Today’s Current Affairs in Hindi | 29 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 29 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

29 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत के महान वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक ‘एम. एस स्वामीनाथन’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  2. हाल ही में हैरी पॉटर में प्रोफेसर डंबलडोर का किरदार निभाने वाले ‘सर माइकल गैम्बन’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  3. हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  4. हाल ही में 28 सितंबर को ‘विश्व रेबीज दिवस’ मनाया गया है।
  5. हाल ही में जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2023 में ‘स्विट्जरलैंड’ देश शीर्ष पर रहा है।
  6. हाल ही में आयी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के अनुसार ‘भारत’ में वर्ष 2050 तक बुजुर्गों की आबादी 20% हो जाएगी।
  7. हाल ही में जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक ‘शैलेश गुप्ता’ को ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स कॉउंसिल इंडिया’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  8. हाल ही में ‘गोकुल सुब्रमण्यम’ को इंटेल इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
  9. हाल ही में वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक ‘विवेक भसीन’ को ‘भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ का निदेशक नियुक्त किया गया है।
  10. हाल ही में HP ने ‘गूगल’ के साथ मिलकर भारत मे क्रोमबुक के निर्माण के लिए सहयोग किया है 
  11. हाल ही में ‘उतर प्रदेश’ राज्य सरकार ने 100% ODF प्लस कवरेज हासिल किया है।
  12. हाल ही में बिहार राज्य के ‘कैमूर जिले’ में दूसरा बाघ अभ्यारण्य स्थापित किया जाएगा।
  13. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार ‘दूसरी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप’ की मेजबानी करेगा।
  14. हाल ही में ओडिशा राज्य सरकार की विधानसभा ने ‘भूमि अधिग्रहण विधेयक’ पारित किया है।
  15. हाल ही में ‘एशियन गेम्स 2023’ में भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।
  16. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने अमृतसर में ‘उत्तरीय क्षेत्रीय परिषद’ की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की है।
  17. हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अंबानी को ‘रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे’ की ओर से ‘सिटीजन ऑफ मुंबई’ 2023-24 से सम्मानित किया गया है।
  18. हाल ही में ’14वां ग्लोबल सिक्ल समिट’ नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।
  19. हाल ही में ‘वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग्स 2023’ में भारत को ‘56वां स्थान’ प्राप्त हुआ है। 
  20. हाल ही में ऑस्कर 2024 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में मलयालम फिल्म ‘2018: एवरीवन इज हीरो’ को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें – 29 सितंबर का इतिहास | संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव को किया था पारित

29 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में T20 क्रिकेट में किस देश ने ‘सर्वोच्च स्कोर’ का रिकॉर्ड बनाया है?

(A) भारत 
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) नेपाल 
(D) इंग्लैंड 
उत्तर- (C) नेपाल 

2. हाल ही में किस राज्य में पहला ‘पॉलीथीन बैंक’ स्थापित किया गया है?

(A) उतराखंड 
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) पंजाब 
(D) हरियाणा
उत्तर- (A) उतराखंड 

3. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने कहाँ ‘उत्तरीय क्षेत्रीय परिषद’ की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की है?

(A) मुंबई 
(B) नई दिल्ली
(C) अमृतसर 
(D) बेंगलुरु 
उत्तर- (C) अमृतसर 

4. हाल ही में किस देश की मुद्रा ने विश्व में सबसे ‘अधिक बढ़ोतरी’ की है?

(A) भारत
(B) अफगानिस्तान
(C) जर्मनी 
(D) सिंगापुर
उत्तर- (B) अफगानिस्तान 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार में महिला बीट अधिकारियों को ‘शक्ति दीदी’ के नाम से जाना जाएगा?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश
(C) ओडिशा 
(D) छत्तीसगढ
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*