Today’s Current Affairs in Hindi | 20 फरवरी 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 20 February 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 20 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री 

  • रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में 20 फरवरी को शपथ लेंगी।
  • बताना चाहेंगे रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। उन्‍होंने शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस आज 

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना होंगे

  • केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज 20 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना होंगे। वे वहां G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। 
  • बताना चाहेंगे डॉ. एस. जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में आज से 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता का आयोजन शुरू हुआ 

  • 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता 20 फरवरी से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जा रही है। तीन दिन का यह कार्यक्रम पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है। 
  • इस वार्ता का विषय विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान रखा गया है। इस वार्ता में भू-अर्थशास्त्र के प्रमुख समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जेकेआरएलएम 20 फरवरी से जम्मू में कर रहा है सरस आजीविका मेले का आयोजन

  • जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (JKRLM) 20 फरवरी से जम्मू के कला केंद्र में सरस आजीविका मेले का आयोजन कर रहा है। यह मेला भारत की कला, संस्कृति और परंपराओं के जीवंत उत्सव का तीसरा संस्करण है। इस उत्सव का आयोजन ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा है।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने सख्त भूमि कानून को मंजूरी दी

  • उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त भूमि कानून को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय का 101वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को होगा 

  • दिल्ली विश्वविद्यालय का 101वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर (North Campus) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान उपस्थित होंगे और स्‍नातक, स्‍नातकोत्‍तर और पीएचडी सहित अन्‍य विषयों के छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे।

भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम अन्वेषण और खनन में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए

  • भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम अन्वेषण और खनन में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा नई दिल्ली में अर्जेंटीना देश में कैटामार्का के गवर्नर राउल एलेजांद्रो जलील के साथ आयोजित बैठक के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 

पुडुचेरी में अब अंग दाताओं को उनके जीवन-रक्षक योगदान के लिए राजकीय सम्मान प्रदान किया जाएगा

  • हाल ही में पुडुचेरी सरकार ने घोषणा की है कि अंग दाताओं को उनके जीवन-रक्षक योगदान के लिए सम्मान के रूप में राजकीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर, उपराज्यपाल या मुख्यमंत्री अंग दाताओं के परिवारों को सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित करेंगे और उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करेंगे।

अबू धाबी में “समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी -नेवडेक्‍स 2025” का आयोजन 

  • भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (Goa Shipyard Limited) ने अबू धाबी में नौसेना रक्षा और समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी -नेवडेक्‍स 2025 में स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए फास्ट पेट्रोल वेसल्स और ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स को प्रदर्शित किया है। 
  • ये जहाज “मेक इन इंडिया” पहल के अंतर्गत नौसैनिक नवाचार और आत्मनिर्भरता में भारत की बढ़ती क्षमताओं को उजागर करते हैं।

केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा और सिक्किम के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान जारी किए 

  • केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत बिहार, हरियाणा और सिक्किम के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान जारी किए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

अमरीका में अकेले प्रवेश करने वाले बच्चों के लिए आव्रजन अदालत में कानूनी सहायता बंद की गई

  • हाल ही में अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने अकेले संयुक्त राज्य अमरीका में प्रवेश करने वाले बच्चों के लिए आव्रजन अदालत में कानूनी सहायता प्रदान करना बंद कर दिया है।

श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने G20 EWG बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

  • श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका की अध्‍यक्षता में शुरू हुई पहली G20 रोजगार कार्य समूह (EWG) बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है।

कुआलालंपुर में हुई मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति की 13वीं बैठक

  • मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति की 13वीं बैठक बुधवार 19 फरवरी को कुआलालंपुर में हुई है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और मलेशिया के रक्षा मंत्रालय में महासचिव लोकमान हकीम बिन अली ने इसकी सह-अध्‍यक्षता की हैं।

खेल करंट अफेयर्स

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) के नौवें संस्करण में आज 20 फरवरी को भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर  2:30 बजे शुरू होगा। 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने 19 फरवरी को कराची में गत चैंपियन पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया है।

लद्दाख की स्नोशू टीम ने 9वीं राष्ट्रीय स्नोशू चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया

  • लद्दाख की स्नोशू (Snowshoe) टीम ने 9वीं राष्ट्रीय स्नोशू चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। बताना चाहेंगे 20 राज्यों की टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए, लद्दाख ने 15 पदक जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • यह प्रतियोगिता सोनमर्ग, जम्मू और कश्मीर में आयोजित की गई थी।

20 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. हाल ही में नई दिल्ली में ‘मौसम भवन ओपन आर्ट म्यूजियम’ का उद्घाटन किसने किया है?

(A) जयंत चौधरी 
(B) पीयूष गोयल 
(C) डॉ. जितेंद्र सिंह
(D) अनुप्रिया पटेल 
उत्तर- डॉ. जितेंद्र सिंह

2. भारत की किस राज्य सरकार ने गुटखा और निकोटिन एवं तंबाकू युक्त पान मसाला के उत्पादन, वितरण, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है?

(A) छत्तीसगढ़ 
(B) झारखंड 
(C) मेघालय 
(D) सिक्किम 
उत्तर- झारखंड

3. ग्रीन क्लाइमेट फंड-GCF ने किस देश में जलवायु पुनरुत्थान और सतत विकास परियोजनाओं के लिए 5 करोड़ अमरीकी डॉलर स्वीकृत किए हैं?

(A) केन्या  
(B) सोमालिया 
(C) युगांडा 
(D) कैमरुन
उत्तर- केन्या  

4. ITTF-ATTU एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट का 34वां संस्करण कहां शुरू हुआ है?

(A) मनीला 
(B) शेनझेन
(C) दोदोमा 
(D) कुवैत सिटी 
उत्तर- शेनझेन

5. पूर्वोत्तर भारत का कौनसा राज्य 20 फरवरी को अपना 38वां स्थापना दिवस मना रहा है?

(A) सिक्किम 
(B) मणिपुर 
(C) त्रिपुरा 
(D) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

19 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
18 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
17 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
16 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
15 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
14 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
13 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
12 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
11 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*