Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (23 March 2025): स्कूल असेंबली के लिए 23 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 23 March 2025

Latest Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly 23 March 2025: सुबह की प्रार्थना सभा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास का अहम हिस्सा है। यह न केवल दिन की शुरुआत को सकारात्मक बनाती है, बल्कि अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नवीनतम घटनाओं से भी परिचित कराती है। असेंबली के दौरान प्रेरणादायक विचारों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल-जवाब और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय समाचार भी साझा किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है।

आज के प्रतिस्पर्धी युग में अपडेट रहना जरूरी है, खासकर छात्रों के लिए। यह न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाता है, बल्कि समाज, राजनीति, विज्ञान, खेल और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों से भी जोड़ता है। इसी उद्देश्य से, हम आपके लिए 23 मार्च 2025 की Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly लेकर आए हैं, ताकि आप देश-दुनिया की अहम खबरों से जुड़ सकें। तो आइए, जानते हैं आज की खास सुर्खियाँ!

आज की समाचार सुर्खियां (Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly)

  1. आज यानि 23 मार्च 2025 को भारत देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
  2. 23 मार्च 2025 को मनाए जाने वाले विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2025 का विषय है “पूर्व चेतावनी अंतराल को एक साथ बंद करना”
  3. लोकसभा में विनियोग विधेयक (संख्यांक 3) 2025 पारित, सरकार के वित्तीय प्रावधानों को मिली मंजूरी।
  4. 22 मार्च 2025 को चेन्नई में उद्योग जगत के नेताओं से मिलीं निर्मला सीतारमण, आर्थिक विकास पर हुई चर्चा।
  5. DGGI का ऑनलाइन मनी गेमिंग फर्मों पर शिकंजा, 357 गैर-कानूनी वेबसाइट ब्लॉक, 2,400 बैंक खाते सील।
  6. द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी अधिकारी भारत का दौरा करेंगे, 2025 तक प्रारंभिक समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य।

टॉप 10 स्कूल असेंबली समाचार (Top 10 News Headlines for School Assembly in Hindi)

  1. आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ओडिशा में शहरी विकास की प्रगति की समीक्षा की, बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास पर दिया जोर। 
  2. 21 मार्च 2025 को नई दिल्ली में भूटानी अधिकारियों के लिए चुनाव प्रशासन पर दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
  3. कौशल कमी दूर करने के लिए उद्योग-अकादमिक-सरकार साझेदारी जरूरी: जयंत चौधरी
  4. आज लखनऊ में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’, डॉ. मनसुख मांडविया ने 500 सवारों का किया नेतृत्व।
  5. साइकिल चलाने से बेहतर स्वास्थ्य और चरित्र निर्माण संभव: डॉ. मांडविया
  6. पैरालिंपियन नितेश कुमार और मनीषा रामदास ने मोटापा विरोधी अभियान का किया समर्थन।
  7. 23 मार्च 2025 को ओडिशा के विद्युत विकास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भुवनेश्वर में की समीक्षा बैठक।
  8. प्रधानमंत्री मोदी और लेक्स फ्रिडमैन का पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में वैश्विक स्तर पर उपलब्ध
  9. सीजीएसटी दिल्ली पूर्व आयुक्तालय ने 21-22 मार्च को जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने के लिए अभियान शुरू किया।
  10. एपीडा ने पारंपरिक भारतीय गोली सोडा को ‘गोली पॉप सोडा’ के रूप में वैश्विक बाजारों में किया लॉन्च।

टॉप 5 स्कूल असेंबली समाचार (Top 5 News Headlines for School Assembly in Hindi)

  1. आईआईसीए ने मानेसर में ‘सामर्थ्य 2025’ का शुभारंभ किया, कॉरपोरेट बचाव रणनीतियों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता।
  2. प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को जयंती पर श्रद्धांजलि, उन्हें सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बताया।
  4. इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन: 2030 तक अंतरिक्ष स्टेशन, 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय मिशन का लक्ष्य।
  5. हिंदी के वरिष्ठ कवि और कहानीकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2025 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां (Today’s Education News Headlines in Hindi for School Assembly)

  1. ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कल, 23 मार्च 2025 को आयोजित करेगा OSSC LTR परीक्षा 2025
  2. संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024, 23 मार्च 2025 (रविवार) को होगी आयोजित।
  3. गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) 23 मार्च 2025 को आयोजित करेगा GUJCET 2025 परीक्षा, तीन पेपरों में होगा आयोजन।
  4. बिहार में होमगार्ड की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, कुल 15000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
  5. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 27 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly Sports News Headlines in Hindi)

  1. आईपीएल 23 मार्च 2025 को आज दूसरा मुकाबला: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने, मुकाबला दोपहर 3:30 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।
  2. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का बड़ा मुकाबला आज (23 मार्च 2025), रात 7:30 बजे एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होगा रोमांचक मुकाबला, दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करने को तैयार।
  3. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 आज (23 मार्च 2025): बे ओवल, माउंट माउंगानुई में सुबह 7:15 बजे शुरू होगा मुकाबला, दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
  4. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा टी20 आज (23 मार्च 2025) सुबह 11:45 बजे बे ओवल में खेला जाएगा।
  5. नामीबिया और कनाडा के बीच पांचवां टी20 आज यानि 23 मार्च 2025 को शाम 5:30 बजे विंडहोक में होगा।
  6. CSA फोर-डे सीरीज़ के कई अहम मुकाबलों का आज चौथा और निर्णायक दिन।
  7. प्लंकेट शील्ड में कैंटरबरी, वेलिंगटन और ओटागो की टीमें आज तीसरे दिन के खेल में भिड़ेंगी।
  8. CSA डिवीजन टू के अंतिम दिन क्वाज़ुलु-नटाल, लिम्पोपो और ईस्टर्न स्टॉर्म की टीमें जीत के लिए उतरेंगी।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

23 मार्च का दिन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए आज भगत सिंह के एक महान उद्धरण को याद करते हुए…

“मैं महत्वाकांक्षा, आशा और आकर्षण से भरा हुआ हूं, लेकिन मैं जरूरत के समय सब कुछ त्याग सकता हूं।” – भगत सिंह

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (23 March 2025) का यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य स्कूल असेंबली न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*