अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म कब हुआ था और उनकी प्रमुख पुस्तकों के नाम

1 minute read
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म कब हुआ था

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश के पूर्व प्रधानमंत्री, उत्कृष्ट सांसद, हिंदी कवि, साहित्यकार, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में देश का कुशल नेतृत्व किया था। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भी सक्रीय भूमिका निभाई थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने लगभग चार दशकों तक एक बेहतरीन राजनेता के रूप में देश की सेवा की। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक माना जाता है। यहाँ अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म कब हुआ था और उनकी प्रमुख साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म कब हुआ था? 

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी और माता का नाम कृष्णा देवी वाजपेयी था। अटल जी की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर के गोरखी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से हुई थी। इसके बाद ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज (वर्तमान लक्ष्मीबाई कॉलेज) से हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों के साथ उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद अटल जी कानपुर आ गए थे और डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की थी। 

अटल बिहारी के द्वारा लिखी गईं प्रमुख पुस्तकों के नाम 

अटल बिहारी वाजपेयी एक महान साहित्यकार थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक पुस्तकें लिखीं जिनमें से कुछ प्रमुख किताबों के नाम इस प्रकार हैं : 

  • मेरी संसदीय यात्रा- (चार भाग में) 
  • मेरी इक्यावन कविताएं 
  • संकल्प काल 
  • शक्ति से शांति 
  • फोर डीकेड्स इन पार्लियामेंट 1957-95 (स्पीचेज इन थ्री वॉल्यूम)
  • मृत्यु या हत्याध
  • अमर बलिदान 
  • कैदी कविराज की कुंडलियां (इमरजेंसी के दौरान जेल में लिखी गई कविताओं का संकलन)
  • न्यू डाइमेंसंस ऑफ इंडियाज फॉरेन पॉलिसी 

FAQs 

भारत में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री कौन बना था?

भारत के इतिहस में केवल 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने थे।  

1999 में भारत में किसकी सरकार थी?

वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी।

अटल बिहारी कौन सी पार्टी से थे?

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी से थे।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म कब हुआ था? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*