक तथ्य 

वर्षा दिवस का इतिहास

वर्षा दिवस का इतिहास (World Rain Day in Hindi) इस प्रकार से है : 

  • इस दिवस को पहली बार 1800 के अंत में मनाया गया था। 
  • उस दौरान विलियम एलिसन नामक एक फार्मासिस्ट ने टिप्पणी की कि वेन्सबर्ग, पेनसिल्वेनिया में हमेशा 29 जुलाई को बारिश होती है। 
  • एलिसन की इस टिप्पणी के बाद, स्थानीय लोगों ने इसे एक परंपरा के रूप में मनाना शुरू कर दिया।  
  • समय के साथ, यह परंपरा मजबूत होती गई और वेंसबर्ग के लोग इसे एक विशेष दिवस के रूप में मनाने लगे। 
  • तब से हर साल 29 जुलाई को लोग एकत्रित होकर बारिश का स्वागत करते और इस प्राकृतिक घटना को सेलिब्रेट करते हैं।

वर्षा दिवस का महत्व

विश्व वर्षा दिवस कई पहलुओं से महत्वपूर्ण है :

  • यह दिवस (World Rain Day in Hindi) लोगों को जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक करता है। विशेष रूप से यह दिवस लोगों को पानी बचाने और उसका सही उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है।
  • विश्व वर्षा दिवस हमें जल की सीमित उपलब्धता के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जल एक अनमोल संसाधन है और हमें इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
  • यह दिवस लोगों का ध्यान जल संकट की ओर आकर्षित करता है। 
  • यह दिवस लोगों को जल संरक्षण के तरीकों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

यह भी पढ़ें : July Important Days : यहाँ देखिए जुलाई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

वर्षा दिवस कैसे मनाएं?

इस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाएं, स्कूलों, कॉलेजों में वर्षा जल और जल संरक्षण के महत्व पर आधारित सेमिनारों का आयोजन करें, लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अलावा इस विशेष दिन पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जा सकता है जैसे कि पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि। यह गतिविधियाँ बच्चों और युवाओं में जल संरक्षण के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेंगी।

बारिश से जुड़े रोचक तथ्य

बारिश से जुड़े रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं : 

  • धरती पर सबसे ज़्यादा बारिश मेघालय के मॉसिनराम में होती है। यहाँ सालाना औसतन 11,873 मिलीमीटर बारिश होती है।
  • जैसलमेर, भारत में सबसे कम वर्षा वाला शहर होने का रिकॉर्ड रखता है। 
  • शुक्र ग्रह पर बारिश की बूंदें मीथेन या सल्फ्यूरिक एसिड से बनी होती हैं। 
  • प्री-मानसून बारिश को मैंगो शावर भी कहते हैं। 
  • सामान्य तौर पर, बारिश की बूंदें 7 से 10 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गिरती हैं।
  • बारिश की आवाज में “व्हाइट नॉइज़” होता है, जो मस्तिष्क को शांत करता है और नींद को बढ़ावा देता है।

FAQs

वर्षा दिवस कब मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष 29 जुलाई को दुनियाभर में विश्व वर्षा दिवस मनाया जाता है। 

विश्व वर्षा दिवस को पहली बार कब मनाया गया?

विश्व वर्षा दिवस को पहली बार वेंसबर्ग, पेनसिल्वेनिया में 1800 के अंत में मनाया गया था। 

दुनिया में पहली बारिश कब हुई?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, पृथ्वी पर पहली बार बारिश लगभग 4.5 अरब साल पहले हुई थी। 

संबंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस
विश्व महासागर दिवसविश्व प्रत्यायन दिवस
राष्ट्रीय जड़ी-बूटी और मसाला दिवसविश्व बालश्रम निषेध दिवस
विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवसविश्व रक्तदाता दिवस
विश्व पवन दिवस अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवसफादर्स डे
राष्ट्रीय पठन दिवसविश्व शरणार्थी दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Rain Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*