Today’s Current Affairs in Hindi | 12 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 12 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 12 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

12 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘नोवाक जोकोविच’ ने US ओपन 2023 का खिताब जीता है।
  2. हाल ही में लद्दाख के ‘न्योमा’ में दुनिया के सबसे ऊँचे फाइटर एयरफील्ड का निर्माण किया जाएगा।
  3. हाल ही में ‘कोको गॉफ’ ने US ओपन का महिला एकल का खिताब जीता है।
  4. हाल ही में पूर्वी दिल्ली के लोनी क्षेत्र में पहले ‘दिव्यांग पार्क’ का निर्माण किया जाएगा।
  5. हाल ही में सितंबर 2023 में ‘विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023’ का आयोजन मेक्सिको में किया जाएगा।
  6. हाल ही में सितंबर 2023 में, उतर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्धा इंटरनेशनल फॉर्मूला वन सर्किट में पहली बार ‘मोटोजी रेस’ का आयोजन किया जाएगा।
  7. हाल ही में जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति और प्रतिष्ठित पद्म श्री प्राप्तकर्ता ‘प्रोफेसर नजमा अख्तर’ को अकादमिक क्षेत्र में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  8. हाल ही में ‘ऑस्ट्रेलिया’ ने ICC पुरुष ODI रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  9. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने ‘एशिया कप’ के वनडे मैच में पाकिस्तान टीम को 228 रनों से हराया है।
  10. हाल ही में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ‘रक्षा रमैया’ को कर्नाटक टेबल टेनिस एसोशिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  11. हाल ही में 11 सितंबर को ‘राष्ट्रीय वन शहीद दिवस’ मनाया गया है।
  12. हाल ही में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में ‘डॉ.दिप्यमान गांगुली’ को ‘शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया जाएगा।
  13. हाल ही में भारतीय सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ ब्रिगेडियर ‘संजय कुमार मिश्रा’ को डॉ. एम गोखले पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  14. हाल ही में ‘IIT दिल्ली’ ने मिट्टी के कटाव की पहली राष्ट्रीय स्तर की मैपिंग की है।
  15. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार की कैबिनेट ने ‘मॉब लिंचिंग पीड़ित मुआवजा योजना’ को मंजूरी दी है।
  16. हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य में ‘बंगस वैली फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया है।
  17. हाल ही में ‘किरण जॉर्ज’ ने बैटमिंटन में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 पुरुष एकल का खिताब जीता है।
  18. हाल ही में ‘भारत’ ने SAFF अंडर-16 चैम्पियनशिप 2023 फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है।
  19. हाल ही में भारत ने संवादात्मक भुगतान के लिए ‘हैलो UPI’ लॉन्च किया है।
  20. हाल ही में G20 सम्मेलन में ‘अफ्रीकी यूनियन’ को स्थायी सदस्यता मिली है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 12 September – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 किया था लाॅन्च, जानें आज का इतिहास

12 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश में ‘इंटरनेशनल ओलंपियाड फ़ॉर इंफोमेट्रिक्स’ का आयोजन किया गया है?

(A) जर्मनी 
(B) फ्रांस 
(C) आयरलैंड
(D) हंगरी
उत्तर- (D) हंगरी 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘नंद बाबा दुध मिशन’ को लागू करने के लिए समिति का गठन किया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) मध्य प्रदेश
(C) राजस्थान 
(D) बिहार 
उत्तर- (A) उत्तर प्रदेश 

3. हाल ही में अक्तूबर 2023 में होने वाले ‘37वें राष्ट्रीय खेल’ किस राज्य में आयोजित किए जाएंगे?

(A) मेघालय 
(B) गोवा 
(C) पश्चिम बंगाल
(D) महाराष्ट्र 
उत्तर- (B) गोवा 

4. हाल ही में किस राज्य में ‘बाजरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा?

(A) त्रिपुरा 
(B) सिक्किम 
(C) ओडिशा 
(D) अरूणाचल प्रदेश 
उत्तर- (C) ओडिशा 

5. हाल ही में किस राज्य के ‘काला जीरा चावल’ को GI टैंग मिला है?

(A) ओडिशा 
(B) तमिलनाडु 
(C) आंध्र प्रदेश
(D) कर्नाटक
उत्तर- (A) ओडिशा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*