25 दिसंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read
25 दिसंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है

हर महीने में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण दिन और तारीख होते हैं जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। उन्हीं महत्वपूर्ण तारीखों से जुड़े प्रश्न अक्सर कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं, कि 25 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि आज हम 14 दिसंबर को मनाये जाने वाले दिवस पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें : jesus christ meaning in hindi

25 दिसंबर को क्या मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन ईसा मसीह के जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन चर्चो को लाइट और झालरों से सजाते हैं और मोमबत्ती जलाकर विशेष प्रार्थना करते हैं। वहीं इस दिन लोग घरों में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं। अब क्रिसमस पर्व में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं इस खास पर्व से जुड़ी ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकि हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इस पर्व का इतिहास और महत्व क्या है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

यह भी पढ़ें : 12 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

जानिए क्रिसमस डे का रोचक इतिहास

25 दिसंबर यानी कि “बड़ा दिन” को लेकर ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था जिसकी खुशी में यह मनाया जाता है। हालाँकि क्रिसमस के इतिहास से जुड़े कई अन्य तथ्य भी सामने आते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन को सबसे पहले रोम में सूर्य देवता के जन्मदिन के रूप में मनाया गया था। लेकिन कुछ सालों बाद रोम में ईसाई धर्म के अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी और उन्होंने यीशू मसीह को सूर्य देवता का रूप मान लिया और तब से 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाने लगा।

क्या है क्रिसमस ट्री का इतिहास

क्रिसमस के दिन सभी अपने घरों में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। यह दिखने में पिरामिड के आकार का होता है। कहा जाता है कि इसका वास्तविक नाम सदाबहार है। इसके पत्ते न कभी सूखते हैं और न मुड़ते हैं। ऐसे में इसे लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है और इस पेड़ को सजाने से घर के बच्चों की आयु लंबी होती है । इसीलिए क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को हर घर में रंग बिरंगी लाइट और बल्ब से सजाया जाता है।

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 25 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*