Indian Army Day Shayari in Hindi: भारतीय सेना दिवस पर शायरी पढ़कर मनाएं भारतीय सेना दिवस का जश्न!

1 minute read
Indian Army Day Shayari in Hindi

भारतीय सेना एक ऐसी सेना है, जिसने भारत की अखंडता और स्वतंत्रता के लिए हमेशा अपना अहम योगदान दिया। भारतीय सेना की गिनती दुनिया की उन टॉप सेनाओं में होती है, जिनके साहस के आगे संसार सारा नतमस्तक होता है। भारतीय सेना के शौर्य को सम्मानित करने और सेना के साहस की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। Indian Army Day Shayari in Hindi को पढ़कर आप इस भारतीय सेना दिवस का जश्न कुछ खास अंदाज़ में बना सकते हैं। भारतीय सेना दिवस पर शायरी और Indian Army Day Messages in Hindi पढ़ने के लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

Top 10 Indian Army Day Shayari in Hindi

Top 10 Indian Army Day Shayari in Hindi पर शायरी निम्नवत हैं, जिनके माध्यम से आप उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं;

“भारतीय सेना सच्चे मायनों में साहस का प्रतीक है
 हर दशा-हर दिशा में जिसकी होती केवल जीत है…”

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना के क़दमों ने फ़तेह किये है सब मैदान
 ये वही भारतीय सेना है, है राष्ट्रहित सर्वोपरि है पहचान…”

-मयंक विश्नोई

“जहाँ कहीं खड़ा हो जाता है भारत का वीर सिपाही
 दुश्मन के खेमे में तब मचने लगती है तबाही…”

-मयंक विश्नोई

Indian Army Day Shayari in Hindi

“भारतीय सेना दिवस प्रतीक है सेना के सम्मान का
 भारतीय सेना विषय बड़ा है, भारत राष्ट्र की शान का…”

-मयंक विश्नोई

“कभी न भूलेंगे हम ये भारतीय सेना दिवस की शाम
 जिसने हमें साहसी बनाया, नहीं किया पल भर विश्राम…”

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना को देख, देश का हर चेहरा खिल जाता है
 साहस के रंग में रंगा हुआ, हर कोना खिल जाता है…”

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना दिवस का हर लम्हा हो कुछ खास
 सेना के साहस का, हर भारतीय करे एहसास…”

-मयंक विश्नोई

“हर बार भारतीय सेना ने भारत के शत्रुओं को धोया है
 याद रहे इस आज़ादी के लिए, हमने कितने अपनों को खोया है…”

-मयंक विश्नोई

“भारत के युवाओं में हमेशा जोश का संचार करता है
 भारतीय सेना दिवस सेना के पराक्रम का प्रचार करता है…”

-मयंक विश्नोई

Indian Army Day Shayari in Hindi

“भारतीय सेना की आहट से फ़िज़ाएं वीर बन जाती हैं
 भारतीय सेना की गाथाएं गौरव की अनुभूति कराती हैं…”

-मयंक विश्नोई

Indian Army Day Shayari in Hindi for Friends

Indian Army Day Shayari in Hindi पर शायरी पढ़ने के बाद आपको Indian Army Day Shayari in Hindi पर दो लाइन अवश्य पढ़नी चाहिए, जो कि निम्नलिखित हैं;

“भारतीय सेना से बेहतर न मुझे कोई दोस्त मिला
 जिसने मेरी आज़ादी की, मुझसे ज्यादा परवाह की…”

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना दिवस पर हम वीरों की गाथाएं गाएंगे
 भारत की इस पुण्य भूमि पर, हम बलिदानी कौम जगायेंगे…”

-मयंक विश्नोई

“जैसे अग्नि की लपटे मिटाती है अंधकार
 वैसे ही भारतीय सेना शत्रुओं का करती है संहार…”

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना दिवस के दिन शौर्य की जयकार हो
 इस दिन का जश्न मनाने को, हम सब हमेशा तैयार हों…”

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना दिवस पर प्रकाशित हो जग का हर कोना
 इस दिन से बेहतर शुभ दिन जग में कोई और कहीं न हो ना…”

