25 सितंबर का इतिहास | दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की हुई थी मांग

1 minute read
25 सितंबर का इतिहास

देश और दुनिया में 25 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2006 में आज ही के दिन दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की गई थी। यहां हम 25 सितंबर का इतिहास जानेंगे। 

25 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2011 में नेपाल में एक निजी एयलाइन के विमान की दुर्घटना में चालक दल समेत सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई थी। 2015 में सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा था।

25 सितंबर का इतिहास इस प्रकार है:

  • 2015 में आज ही के दिन सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा था।
  • 2011 में 25 सितंबर के दिन ही नेपाल में एक निजी एयलाइन के विमान की दुर्घटना में चालक दल समेत सभी 19 लोगों की जान चली गई थी। 
  • 2009 में आज ही के दिन भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।
  • 2008 में 25 सितंबर के दिन ही चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया था।
  • 2007 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ था।
  • 2006 में 25 सितंबर को ही दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की गई थी।
  • 2006 में आज ही के दिन अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा दिया था।
  • 2003 में 25 सितंबर के दिन ही गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव 6ठी बार जीता था।
  • 2001 में आज ही के दिन सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा था।
  • 1999 में 25 सितंबर को ही आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन हुआ था।
  • 1996 में आज ही के दिन तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे थे।
  • 1992 में 25 सितंबर को ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘मार्स ऑब्जर्वर स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा था।
  • 1981 में आज ही के दिन मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।
  • 1955 में 25 सितंबर को ही रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई थी।
  • 1897 में आज ही के दिन ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1846 में 25 सितंबर को ही अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया था।
  • 1654 में आज ही के दिन इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर साइन किए थे।
  • 1639 में 25 सितबंर के दिन ही अमेरिका में पहली ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत हुई थी।
  • 1524 में आज ही के दिन वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए थे।

25 सितंबर का इतिहास – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1914 में आज ही के दिन भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ था।
  • 1920 में 25 सितंबर को ही भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन नौरू के प्रथम राष्ट्रपति हैमर डरॉबर्ट का जन्म हुआ था।
  • 1939 में 25 सितंबर के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ था। 
  • 1977 में आज ही के दिन जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म हुआ था।

25 सितंबर को हुए निधन

  • 1294 में 25 सितंबर के दिन ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ था।
  • 1955 में आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का निधन हुआ था।
  • 1989 में 25 सितंबर को ही साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी सुदर्शन सिंह चक्र का निधन हुआ था।
  • 2010 में आज ही के दिन हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 25 सितंबर का इतिहास पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*