आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व क्या है?

1 minute read
आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व क्या है?

आज के समय में पढ़ाई के साथ साथ स्टूडेंट्स को शारीरिक शिक्षा पर ध्यान देने की भी बहुत ज़रूरत है। आज का समय ऐसा है कि आप केवल किताबी कीड़ा बनकर नहीं रह सकते। आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व भी बराबर है। अगर आप पढ़ने में अच्छे हैं लेकिन आप शरीर से कमजोर हैं तो ऐसी पढ़ाई का कोई फायदा नहीं है। आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व भी किताबी ज्ञान के बराबर ही ज़रूरी है। इस ब्लॉग में आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व समझाया गया है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा ब्लॉग अंत तक पढ़ें। 

शारीरिक शिक्षा क्या है

शारीरिक शिक्षा से सीधा तात्पर्य है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक श्रम को महत्व प्रदान करना। शारीरिक शिक्षा शब्द का इस्तेमाल शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिए की जाने वाली गतिविधियों के लिए किया जाता है। आधुनिक समय में शारीरिक शिक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है। इसलिए लोग अब शारीरिक शिक्षा से जुड़ी बहुत सी क्रियाएँ करने लगे हैं। सभी प्रकार शारीरिक गतिविधियां जैसे : व्यायाम, खेलकूद, एडवेंचर स्पोर्ट्स आदि विषय आते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जन स्वास्थ्य भी शारीरक शिक्षा का ही एक हिस्सा है। 

शारीरिक शिक्षा क्यों ज़रूरी है  

शारीरिक शिक्षा के महत्व को हम इस तरह से समझ सकते हैं : 

  • स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है : शारीरिक शिक्षा के महत्व को हम इस तरह से समझ सकते हैं कि यह एक बहुत पुरानी कहावत है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। अगर आप शरीर से स्वस्थ नहीं होंगे तो आप अंदर  से दुर्बल महसूस करेंगे और आपका मन भी दुखी रहेगा। इसलिए स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर होना भी बहुत ज़रूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता होती है। अत: यह सिद्ध होता है कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए शारीरिक शिक्षा कितनी ज़रूरी है। 
  • शरीर को बीमारियों से लड़ने लायक बनाता है : शारीरिक शिक्षा मानव को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है। यह मनुष्य की इम्युनिटी को अंदर से मजबूत बनाने के लिए ज़रूरी है। अगर आप रोज़ शारीरिक गतिविधियां करेंगे तो आप निश्चित रूप से शारीरिक रूप से तो मजबूत होंगे ही, आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता में भी इजाफा होगा। खासतौर से कोरोना के बाद से तो शारीरिक शिक्षा का महत्व और भी बढ़ गया है। 
  • कमाई का जरिया : शारीरक शिक्षा आज के समय में कमाई का एक अच्छा जरिया भी बन गया है। आप एक शारीरिक शिक्षा के टीचर बनकर किसी स्कूल या कॉलेज में नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपना खुद का फिटनेस सेंटर भी खोल सकते हैं। इसके अलावा आप यू ट्यूब पर शारीरिक शिक्षा से संबन्धित अपना चैनल बनाकर या गूगल पर शारीरिक शिक्षा से जुड़े आर्टिकल्स लिखकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। 

शारीरिक शिक्षा से जुड़ी ज़रूरी बातें

नीचे शारीरिक शिक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताई जा रही हैं : 

  • हमेशा किसी सर्टिफाइड ट्रेनर की मदद से ही शारीरिक शिक्षा प्राप्त करें 
  • अपने मर्जी से कभी गलत व्यायाम न करें, इसके लिए उचित तरीके शारीरिक प्रशिक्षण लें 
  • अगर आपने शारीरिक शिक्षा से जुड़ा कोई कोर्स किया है तो अपने परिवार और आसपास के लोगों को आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताएं। इससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में मदद मिलेगी। 
  • शारीरिक शिक्षा आपको शरीर के साथ साथ मन से भी मजबूत बनाती है। 
  • शारीरिक गतिविधियों  से आपके बाहरी अंगों के साथ साथ आंतरिक अंगों का भी विकास होता है। 

स्कूल में शारीरिक शिक्षा का महत्व 

नीचे स्कूल में शारीरिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं जा रही हैं : 

  • विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास का माध्यम : शारीरिक शिक्षा से बच्चों का सम्पूर्ण विकास होता है। अगर वे शारीरिक रूप से मजबूत होंगे तो वे पढ़ाई में भी अच्छा कर सकेंगे। अगर वे बीमार रहेंगे तो उनका मन पढ़ाई में भी नहीं लगेगा। इसलिए स्कूल में शारीरिक शिक्षा बहुत ही ज़रूरी है। 
  • भविष्य के योद्धा तैयार करने के लिए : स्कूली स्टार पर शारीरिक शिक्षा देने का सबसे बड़ा लाभ यही है कि इसकी मदद से देश को भविष्य के योद्धा प्राप्त होते हैं जो कि सेना के माध्यम से देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। स्कूली स्तर पर बच्चों को शारीरिक शिक्षा देने से स्वस्थ युवाओं का निर्माण होता है जो कि भविष्य में जाकर योद्धाओं के रूप में देश की रक्षा करते हैं। 
  • भविष्य के खिलाड़ी तैयार करने के लिए : आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व स्कूली स्तर बहुत अधिक है। इसकी मदद से देश को अच्छे खिलाड़ी बनते हैं जो देश के लिए ट्रॉफी और मेडेल और जीतकर लाते हैं और विश्व में देश का नाम रोशन करते हैं। 

