Today’s Current Affairs in Hindi | 02 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 02 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 02 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

02 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 02 सितंबर को ‘आदित्य L1 मिशन’ लॉन्च किया जाएगा।
  2. हाल ही में उदयपुर की ‘प्रवीना आंजना’ ने मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीता है।
  3. हाल ही में ‘नीरज चोपड़ा’ ने ज्यूरिख डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है।
  4. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को केंद्र सरकार की ‘वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी’ का अध्यक्ष बनाया गया है।
  5. हाल ही में ‘ग्रांट शॉप्स’ को ब्रिटेन देश का नया डिफेंस सेकेटरी नियुक्त किया गया है।
  6. हाल ही में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ किया गया है।
  7. हाल ही में केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री ‘आर. के षनमुगम चेट्टी’ की प्रतिमा का अनावरण कोयम्बटूर में किया है।
  8. हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को ‘स्वराज ट्रैक्टर्स’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  9. हाल ही में ‘नागालैंड’ राज्य आधार से जुड़ा बर्थ रजिस्ट्रेशन शुरू करने वाला नॉर्थ ईस्ट का पहला राज्य बना है।
  10. हाल ही में जम्मू कश्मीर के ‘भद्रवाह राजमा’ को GI टैंग प्राप्त हुआ है।
  11. हाल ही में रूस ‘इस्लामिक बैंकिंग’ शुरू करेगा। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरूआत में चार मुस्लिम बहुल गणराज्यों में लॉन्च किया जाएगा। 
  12. हाल ही में IRTS अधिकारी ‘जया वर्मा सिन्हा’ को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन और CEO नियुक्त किया गया है।
  13. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने ‘भूटान’ देश में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (TVET) प्रणाली में सुधार के लिए 30 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।
  14. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के प्रसारण अधिकार ‘वायकॉम 18’ ने हासिल किए है।
  15. हाल ही में भारतीय नौसेना के बेड़े में युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी’ को शामिल किया गया है। 
  16. हाल ही में अहमदाबाद, गुजरात में 04 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड कप 2023’ की ओपनिंग सेरेमनी की जाएगी।
  17. हाल ही में कनाडा देश की ‘डेनियल मैकगाहे’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनी है।
  18. हाल ही में ‘त्रिपुरा’ राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक शौचालय स्थापित करने की घोषणा की है।
  19. हाल ही में ‘उमेश रेवंकर’ वित्त उद्योग विकास परिषद (FIDC) के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। 
  20. हाल ही में भारत ने मॉरीशस और भूटान देश को ‘गैर-बासमती सफेद चावल’ के निर्यात की अनुमति  दी है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 2 September – चांद पर जाने के लिए नासा ने कैंसिल किए थे 2 अपोलो मिशन, जानें आज का इतिहास

02 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कौनसा देश ‘ग्लोबल इंडिया AI 2023’ के पहले संस्करण की मेजबानी करेगा?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) फ्रांस 
(D) जर्मनी
उत्तर- (A) भारत 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘ओबीसी आरक्षण’ को 10% से बढ़ाकर 27% कर दिया है?

(A) हरियाणा 
(B) गुजरात 
(C) झारखंड 
(D) नागालैंड
उत्तर- (B) गुजरात 

3. हाल ही में किस देश के कैंडी में पवित्र दंत अवशेष मन्दिर में वार्षिक ‘कैंडी एस्‍ला पेराहारा’ मनाया जा रहा है?

(A) श्रीलंका 
(B) जापान 
(C) साउथ कोरिया
(D) इंडोनेशिया 
उत्तर- (A) श्रीलंका 

4. हाल ही में भारत और किस देश ने ढाका में पांचवी ‘वार्षिक रक्षा वार्ता’ आयोजित की है?

(A) अफगानिस्तान 
(B) श्रीलंका
(C) म्यांमार
(D) बांग्लादेश 
उत्तर- (D) बांग्लादेश 

5. हाल ही में किस राज्य के ‘चोकुवा चावल’ को GI टैंग मिला है?

(A) बिहार 
(B) असम
(C) त्रिपुरा
(D) पश्चिम बंगाल
उत्तर- (B) असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*