जानिए भारत के सबसे प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशनों में से एक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बारे में

1 minute read
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, दुनिया की सबसे बेहतरीन कार्यात्मक रेलवे स्टेशन इमारतों में से एक है जिसका उपयोग प्रतिदिन तीन मिलियन से अधिक यात्री करते हैं। यह केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं बल्कि वास्तुकला, इतिहास और संस्कृति का एक अद्भुत संगम है। यह इमारत भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण है जिसके हर कोने में इतिहास की कहानियां छिपी हुई हैं। इसके बारे में अधिक जानने के लिए ये ब्लॉग अंत तक पढ़ें। इस ब्लॉग के माध्यम से आपको छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के इतिहास, वास्तुकला और कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानने को मिलेगा।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बारे में

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST), जिसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस (VT) के नाम से जाना जाता था, मुंबई के पश्चिमी भाग में स्थित है। यह ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है जिसका निर्माण 1887 में ब्रिटिश वास्तुकार एफ. डब्ल्यू. स्टीवंस द्वारा किया गया था। विक्टोरियन गोथिक शैली में बना यह स्टेशन भारतीय वास्तुकला के तत्वों का मिश्रण है और अपने इसी भव्य वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वहीं इसी के चलते 1996 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया। आईये जानते हैं आखिर क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास। 

यह भी पढ़ें : रानी की वाव

शिवाजी टर्मिनस का इतिहास

पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाने वाला छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का निर्माण 1878 में शुरू हुआ था और 1887 में पूरा हुआ। इस भव्य बिल्डिंग का डिजाइन आर्किटेक्ट फ्रेडरिक स्टीवेंस द्वारा तैयार किया गया था। पूरा होने के बाद इस स्टेशन का नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर विक्योरिया टर्मिनस रखा गया। लेकिन 1996 में, स्टेशन का नाम बदल दिया गया। इसे विक्टोरिया टर्मिनस से बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि है। वहीं इसके बाद 2004 में यूनेस्को ने इस भवन को विश्व विरासत की सूची में स्थान दिया। 

यह भी पढ़ें : द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की वास्तुकला

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी), जिसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था, अपनी भव्य वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसकी वास्तुकला आश्चर्यजनक है। बता दें कि इस खूबसूरत बिल्डिंग का डिजाइन आर्किटेक्ट फ्रेडरिक स्टीवेंस ने तैयार किया जिसे बनने में एक दशक का समय लगा था। इस इमारत के ऊंचे मेहराब, नुकीले टावर और गुंबद, और जटिल पत्थर की नक्काशी एक भव्य यूरोपीय महल जैसा एहसास दिलाती है। इसके अलावा यहाँ मौजूद गुंबद को ऊपर उठाते हुए एक बड़ी मूर्ति है। जो “प्रगति” की देवी को दर्शाती है। वहीं स्टेशन भर में पत्थर की नक्काशी देख सकते हैं जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को दर्शाया गया है। इन सब के अलावा यहाँ मौजूद रंगीन कांच की खिड़कियां विभिन्न पैटर्न और कहानियों को चित्रित करती हैं।

शिवाजी टर्मिनस क्यों बनाया गया था?

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) को निम्नलिखत कारणों से बनाया गया था:

  • उस समय भारत में रेलवे नेटवर्क का विस्तार  तेजी से हो रहा था। ऐसे में भारत के महत्वपूर्ण शहर मुंबई एक भव्य और सुविधाजनक रेलवे स्टेशन की आवश्यकता थी। जिसके वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का निर्माण किया गया। 
  • इसका निर्माण मुंबई शहर को दुनिया के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए किया गया था ताकि व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिल सके।
  • इस स्टेशन का मुंबई शहर का और अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए भी किया गया था।

शिवाजी टर्मिनस को विश्व धरोहर में कब शामिल किया गया?

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) को 2004 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया था। आपको बता दें कि अभी तक भारत में कुल 42 विश्व धरोहर स्थल है जिसमें से 33 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित विश्व विरासत स्थल हैं। यह भी बता दें कि वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इंडिया में सबसे पहले 1983 में अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाएं, ताजमहल और आगरा के किले को शामिल किया गया था। उसके बाद धीरे धीरे कई स्थल जुड़ते चले गए। वहीं हाल ही में शांतिनिकेतन और होयसल के पवित्र मंदिर समूह को वैश्विक धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। 

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बारे में रोचक तथ्य

Chhatrapati Shivaji Terminus के बारे में रोचक तथ्य निम्नलिखित है : 

  • यह स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है जो हर दिन लगभग 300,000 यात्रियों की सेवा करता है।
  • ऐतिहासिक इमारत ताज महल के बाद यह स्टेशन भारत का दूसरा सबसे अधिक फोटो खींचा जाने वाला स्मारक है।
  • यह 18 प्लेटफार्मों के साथ 10 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • यह स्टेशन मुंबई शहर का एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क होने के साथ साथ शहर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का प्रतीक भी माना जाता है।
  • यह स्टेशन भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण है।

संबंधित आर्टिकल्स

भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है?यूनेस्को का मुख्यालय
अजंता की गुफाएंकेवलादेव नेशनल पार्क  
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यानकंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
रामप्पा मंदिरहुमायूं का मकबरा

FAQs

भारत में कुल कितने वैश्विक धरोहर स्थल है?

भारत में कुल 42 वैश्विक धरोहर स्थल है। 

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में कितने प्लेटफार्म हैं?

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में 18 प्लेटफार्म हैं।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का पुराना नाम क्या है?

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का पुराना नाम विक्टोरिया टर्मिनस था।

आशा है कि आपको छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में मिल गयी होगी। वैश्विक धरोहर से जुड़े ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*