Today’s Current Affairs in Hindi | 23 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 23 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

23 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में ‘अंतरराष्ट्रीय वकील सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन करेंगे।
  2. हाल ही में मल्टीप्लेक्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया ने 13 अक्टूबर को ‘नेशनल सिनेमा डे’ मनाने की घोषणा की है।  
  3. हाल ही में ‘वियना’ में सिंधु जल विवाद पर भारत और पाकिस्तान देश के बीच बैठक हुई है।
  4. हाल ही में 22 सितंबर को ‘विश्व गैंडा दिवस’ मनाया गया है।
  5. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुनिया में सबसे बड़ी ‘आदि शंकराचार्य’ की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का उद्घाटन किया है।
  6. हाल ही में अभिनेता ‘अखिल मिश्रा’ का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  7. हाल ही में नई दिल्ली में ‘नदी उत्सव’ का चौथा संस्करण शुरू हुआ है।
  8. हाल ही में ‘बाबर आज़म’ और ‘आर्लीन कैली’ अगस्त 2023 के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने है।
  9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया है।
  10. हाल ही में ‘डॉ. स्वाति नायक’ को प्रतिष्ठित नार्मन बोरलॉग फील्ड पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  11. हाल ही में भरतनाट्यम नृत्यांगना ‘डॉ. सरोजा वैधनाथन’ का निधन हो गया है।
  12. हाल ही में पलक शर्मा को प्रतिष्ठित ‘एकलव्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  13. हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ‘कला क्रांति मिशन’ के लोगो का अनावरण किया है।
  14. हाल ही में ‘त्रिपुरा’ राज्य ई-कैबिनेट वाला देश का चौथा राज्य बना है।
  15. हाल ही में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में भारतीय महिला पहलवान ‘अंतिम पंघाल’ ने कांस्य पदक जीता है।
  16. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में नवजात शिशुओं के लिए तत्काल ‘बर्थ रजिस्ट्रेशन’ प्रक्रिया को शुरू किया है।
  17. हाल ही में भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू का उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ बुकर प्राइज लॉन्गलिस्ट में शामिल हुआ है
  18. हाल ही में ‘प्रमिला मलिक’ ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी है।
  19. हाल ही में ‘एशियन गेम्स 2023’ में हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन भारतीय दल के ध्वजवाहक बने है।
  20. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार सचिवालय के कार्यों में तेजी लाने के लिए ‘ऑफिस डेस्क सिस्टम’ लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें – 23 सितंबर का इतिहास | इसरो ने स्थापित किए थे भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह 

23 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने कहाँ ‘इंटरनेशनल ट्रेंड शो’ का उद्घाटन किया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) पुणे 
(C) ग्रेटर नोएडा
(D) पटना 
उत्तर- (C) ग्रेटर नोएडा 

2. हाल ही में कौनसा देश वर्ष 2027 में सीमेंट के रसायन विज्ञान पर ‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट’ की मेजबानी करेगा?

(A) भारत 
(B) अमेरिका
(C) जर्मनी 
(D) स्विट्ज़रलैण्ड
उत्तर- (A) भारत 

3. हाल ही में भारत और किस देश के बीच वार्षिक नौसेना समुंद्री द्विपक्षीय अभ्यास ‘SIMBEX’ शुरू हुआ है?

(A) मलेशिया 
(B) फ्रांस 
(C) श्रीलंका
(D) सिंगापुर 
उत्तर- (D) सिंगापुर 

4. हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने किस राज्य में निपाह वायरस का पता लगाने के लिए ‘ट्रूनेट पोर्टेबल टेस्ट’ को मंजूरी दी है?

(A) तमिलनाडु 
(B) केरल 
(C) आंध्र प्रदेश 
(D) कर्नाटक 
उत्तर- (B) केरल 

5. हाल ही में किस राज्य के ‘किरिटेश्वर गाँव’ को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का पुरस्कार मिला है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) छत्तीसगढ 
(C) पंजाब 
(D) राजस्थान
उत्तर- (A) पश्चिम बंगाल 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*