MP Board 8th Result 2024: rskmp.in पर करें चेक, 89.56% लड़कियों ने मारी बाज़ी

1 minute read
MP Board 8th Result 2024

MP Board 8th Result 2024 आज यानि 23 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक छात्र और उनके अभिभावक rskmp.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। MP बोर्ड कक्षा 8 के एग्जाम 6 मार्च से 14 मार्च 2024 को आयोजित किए गए थे। इस वर्ष करीब 11 लाख छात्रों ने कक्षा 8वीं के एग्जाम दिए थे। काफी दिनों से छात्र और उनके अभिभावक अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा में थे।

MP Board 8th Result 2024 कैसे चेक करें?

MP बोर्ड कक्षा 8 का रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से चेक किया जा सकता है-

MP Board 8th Result 2024
  • स्टेप 1: MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx (8th class result 2024 link mp) पर जाएं।
  • स्टेप 2: स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कक्षा 5वीं या 8वीं’ लेबल वाले लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: लॉगिन पेज पर, कैप्चा विवरण के साथ अपनी समग्र आईडी, रोल नंबर या नाम प्रदान करें।
  • स्टेप 4: rskmp परिणाम 2024 नाम वार देखने के लिए “शो” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: भविष्य के उपयोग के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें: MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: 8वीं में 87.71, 5वी में 90.97% स्टूडेंट्स पास

MP Board Result QR Code: क्यूआर कोड से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन भी है।

MP Board 8th Result 2024

MP Board 8th Result 2024 कितना रहा पास पर्सेंटेज

क्षेत्रों के हिसाब से नीचे पास पर्सेंटेज दी गई है-

कक्षासरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतप्राइवेट स्कूलों की पास प्रतिशतमदरसा की पास प्रतिशत
कक्षा 8वीं86.22%90.60%67.40%

MP Board Result 2024 Live: कितने स्टूडेंट्स पास?

आठवीं में ग्रामीण स्कूलों के 88.35 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हो गए। वहीं आठवीं में शहरी स्कूलों में 86.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही पास हुए।

यह भी पढ़ें: 5th 8th Class Result 2024 MP Board Live Updates : एमपी बोर्ड रिजल्ट @mpresults.nic.in पर जारी, यहाँ है Direct Link

MP Board Result 2024 Live: कितने स्टूडेंट्स पास?

क्लास आठ में लड़कों का पास प्रतिशत 85.94% और लड़कियों का 89.56% रहा। वहीं 2023 में 8वीं कक्षा में पासिंग पर्सेंटेज 76.09% था।

MP बोर्ड रिजल्ट 2024 मार्कशीट

MP बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है। अब छात्रों को मार्कशीट के लिए अपने स्कूल जाने की आवश्यकता होगी। अमूमन बोर्ड द्वारा स्कूल में मार्कशीट आने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

उम्मीद है आप सभी को MP Board 8th Result 2024 (8th class result 2024 link mp) से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*