Today’s Current Affairs in Hindi | 30 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 30 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 30 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

30 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में पंजाब में गुरदास जिले के ‘नवांपिंड सरदारां गांव’ को सर्वश्रेष्ठ टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। 
  2. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के बुंदेलखंड में भारत का पहला ‘जल विश्वविद्यालय’ खुलने जा रहा है।  
  3. हाल ही में ‘इंदौर’ को नेशनल स्मार्ट कॉन्क्लेव 2023 में सर्वश्रेष्ठ सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
  4. हाल ही में 29 सितंबर को ‘विश्व ह्रदय दिवस’ मनाया गया है।
  5. हाल ही में ‘मणिपुर’ राज्य सरकार ने पहाड़ी जिलों में AFSPA को 06 महीने के लिए बढ़ा दिया है। 
  6. हाल ही में हैरी पॉटर में प्रोफेसर डंबलडोर का किरदार निभाने वाले ‘सर माइकल गैम्बन’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  7. हाल ही में छ्त्तीसगढ़ राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना’ की शुरुआत की है। 
  8. हाल ही में रूसी वित्त मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक दस्तावेज़ के अनुसार रूस वर्ष 2024 में अपने ‘रक्षा खर्च’ को 70% तक बढ़ाएगा। 
  9. हाल ही में उत्तराखंड राज्य के मसूरी में देश के पहले ‘कार्टोग्राफिक म्यूजियम’ का उद्घाटन हुआ है। 
  10. हाल ही में ‘इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023’ में उत्तर प्रदेश राज्य को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार मिले हैं। 
  11. हाल ही में भारत के महान वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक ‘एम. एस स्वामीनाथन’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  12. हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  13. हाल ही में ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ (TCS) 43 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी है। 
  14. हाल ही में ताइवान देश ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया है। 
  15. हाल ही में ‘वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग्स 2023’ में भारत को ‘56वां स्थान’ प्राप्त हुआ है। 
  16. हाल ही में ‘बनमाली अग्रवाल’ को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  17. हाल ही में ‘अमित झिंगरन’ को SBI लाइफ इंश्योरेंस ने नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। 
  18. हाल ही में जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक ‘शैलेश गुप्ता’ को ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स कॉउंसिल इंडिया’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  19. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख़्यमंयत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जीवन का आधार, आप का पौष्टिक आहार’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया है। 
  20. हाल ही में ‘गोकुल सुब्रमण्यम’ को इंटेल इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें – 30 सितंबर का इतिहास | विश्वनाथन आनंद ने जीती थी विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 

30 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2023 में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है?

(A) आयरलैंड
(B) स्विट्जरलैंड
(C) जर्मनी 
(D) फ्रांस 
उत्तर- (B) स्विट्जरलैंड

2. हाल ही में आयी ‘संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष’ (UNFPA) की रिपोर्ट के अनुसार किस देश में वर्ष 2050 तक बुजुर्गों की आबादी 20% हो जाएगी?

(A) चीन 
(B) भारत
(C) जापान
(D) रूस 
उत्तर- (B) भारत 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 100% ODF प्लस कवरेज हासिल किया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) गुजरात 
(C) महाराष्ट्र 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (D) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में किस राज्य के ‘कैमूर जिले’ में दूसरा बाघ अभ्यारण्य स्थापित किया जाएगा?

(A) बिहार 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) झारखंड 
(D) छ्त्तीसगढ़ 
उत्तर- (A) बिहार 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार की विधानसभा ने ‘भूमि अधिग्रहण विधेयक’ पारित किया है?

(A) सिक्किम 
(B) असम 
(C) ओडिशा
(D) मणिपुर 
उत्तर- (C) ओडिशा 

यह भी पढ़ें – जानें कब और क्यों हुई थी इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे मनाने की शुरुआत

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*