International Child Protection Day : हर साल 1 जून को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास

1 minute read
International Child Protection Day in Hindi

बच्चें ही देश का भविष्य है, इनके विकास में ही देश का विकास है लेकिन गरीबी, भूख, अशिक्षा, बाल श्रम और भेदभाव जैसी कई समस्याएं उनके विकास में बाधा डाल सकते हैं। इसीलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सके। ऐसे में बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, उनकी रक्षा के लिए हर साल जून के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है। बच्चों को समर्पित इस दिवस (International Child Protection Day in Hindi) को मनाने की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई, इसे जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। 

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस क्या है?

हर साल 1 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस (International Child Protection Day in Hindi) मनाया जाता है। यह दिवस बच्चों के अधिकारों के लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनको सुरक्षित, स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों को उनका अधिकार देना, उनकी रक्षा, उनकी भलाई केवल सरकार, किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जो हमें बच्चों के विकास के महत्व को भी याद दिलाता है। यह दिवस दुनियाभर के विभिन्न देशों में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ मनाया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास 1949 से शुरू होता है। इस दिवस को मनाये जाने का निर्णय रूस के मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में लिया गया। इस महत्वपूर्ण पहल के परिणामस्वरूप 1 जून 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में पहली बार “अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस” मनाया गया था। इसके साथ ही इस दिवस को ख़ास बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। तब से लेकर यह दिवस हर साल मनाया जा रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस दुनियाभर में प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है। यह दिन उन बच्चों को समर्पित है जो युद्ध, गरीबी, शोषण एवं अन्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इस दिवस के माध्यम से इन बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, बाल शोषण और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और उनके जीवन में सुधार लाने का मौका मिलता है। यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और खुश रहने का अधिकार है। 

यह भी पढ़ें : यहाँ देखिए जून 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करना, दुनिया भर के बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करना। इसके अलावा यह दिन बाल शोषण, बाल मजदूरी जैसे खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को उजागर करने का अवसर प्रदान करता है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है?

रूस की राजधानी मॉस्को में इस दिन बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिनमें पुरस्कार वितरण, नृत्य-संगीत कार्यक्रम, विभिन्न प्रदर्शनियां तथा ज्ञानवर्धक कार्यक्रम शामिल है। इसके अलावा देशभर के विभिन्न स्थानों पर इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समानता के बारे में शिक्षित किया जाता है। इसके अलावा कई अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस से जुड़े रोचक तथ्य 

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस से जुड़े रोचक तथ्य  (Facts about International Child Protection Day in Hindi) नीचे दिए गए हैं : 

  • अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार 1949 में रूस में मनाया गया था। 
  • इस दिवस को मनाये जाने का  निर्णय मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में लिया गया था। 
  •  अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार 1 जून 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में मनाया गया था। 
  • 2011 की जनगणना अनुसार, भारत में करीब 43 लाख से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी करते हैं। 
  • यूनिसेफ के मुताबिक, दुनियाभर के कुल बाल मजदूरों में 12 फीसदी की हिस्सेदारी अकेले भारत की है। 
  • भारतीय कानून के मुताबिक, बाल श्रम कराने पर छह माह से दो साल तक जेल की सजा हो सकती है। 

FAQs

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस हर साल 01 जून को मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की शुरुआत कब की गई थी?

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की शुरुआत 1950 को की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस दुनिया भर में क्यों मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस दुनिया भर के बच्चों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने और बच्चों के कल्याण में सुधार के लिए मनाया जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवसतेलंगाना स्थापना दिवस
विश्व दुग्ध दिवसविश्व साइकिल दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
राष्ट्रीय पक्षी दिवस राष्ट्रीय समुद्री दिवस 
ओडिशा दिवसवर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवसनेशनल स्टार्टअप डे 
अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस स्थापना दिवसनेशनल वॉकिंग डे

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको International Child Protection Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*