World Day of Social Justice Quotes in Hindi: न्याय और समानता के संदेश देते विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर प्रेरक विचार

2 minute read
World Day of Social Justice Quotes in Hindi

World Day of Social Justice Quotes in Hindi: विश्व सामाजिक न्याय दिवस इतिहास में दर्ज एक ऐसा दिन है, जिस दिन वैश्विक समाज को न्यायपूर्ण बनाने के लिए जागरूकता फैलाई जाती है। 26 नवंबर 2007, को सयुंक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित किया गया था। विश्व भर में पहली बार 20 फरवरी 2009 को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया था। समाज को न्यायपूर्ण बनाने और न्याय के प्रति विश्व को जागरूक अथवा प्रेरित करने के लिए हर वर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर प्रेरक विचार पढ़कर आप समाज को समानता और न्याय के लिए प्रेरित कर सकेंगे। इस लेख में आपके लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर प्रेरक विचार (World Day of Social Justice Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जिसके लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का इतिहास

World Day of Social Justice Quotes in Hindi को पढ़ने से पहले आपको विश्व सामाजिक न्याय दिवस का इतिहास क्या है, के बारे में जान लेना चाहिए। विश्व सामाजिक न्याय दिवस, दुनिया भर में मनाए जाने वाला एक ऐसा दिन है जो सामाजिक न्याय के विषयों पर प्रकाश डालने के साथ-साथ, समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। यह दिन दुनिया में बढ़ते भेदभाव जैसे गरीबी, लिंग, शारीरिक भेदभाव और धार्मिक भेदभाव को खत्म करने का प्रयास करता है। हर वर्ष इस दिन को 20 फरवरी को मनाया जाता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला जाए तो आप पाएंगे कि वर्ष 1995 में कोपेनहेगन, डेनमार्क में आयोजित विश्व शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक राजनीतिक नेताओं ने गरीबी और पूर्ण रोजगार के खिलाफ लड़ने और सुरक्षित समाज के लिए भी काम करने का संकल्प लिया था। जिसके 10 साल बाद, संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने फरवरी 2005 में न्यूयॉर्क में कोपेनहेगन की घोषणा और सामाजिक विकास के लिए कार्रवाई के कार्यक्रम की समीक्षा की गई थी।

फिर 26 नवंबर 2007 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 फरवरी को वार्षिक विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित किया गया था, जिसके बाद 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस  पहली बार मनाया गया था। इस दिन का स्पष्ट उद्देश्य दुनिया भर के विभिन्न समुदायों को एक साथ लाना और आपसी मतभेद मिटाकर, समाजिक न्याय के प्रति समाज को जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर प्रेरक विचार – Top 10 World Day of Social Justice Quotes in Hindi

यहाँ आपके लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर प्रेरक विचार (Top 10 World Day of Social Justice Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –

World Day of Social Justice Quotes in Hindi

न्यायपूर्ण जीवन पाने का अधिकार विश्व में रह रहे हर प्राणी को समान रूप से मिलना चाहिए।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस, मानव को समान रूप से प्रोत्साहित करने का प्रतीक है।

समाजिक व्यवस्थाएं तभी अभेद बन पाती हैं, जब समाज के हर व्यक्ति का इनमें योगदान हो।

संसार को ये बात समय रहते जाननी होगी कि वैश्विक समाज में रह रहे हर प्राणी के साथ न्यायसंगत व्यवहार किया जाना चाहिए।

समाज को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए आवश्यक है कि समाज में उपस्थित हर प्राणी को समान अधिकार मिले।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस सकारात्मकता और नवीन ऊर्जाओं का प्रतीक है, ऐसी ऊर्जा जो समाज में न्याय की स्थापना का जिम्मा उठाती है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस एक मंच तैयार करता है, जहाँ समाज में उपस्थित भेदभावों को मिटाने पर जोर दिया जा सके।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस, समाज के साथ न्यायसंगत व्यवहार का प्रतीक है।

मानव का पहला कर्तव्य समाज में शांति बहाल करना होना चाहिए, इसी से समाज का कल्याण होता है।

जिस समाज में सभी को समान अधिकार मिलते हैं, वही समाज सभ्य और न्यायपूर्ण बन पाटा है।

यह भी पढ़ें : Quotes on Christmas in Hindi

विद्यार्थियों के लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर अनमोल विचार

यहाँ आपके लिए विद्यार्थियों के लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर अनमोल विचार (World Day of Social Justice Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं-

विश्व सामाजिक न्याय के विषय पर विद्यार्थियों को आपसी मतभेद भूलकर संगठित होकर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। 

सामाजिक न्याय की भावना विद्यार्थियों में दूरदृष्टिता को बढ़ाती है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस विद्यार्थियों में नवीन संकल्पों का निर्माण करता है।

विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा को समाजिक न्याय के लिए खपाना चाहिए।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विद्यार्थियों का लक्ष्य समाज को सशक्त करने का होना चाहिए।

World Day of Social Justice Quotes in Hindi

शिक्षित समाज में विश्व सामाजिक न्याय पर अधिक बल दिया जाता है, तब जाकर समाज संगठित होता है।

विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी स्वयं को समाज के प्रति समर्पित करना सीखता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस विद्यार्थियों को समाजहित में नए सपने देखने के लिए प्रेरित करता है।

विद्यार्थियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर समाज के कल्याण का प्रण लेना चाहिए।

जिस दिन विद्यार्थी समाज को न्याय देने के पक्षधर बन जायेंगे, उसी दिन से समाज में एक नई क्रांति आएगी।

यह भी पढ़ें – वीरता और स्वाभिमान की सीख देते छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर सामाजिक विचार

