Today’s Current Affairs in Hindi | 25 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
18 views
Today’s Current Affairs in Hindi 25 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

25 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में इटैलियन रेसर ‘मार्को बेजेची’ ने भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री 2023 का खिताब जीता है। 
  2. हाल ही में ‘माता अमृतानंदमयी देवी’ को ‘वर्ल्ड लीडर फॉर पीस एंड सिक्योरिटी अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है।
  3. हाल ही में 24 सितंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय नदी दिवस’ मनाया गया है।
  4. हाल ही में ‘भारतीय क्रिकेट टीम’ ICC के तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बनी है।
  5. हाल ही में नई दिल्ली में ‘इंडो पैसेफिक आर्मी चीफ कांफ्रेंस’ आयोजित की जाएगी।
  6. हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘गुजरात कांफ्रेंस 2023’ का उद्घाटन किया है।
  7. हाल ही में BCCI ने ‘SBI लाइफ’ को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल सीजन के लिए ऑफिशियल पार्टनर चुना है।
  8. हाल ही में बॉलीवुड राइटर ‘प्रयाग राज’ का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  9. हाल ही में ग्रीस देश के एपिरस माउंट पिंडोस पर स्थित ‘ज़ागोरोचोरिया’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
  10. हाल ही में ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना (PK3Y) को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल वैन कार्यक्रम शुरू किया है।
  11. हाल ही में गोवा राज्य में पहला ‘लाइटहाउस उस्तव’ शुरू हुआ है।
  12. हाल ही में अभिनेता ‘सुरेश गोपी’ को ‘सत्यजीत रे फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट’ के गवर्निंग कॉउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
  13. हाल ही में ‘लखनऊ’ 20वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले की मेजबानी कर रहा है।
  14. हाल ही में एक्सिस बैंक ने MSMEs के लिए ‘निओ फॉर बिजनेस’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
  15. हाल ही में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में भारतीय महिला पहलवान ‘अंतिम पंघाल’ ने कांस्य पदक जीता है।
  16. हाल ही में इंडोनेशिया में पहला ‘आशियान सयुंक्त सैन्य अभ्यास ASEX-01N’ का आयोजन किया जाएगा। 
  17. हाल ही में ‘मिथुन’ जानवर को खाद्य पशु का टैग मिला है।  
  18. हाल ही में क्यूबा में ‘G77+चीन’ शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया है।  
  19. हाल ही में पलक शर्मा को प्रतिष्ठित ‘एकलव्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  20. हाल ही में मल्टीप्लेक्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया ने 13 अक्टूबर को ‘नेशनल सिनेमा डे’ मनाने की घोषणा की है।  

यह भी पढ़ें – 25 सितंबर का इतिहास | दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की हुई थी मांग

25 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

 1. हाल ही में कहाँ ‘नदी उत्सव’ का चौथा संस्करण शुरू हुआ है?

(A) पटना 
(B) नई दिल्ली 
(C) बेंगलुरु 
(D) कोच्चि 
उत्तर- (B) नई दिल्ली 

2. हाल ही में कौनसा राज्य ‘ई-कैबिनेट’ वाला भारत का चौथा राज्य बना है?

(A) त्रिपुरा 
(B) पश्चिम बंगाल
(C) मेघालय 
(D) सिक्किम 
उत्तर- (A) त्रिपुरा 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में नवजात शिशुओं के लिए तत्काल ‘बर्थ रजिस्ट्रेशन’ प्रक्रिया को शुरू किया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान 
(D) बिहार 
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में ‘प्रमिला मलिक’ किस विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी है?

(A) झारखंड 
(B) ओडिशा 
(C) छत्तीसगढ
(D) हरियाणा 
उत्तर- (B) ओडिशा 

5. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने ‘कला क्रांति मिशन’ के लोगो का अनावरण किया है?

(A) तेलंगाना 
(B) पश्चिम बंगाल
(C) मणिपुर 
(D) असम 
उत्तर- (B) पश्चिम बंगाल 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert