Today’s Current Affairs in Hindi | 01 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 01 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

01 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत ‘ग्लोबल इंडिया AI 2023’ के पहले संस्करण की मेजबानी करेगा।
  2. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के प्रसारण अधिकार ‘वायकॉम 18’ ने हासिल किए है।
  3. हाल ही में 01 सितंबर को भारतीय नौसेना के बेड़े में युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी’ को शामिल किया जाएगा।
  4. हाल ही में अहमदाबाद, गुजरात में 04 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड कप 2023’ की ओपनिंग सेरेमनी की जाएगी।
  5. हाल ही में ‘गुजरात’ राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 27% कर दिया है।
  6. हाल ही में कैंसर विशेषज्ञ ‘डॉ. रवि कन्नन’ ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता है।
  7. हाल ही में श्रीलंका देश के कैंडी में पवित्र दंत अवशेष मन्दिर में वार्षिक ‘कैंडी एस्‍ला पेराहारा’ मनाया जा रहा है।
  8. हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने ढाका में पांचवी ‘वार्षिक रक्षा वार्ता’ आयोजित की है।
  9. हाल ही में IRTS अधिकारी ‘जया वर्मा सिन्हा’ को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन और CEO नियुक्त किया गया है।
  10. हाल ही में असम राज्य के ‘चोकुवा चावल’ को GI टैंग मिला है।
  11. हाल ही में कनाडा देश की ‘डेनियल मैकगाहे’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनी है।
  12. हाल ही में 31 अगस्त को ‘विश्व संस्कृत दिवस’ मनाया गया है।
  13. हाल ही में ‘त्रिपुरा’ राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक शौचालय स्थापित करने की घोषणा की है।
  14. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कन्या सुमंगला योजना’ की धनराशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है।
  15. हाल ही में भारत ने मॉरीशस और भूटान देश को ‘गैर-बासमती सफेद चावल’ के निर्यात की अनुमति  दी है।
  16. हाल ही में ‘उमेश रेवंकर’ वित्त उद्योग विकास परिषद (FIDC) के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। 
  17. हाल ही में NCERT ने कक्षा सातवीं के सिलेबस में ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ पर नया अध्याय शामिल किया है।
  18. हाल ही में शेल इंडिया ने ‘मानसी मदन त्रिपाठी’ को नए कंट्री हेड के रूप में नियुक्त किया है।
  19. हाल ही में ‘एकता कपूर’ इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।
  20. हाल ही में एक्सिस बैंक ने ‘इनफिनिटी सेविंग्स अकाउंट’ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 1 September – जीवन बीमा निगम (LIC) की हुई थी स्थापना, जानें आज का इतिहास

01 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में पाकिस्तान और किस देश के बीच ‘एशिया कप 2023’ का ओपनिंग मैच खेला गया है?

(A) भारत 
(B) नेपाल 
(C) अफगानिस्तान 
(D) श्रीलंका 
उत्तर- (B) नेपाल 

2. हाल ही में ‘G20 वन स्वास्थ्य कार्यशाला’ का उद्घाटन कहां किया गया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) नई दिल्ली 
(C) मुंबई  
(D) गुवाहाटी 
उत्तर- (A) बेंगलुरु 

3. हाल ही में लघु सिंचाई योजनाओं में कौनसा राज्य शीर्ष पर रहा है?

(A) बिहार 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) तमिलनाडु 
उत्तर- (C) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में भारत की किस राज्य सरकार ने जर्मनी के पेशेवर फुटबॉल लीग ‘बुंडेसलिगा’ के साथ समझौता किया है?

(A) कर्नाटक 
(B) महाराष्ट्र 
(C) राजस्थान 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (B) महाराष्ट्र 

5. हाल ही में दक्षिण कोरिया और किस देश ने ‘संयुक्त वायुसेना अभ्यास’ किया है?

(A) जर्मनी 
(B) फ्रांस 
(C) अमेरिका 
(D) जापान 
उत्तर- (C) अमेरिका 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*