कॉलेज में शारीरिक शिक्षा का महत्व 

नीचे कॉलेज स्तर पर शारीरिक शिक्षा के महत्व से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें बताई जा रही हैं : 

  • स्वस्थ युवाओं की संख्या में वृद्धि : कॉलेज स्तर पर शारीरिक शिक्षा देने से देश के अंदर स्वस्थ युवाओं की संख्या में इजाफा होता है। देश को बड़ी संख्या में स्वस्थ युवक प्राप्त होते हैं और देश मजबूत बनता है। 
  • अच्छे खिलाड़ी प्राप्त होते हैं : कॉलेज स्तर पर शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने से देश को अच्छे खिलाड़ी प्राप्त होते हैं। ये खिलाड़ी ओलंपिक और दूसरे खेलों में देश के लिए मेडल और पुरस्कार जीतकर लाते हैं और देश का नाम ऊंचा करते हैं। 
  • युवाओं की ऊर्जा सही जगह इस्तेमाल होती है : आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व के रूप में कॉलेज स्तर पर युवाओं को शारीरिक शिक्षा देने से उनकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल होता है। युवाओं में बहुत ऊर्जा होती है। अगर यह ऊर्जा गलत जगह लग जाए तो देश के लिए बड़ी विकत स्थिति बन सकती है। कॉलेज स्तर पर युवाओं की ऊर्जा खेलकूद में  लगती है और देश को अनुशासित युवा मिलते हैं। 

शारीरिक शिक्षा के बारे में महापुरुषों के कथन 

  • इस समय देश को मंदिरों से अधिक फुटबॉल के मैदानों की ज्यादा ज़रूरत है – स्वामी विकानंद 
  • वास्तव में अच्छा स्वास्थ्य ही मनुष्य का वास्तविक धन है – चाणक्य 
  • जीवन जीने में और स्वस्थ जीवन जीने में बहुत अंतर होता है – वालटेयर 
  • समय और स्वास्थ्य दो ऐसी अनमोल संपत्तियाँ हैं, जिनका महत्व आप तब समझ पाते हैं जब आप इन्हें खो देते हैं – डेनिस वेटली 
  • स्वास्थ्य और बुद्धि दो आशीर्वाद हैं – गौतम बुद्ध 
  • एक बीमार शरीर मन को भी बीमार बनाता है – बाबा रामदेव 
  • हमारे स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। यह हमारी निजी संपत्ति है – अरलेन स्पेक्टर 
  • अपने शरीर का देखभाल करो क्योंकि यह वह जगह है जहां आपको रहना है – जिम रोन 

शारीरिक शिक्षा के महत्व से संबन्धित बेस्ट बुक्स 

नीचे शारीरिक शिक्षा से संबन्धित बुक्स की सूची दी जा रही हैं : 

बुक लेखक /प्रकाशक यहाँ से खरीदें 
Methods of Physical Education Dr. Rajendra Ramtekeयहाँ से खरीदें 
Teaching Methods of PhysicalEducation Dr. R.W. Gopalakrishnanयहाँ से खरीदें 
Physical Education Universe (Book for all Competitive Exams)
Sanjay Malikयहाँ से खरीदें 
How to Stop Worrying and Start Living: Time-Tested Methods for Conquering Worry
Dale Carnegie यहाँ से खरीदें 
शारीरिक शिक्षा एक अध्ययन श्याम नारायण सिंह यहाँ से खरीदें 
Handbook of Physical Education DR Sarang Khadse and A.K. Gupta यहाँ से खरीदें 

FAQs 

विश्व में शारीरिक शिक्षा की शुरुआत कब हुई? 

शारीरिक शिक्षा की शुरुआत सन 1243 से मानी जाती है। 

क्या खेल शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत आते हैं? 

हाँ, खेल शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत आते हैं। 

क्या व्यायाम शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत आता है? 

हाँ, व्यायाम शारीरक शिक्षा के अंतर्गत आता है। 

क्या योग शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत आता है? 

हाँ, योग शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत आता है। 

शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ होता है?

नियमित शारीरिक गतिविधि हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है, पुरानी बीमारियों जैसे मोटापा और टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम कर सकती है, मांसपेशियों की ताकत और लचीलापन बढ़ा सकती है, हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है।

उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पढ़ने के बाद आधुनिक समाज में शारीरिक शिक्षा का महत्व के  बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त हुई होगी। यदि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो आप  अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी यह ब्लॉग जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*