Today’s Current Affairs in Hindi | 22 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

22 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने ग्रेटर नोएडा में ‘इंटरनेशनल ट्रेंड शो’ का उद्घाटन किया है।
  2. हाल ही में ‘भारत’ वर्ष 2027 में सीमेंट के रसायन विज्ञान पर ‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट’ की मेजबानी करेगा।
  3. हाल ही में भारत और सिंगापुर देश के बीच वार्षिक नौसेना समुंद्री द्विपक्षीय अभ्यास ‘SIMBEX’ शुरू हुआ है।
  4. हाल ही में इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने वित्त वर्ष 2024 में भारत की विकास दर ‘6.2%’ रहने का अनुमान लगाया है।
  5. हाल ही में असम राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान’ शुरू किया है।
  6. हाल ही में कोटा, राजस्थान भारत की पहली ‘ट्राफिक लाइट फ्री सिटी’ बनी है।
  7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया है।
  8. हाल ही में मल्टीप्लेक्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया ने 13 अक्टूबर को ‘नेशनल सिनेमा डे’ मनाने की घोषणा की है।  
  9. हाल ही में 21 सितंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ मनाया गया है।
  10. हाल ही में ‘एशियन गेम्स 2023’ में हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन भारतीय दल के ध्वजवाहक बने है।
  11. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय कंपनी ‘Adidas’ ने आगामी ICC विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी तैयार की है।
  12. हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने केरल राज्य में निपाह वायरस का पता लगाने के लिए ‘ट्रूनेट पोर्टेबल टेस्ट’ को मंजूरी दी है।
  13. हाल ही में पश्चिम बंगाल के ‘किरिटेश्वर गाँव’ को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का पुरस्कार मिला है।
  14. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार सचिवालय के कार्यों में तेजी लाने के लिए ‘ऑफिस डेस्क सिस्टम’ लॉन्च करेगी।
  15. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुनिया में सबसे बड़ी ‘आदि शंकराचार्य’ की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का उद्घाटन किया है।
  16. हाल ही में पैरालंपिक एथलीट ‘मार्क धमोई’ ने ‘वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स 2023’ में गोल्ड मेडल जीता है। 
  17. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय कंपनी ‘Adidas’ ने आगामी ICC विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी तैयार की है।
  18. हाल ही में अभिनेता ‘अखिल मिश्रा’ का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  19. हाल ही में ‘कर्नाटक’ राज्य सरकार ने 21 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों के लिए हुक्का और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया है।
  20. हाल ही में मुंबई में ‘वर्ल्ड स्पाइस कॉंग्रेस’ का 14वां संस्करण शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें – 22 सितंबर का इतिहास | सयुंक्त राष्ट्र की पहल पर भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में हुआ था युद्ध विराम

22 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ICC की ‘ODI रैंकिंग’ में किस भारतीय गेंदबाज को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

(A) कुलदीप यादव 
(B) मोहम्मद सिराज
(C) अक्षर पटेल 
(D) जसप्रीत बुमराह
उत्तर- (B) मोहम्मद सिराज 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 29 जून को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ घोषित किया है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) आंध्र प्रदेश 
(D) हरियाणा 
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

3. हाल ही में किस देश की सरकार ने ‘544 जिलों’ में 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है?

(A) मलेशिया 
(B) कंबोडिया
(C) सिंगापुर 
(D) पेरू 
उत्तर- (D) पेरू 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’ की शुरुआत की है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) गुजरात 
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर- (D) मध्य प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य में ‘नुआखाई जुहार त्यौहार’ मनाया गया है?

(A) ओडिशा 
(B) कर्नाटक 
(C) झारखंड 
(D) छत्तीसगढ
उत्तर- (A) ओडिशा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*