Mountain Quotes in Hindi : पढ़िए अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर आधारित विचार, जो आपको पहाड़ों के प्रति प्रेम करना सिखाएंगे

1 minute read
Mountain Quotes in Hindi

प्रकृति मानव का पालन-पोषण करती है, इसी के आधार पर मानव का सर्वांगीण विकास होता है। जल-जंगल, ज़मीन के लिए समर्पण, प्रेम और सम्मान का भाव ही मानव को समृद्धशाली बना सकता है। पहाड़ों की महानता को समझते हुए, पहाड़ों के महत्व को जानकर समाज को पहाड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) मनाया जाता है। Mountain Quotes in Hindi के माध्यम से आप पर्वतों की महानता को समझेंगे, साथ ही आप में पहाड़ों और प्रकृति के प्रति प्रेम भाव का सृजन होगा। इस अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर यह ब्लॉग आपके लिए कामगार साबित होगा।

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस। International Mountain Day

Mountain Quotes in Hindi के बारे में पढ़ने से पहले आपको अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के बारे में जान लेना अति आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस को मनाये जाने के पीछे का महान उद्देश्य पहाड़ों के महत्व और उनके संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान को बढ़ाना होता है। 

International Mountain Day प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर, दुनिया भर में कई गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इन गतिविधियों में चर्चाएं, प्रदर्शनियां, शिखर सम्मेलन और सामुदायिक कार्यक्रम जैसे बहुत से कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों अथवा गतिविधियों का उद्देश्य लोगों को पहाड़ों के बारे में शिक्षित करना, समाज को पहाड़ों के संरक्षण की दिशा में बेहतर कदम उठाने के लिए प्रेरित करना होता है।

देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के लिए प्रत्येक वर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है। वर्ष 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस की थीम “पहाड़ों के पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करना” है, जो एक बेहतर कल के लिए मददगार साबित होगी। यह थीम जलवायु परिवर्तन, अतिक्रमण और अन्य खतरों से पहाड़ों के पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है।

टॉप 10 Mountain Quotes in Hindi

टॉप 10 Mountain Quotes in Hindi निम्नवत हैं, स्वास्थ्य के विचार सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगे-

  1. पर्वतों का संरक्षण सभ्यताओं के संरक्षण के समान होता है।
  2. तूफानों की तबाही से दूर हैं, पहाड़ शांति के लिए मशहूर हैं।
  3. पहाड़ों की गोद में प्रकृति अपने अनगिनत रूप बदलती है।
  4. आकाश का माथा चूमते पहाड़, मानव के लिए वरदान के समान हैं।
  5. पहाड़ों से आशाओं की अविरल धारा का उद्गम होता है।
  6. प्रकृति के सौंदर्य को सवारते पहाड़ आपको जीवन का सही अर्थ समझाते हैं।
  7. मानव को कठिन से कठिन समय में पहाड़ों की भांति अपने निर्णयों पर अटल रहना चाहिए।
  8. तूफान भी तुम से भय खाएंगे, निज जीवन को पहाड़ों की तरह बनाओ तो सही।
  9. हर मौसम को गले लगाने को, पहाड़ खुद में प्रकृति का सौंदर्य लपेटे खड़े रहते हैं।
  10. पहाड़ों से उदय होता सकारात्मकता का सूर्य जग को प्रकाशित करता है।

विद्यार्थियों को पर्वतों के प्रति जागरूक करते अनमोल विचार

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर पर्वतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने वाले विचार छात्रों को प्रकृति का महत्व समझाएंगे। विद्यार्थियों के लिए Mountain Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

  1. जीवन का सही अर्थ समझें, पहाड़ों की तरह प्रकृति का सम्मान करें।
  2. जो पहाड़ों की तरह अटल खड़े रहते हैं, सफलताएं उनके क़दमों को चूमती हैं।
  3. पहाड़ मानव को सशक्त और संगठित रहकर जीना सिखाते हैं।
  4. पहाड़ हमें जीवन की छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेने और प्रकृति के साथ एकता का अनुभव करने का मौका देते हैं।
  5. जिस प्रकार पहाड़ों के क़दमों में रहकर सागर अपना विस्तार करता है, उसी प्रकार गुरु के चरणों में रहकर आप भी अपना विस्तार कर सकते हैं।
  6. पहाड़ों की तरह मजबूत बनने के लिए उनके जितना कठोर तप भी करना पड़ता है।
  7. पहाड़ों की ऊंचाई देख कर प्रकृति के प्रति उनके समर्पण का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है।
  8. ज्ञान के आधार पर ही मानव पहाड़ की भांति आने वाले दुखों से अपने परिवार को बचा सकता है।
  9. पहाड़ों के समक्ष खड़ा होने के बाद ही मानव का अहंकार टूटता है और उसमें समर्पण का भाव पैदा होता है।
  10. पहाड़ों की यात्रा ही आपकी अपने आप से मिल जाने की यात्रा होती है।

पहाड़ और प्रकृति पर सुविचार

Mountain Quotes in Hindi के माध्यम से आप पहाड़ और प्रकृति पर सुविचार पढ़ पाएंगे, ये सुविचार आपको बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए प्रेरित करेंगे। ऐसे कुछ विचार निम्नलिखित हैं-

  1. पहाड़ प्रकृति की सुंदरता और भव्यता का प्रतीक हैं।
  2. पहाड़ जलवायु को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  3. पहाड़ वर्षा को नियंत्रित करते हैं, जिस कारण खुशियों का सावन आता है।
  4. पहाड़ कई प्रकार के पौधों और जानवरों की प्रजातियों का सुंदर घर होता है।
  5. पहाड़ों को अतिक्रमण से बचाना महत्वपूर्ण है।
  6. पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिक तंत्र के लिए पहाड़ों को अतिक्रमणमुक्त करना अनिवार्य है।
  7. प्रदूषण के कारण ही पहाड़ों की जलवायु और जैव विविधता को नुकसान पहुँचता है।
  8. पहाड़ों के संरक्षण के लिए हमें जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
  9. जलवायु परिवर्तन से पहाड़ों के साथ-साथ पूरी प्रकृति को नुकसान पहुँचता है।
  10. जल-जंगल और ज़मीन का स्वतंत्र और स्वच्छ होना ही प्रकृति की उन्नति का प्रतीक बनता है।

Mountain Quotes in English

Mountain Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको प्रकृति और पर्वतों के संरक्षण के लिए जागरूकता फ़ैलाने वाले Mountain Quotes in English भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. The climb is the real destination.
  2. Not all those who wander are lost.
  3. The mountains are calling and I must go.
  4. It is not the mountain we conquer, but ourselves.
  5. The best view comes after the hardest climb.
  6. There is no wifi in the mountains. But I promise, you will find a better connection.
  7. The mountains will not disappoint you. They are always there.
  8. Silence is the language of God, all else is poor translation.
  9. Getting to the top is optional. Getting down is mandatory.
  10. In every mountain lies a miracle.

आशा है कि Mountain Quotes in Hindi (अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस) के माध्यम से आपको प्रकृति और पर्वतों के संरक्षण के लिए जागरूकता फ़ैलाने वाले विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा, जो कि आपको सदा प्रेरित करेगी। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*