यहाँ आपके लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर सामाजिक विचार (World Day of Social Justice Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-

विश्व सामाजिक न्याय दिवस ही समाज को सामाजिक सद्भावना के प्रति प्रेरित करता है।

समाज में सौहार्द और सकारात्मकता का संचार ही समाज के साथ हुए सच्चे न्याय के स्वरुप जैसा है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस युवाओं में नवीन ऊर्जा का संचार करके, युवाओं से समाज का कल्याण करवाता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर समाज की चेतना को जागृत किया जाता है, जिससे सभ्यताओं का संरक्षण सुनिश्चित होता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर मानव को समाज में व्यापत हर प्रकार की नकारात्मकताओं का नाश करना चाहिए।

World Day of Social Justice Quotes in Hindi

विश्व सामाजिक न्याय दिवस, समाज के समाजिक उत्थान और न्याय के समान अधिकारों के लिए मंच प्रदान करता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस, समाज के हर वर्ग, हर जाति और हर मत-पंथ के विचारों को समान अधिकार देने का कार्य करता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस एक ऐसा अवसर है, जो समाज में शांति और न्याय की स्थापना करके समाज को एकता सूत्र में रहने के लिए प्रेरित करता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर समाजहित में समर्पित होने वाले समाजसेवियों का सम्मान करना, एक सराहनीय कदम है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस आरम्भ से ही समाज के सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।

यह भी पढ़ें – परीक्षा से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाले 40 दमदार हिंदी कोट्स

सामाजिक न्याय की पैरवी करते समाज सुधारकों के सुविचार

World Day of Social Justice Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको सामाजिक न्याय की पैरवी करते समाज सुधारकों के सुविचार भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो विश्व सामाजिक न्याय दिवस को सही रूप से परिभाषित कर पाएंगे, ऐसे कुछ विचार कि निम्नलिखित हैं-

“सामाजिक न्याय भारत के संविधान की आत्मा है. हमारी लड़ाई सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए ही है.” – बाबा साहेब अंबेडकर

“सामाजिक न्याय के बिना आजादी का कोई मतलब नहीं है.” – ज्योतिबा फुले

“सबका साथ, सबका विकास ही असली लोकतंत्र है.” – नरेन्द्र मोदी

World Day of Social Justice Quotes in Hindi

“हममें से हर व्यक्ति अपनी आवाज उठाकर और कार्रवाई करके असमानता से लड़ सकता है.” – एम्मा वाटसन

“जब तक सभी के लिए न्याय नहीं होगा, तब तक किसी के लिए भी न्याय नहीं होगा.” – मार्टिन लूथर किंग जूनियर

“सामाजिक न्याय वह लक्ष्य है जिसके लिए समाज को हमेशा ही प्रयास करना चाहिए.” – नेल्सन मंडेला

“समानता एक आदर्श है, न्याय एक दायित्व है.” – हंसार्ज केल्सेन

यह भी पढ़ें – आत्मज्ञान और भक्ति की सीख देते रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार

FAQs

विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का उद्देश्य समानता, मानवाधिकार, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देना है।

सामाजिक न्याय से संबंधित कुछ प्रेरणादायक उद्धरण क्या हैं?

सामाजिक न्याय से संबंधित कुछ प्रेरणादायक उद्धरण निम्नलिखित हैं –

“जहाँ अन्याय होगा, वहाँ शांति संभव नहीं।”
“सच्चा समाज वही है जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले।”
“सामाजिक न्याय का अर्थ है – सबको समान अवसर और सम्मान।”

सामाजिक न्याय का महत्व क्या है?

यह समाज में समानता, भाईचारे और शांति को बनाए रखने में मदद करता है।

सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए हम क्या कर सकते हैं?

सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए हम निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं –

समानता और मानवाधिकारों का समर्थन करें।
वंचित वर्गों को शिक्षा और अवसर प्रदान करें।
जाति, धर्म, रंग या लिंग के आधार पर भेदभाव न करें।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2007 में की गई थी और इसका पहला आयोजन वर्ष 2009 में हुआ था।

सामाजिक न्याय और मानवाधिकार में क्या संबंध है?

सामाजिक न्याय का आधार मानवाधिकारों की सुरक्षा है, जिसमें समानता, स्वतंत्रता और गरिमा का अधिकार शामिल है।

सामाजिक न्याय से जुड़े कुछ प्रसिद्ध विचारक कौन हैं?

सामाजिक न्याय से जुड़े कुछ प्रसिद्ध विचारक और उनके विचार निम्नलिखित हैं –

“समाज की महानता इस बात से आँकी जाती है कि वह अपने सबसे कमजोर वर्ग के साथ कैसा व्यवहार करता है।” – महात्मा गांधी
“समानता एक कल्पना नहीं बल्कि हर समाज की अनिवार्यता होनी चाहिए।” – डॉ. भीमराव अंबेडकर
“जब तक दुनिया में अन्याय रहेगा, तब तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।” – नेल्सन मंडेला

विश्व सामाजिक न्याय दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस सामाजिक अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाने और समाज से गरीबी, लिंग, शारीरिक भेदभाव, अशिक्षा, धार्मिक भेदभाव को मिटाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर हम किस प्रकार जागरूकता फैला सकते हैं?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर हम सोशल मीडिया, सेमिनार, जागरूकता कार्यक्रम और लेखन के माध्यम से सामाजिक न्याय के महत्व को समझ सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi

आशा है कि इस लेख में दिए गए विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर अनमोल विचार (World Day of Social Justice Quotes in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। यह ब्लॉग आपको सामाजिक न्याय के लिए सदा प्रेरित करेगा। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*