-मयंक विश्नोई

“सौगंध हमें ऐ मेरे वतन तुझ पर न आंच कोई आने देंगे
 भारत की आज़ादी पर, हम न संकट के बादल छाने देंगे…”

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना से सच्चा इस जग में कोई दूसरा हमसफ़र नहीं
 सेना के क़दम जहाँ पड़े हों, उससे बेहतर कोई दूसरा डगर नहीं…”

-मयंक विश्नोई

“वीर रस में गाथाएं गाना, जब भी तुम मिलने आना
 जय हिंद कहना केवल हंसकर, ऐ वीर! तुम फिर से आना…”

-मयंक विश्नोई

Happy Indian Army Day Wishes Shayari in Hindi

Indian Army Day Shayari in Hindi पर शायरी के इस ब्लॉग के माध्यम से आपको Happy Indian Army Day Wishes Shayari in Hindi पढ़ने को मिल जाएंगी, जो कि कुछ इस प्रकार हैं-

“भारतीय सेना दिवस राष्ट्र का सम्मान बढ़ाता है
 उत्साह का यह उत्सव भारत को आत्मनिर्भर बनाता है…”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

-मयंक विश्नोई 

“भारतीय सेना दिवस के इस अवसर पर आओ संगठित हो जाएं
 उत्साह और उमंग के साथ आओ भारतीय सेना दिवस मनाएं…”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

-मयंक विश्नोई

“भारत की पुण्यभूमि पर सेना के साहस का जयगान हो
 भारतीय सेना दिवस पर विकसित हमारा हिंदुस्तान हो…”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

-मयंक विश्नोई

“संघर्ष के समय में भारतीय सेना युवाओं का हौसला बढ़ाए
 भारत की उन्नति का जिम्मा, आओ हम सब मिलकर उठाएं…”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

-मयंक विश्नोई

“भारतीय सेना दिवस प्रतीक है निज साहस के सम्मान का
 निर्भरता का निशान मिटाता, आत्मनिर्भरता के प्रमाण का…”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

-मयंक विश्नोई

Indian Army Day Messages in Hindi

Indian Army Day Shayari in Hindi पर आपको Indian Army Day Messages in Hindi के बारे में पढ़ने को मिल जायेगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

“देशवासियों को भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, पूरी हो भारत राष्ट्र की सारी मनोकामनाएं।”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“आज़ादी भारत की यूँ ही बरक़रार रहे, भारतीय सेना की हर दशा में केवल जय-जयकार रहे।”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“भारतीय सेना दिवस पर भारत राष्ट्र उन्नति करे, भारतीय सेना का हर प्रयास खुशियों के रंग चुने।”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“भारतीय सेना दिवस युवाओं का मार्गदर्शन करे, सेना का लिया हर निर्णय युवाओं का पथ प्रदर्शन करे।”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“भारतीय सेना दिवस प्रतीक है आत्मनिर्भरता का, भारतीय सेना दिवस प्रतीक है निर्भयता का”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“भारतीय सेना दिवस भारत की उन्नति का प्रतीक है, भारतीय सेना ही सदा भारत की जय का प्रतीक है”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“भारतीय सेना दिवस में शौर्य का जयगान यही है, स्वतंत्रता है सुरक्षित सेना के भरोसे, सेना के बिना सुरक्षित कुछ नहीं है।”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“भारतीय सेना दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, भारतीय सेना पर हर भारतीय को गर्व है।”
 भारतीय सेना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

संबंधित आर्टिकल

New Year in HindiNew Year Wishes in Hindi
New Year Motivational Shayari in HindiNew Year Quotes in Hindi
New Year Message in Hindiनए साल में सफल होने के लिए 10 टिप्स

आशा है कि भारतीय सेना दिवस के अवसर पर लिखित इस ब्लॉग में आपको Indian Army Day Shayari in Hindi के साथ-साथ Indian Army Day Messages in Hindi को पढ़ने का अवसर मिला होगा। यह शायरी आपको सदा प्रेरित करेंगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*