हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व हाथ स्वच्छता दिवस? क्या है इसका इतिहास, थीम और उद्देश्य

1 minute read
World Hand Hygiene Day in Hindi

हाथों की स्वच्छता, संक्रमणों से बचाव का सबसे आसान और प्रभावी सलीका है। जब हम अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोते हैं, तो हम उन हानिकारक कीटाणुओं को हटा देते हैं जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में हाथों की स्वच्छता का पालन करने के लिए दुनिया भर के लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसी के चलते हर वर्ष दुनियाभर में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को हाथों की स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने के लिए प्रेरित करता है। वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। इस लेख में आपको विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के इतिहास, महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के बारे में

हर साल 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस (World Hand Hygiene Day) मनाया जाता है। इस दिवस को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और संक्रामक रोगों को रोकने में मदद करना। हाथों की स्वच्छता स्वस्थ रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और आसान चीजों में से एक है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी संक्रमणों से बचाव के लिए हाथ धोने के महत्व पर जोर दिया है। उनके दिशानिर्देशों के अनुसार, हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसी को बढ़ावा देने के लिए हर साल वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे है।

यह भी पढ़ें : मई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का इतिहास

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस की शुरुआत 2009 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा की गयी थी। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों की सुरक्षा में सुधार करना था। वहीं इस पहल के तहत डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को प्रोत्साहित किया कि वे हाथ स्वच्छता कार्यक्रम विकसित कर सके। लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने और संक्रामक रोगों को रोकने में मदद करने के लिए, आज यह दिवस वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। 

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हाथ स्वच्छता दिवस?

प्रतिवर्ष 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है। यह विशेष दिन संक्रामक रोगों को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर साल लाखों लोगों को हाथों की खराब स्वच्छता के कारण जान गंवानी पड़ती है। ऐसे में यह दिवस लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने और उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है।

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का महत्व

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के महत्व निम्नलिखित हैं-

  • यह दिन बीमारियों और संक्रमणों को रोकने में हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूर्ण तरह से समर्पित है।
  • यह दिवस का उद्देश्य खराब स्वास्थ्य की रोकथाम में हाथों की स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हाथों की स्वच्छता से संक्रामक रोगों को 50% तक कम किया जा सकता है।

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस कैसे मनाया जाता है?

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस को मनाने के तरीके निम्नलिखित हैं-

  • इस दिवस के दौरान हम अपने परिवार और दोस्तों को हाथों की स्वछता के महत्व बारे में शिक्षित कर सकते हैं। 
  • सोशल मीडिया पर #विश्वहाथस्वच्छतादिवस और #हाथोंकीस्वच्छता जैसे हैशटैग का उपयोग करके जागरूकता फैला सकते हैं। 
  • इसके अलावा हम हाथों की स्वस्छता से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस थीम 2024

हर साल वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। ताकि लोगों को संक्रमण के बारे में जागरूक किया जा सके और हाथ की स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके। इस वर्ष के माह, यानी 5 मई 2024 में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस की थीम है “हाथ की स्वच्छता सहित संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण पर नवीन और प्रभावशाली प्रशिक्षण और शिक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य और देखभाल कर्मियों के ज्ञान और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना। इससे पहले वर्ष के थीम आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

वर्ष थीम 
2023एक साथ कार्रवाई में तेजी लाएं। जीवन बचाएं – अपने हाथ साफ करें
2022 सुरक्षा के लिए एकजुट हों: अपने हाथ साफ करें
2021 सेकंड्स सेव लाइव्स: क्लीन योर हैंड्स
2020जीवन बचाएं: अपने हाथ साफ करें

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर मैसेज

अपने दोस्तों, परिवार वालों को और प्रियजनों को भेजने के लिए वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर मैसेज इस प्रकार से हैं:

World Hand Hygiene Day in Hindi
  • दस में से दस मरीज साफ हाथों से देखभाल कराना पसंद करते हैं।
  • धोये हुए हाथ देखभाल करने वाले हाथ हैं।
  • मूर्ख न बनें और साबुन का प्रयोग करें। 
  • खुशहाल सेहत के लिए हाथों को ज़रूर धोएं।
  • कीटाणुओं को न फैलाएं, हाथों को ज़रूर धोएं।
  • साफ हाथ बहुत ज़रूरी हैं अच्छे स्वास्थ्य के लिए।
  • हाथ जो साफ हैं, सेहत उनके साथ है।
  • अपने हाथ धोकर आप बीमारियों को धो सकते हैं।
  • कीटाणुओं को ना फैलाएं, हाथ धोना अनिवार्य बनाएं। 
  • जीवन बचाएं और अपने हाथ साफ करें। 

FAQs

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस 2024 की थीम क्या है?

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे 2024 की थीम है “हाथ की स्वच्छता सहित संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण पर नवीन और प्रभावशाली प्रशिक्षण और शिक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य और देखभाल कर्मियों के ज्ञान और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना।” 

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 5 मई को विश्व हाथ की स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस क्यों मनाया जाता है?

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे को मनाने का उद्देश्य संक्रमणों को रोकने में हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

संबंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
राष्ट्रीय पक्षी दिवस राष्ट्रीय समुद्री दिवस 
ओडिशा दिवसवर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवसनेशनल स्टार्टअप डे 
अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस स्थापना दिवसनेशनल वॉकिंग डे

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व हाथ स्वच्छता दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*