Latest News in Hindi 21 March 2025: स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। छात्रों को सुबह रोजाना देश-दुनिया, स्वास्थ्य, शिक्षण, खेल, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की खबरों के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 21 मार्च की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (21 March) बताई जा रही हैं।
This Blog Includes:
- आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (21 March)
- 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly
- 5 News Headlines for School Assembly in Hindi
- स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly National News Headlines in Hindi)
- स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly International News Headlines in Hindi)
- स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)
- आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)
आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (21 March)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (21 March) इस प्रकार हैंः-
- कबड्डी विश्व कप में भारतीय पुरूष टीम ने आखिरी ग्रुप मैच में वेल्स को 102-47 से हराया।
- हर साल 21 मार्च को ‘नेशनल एनीमिया डे’ मनाया जाता है। इस दिन लोगों को एनीमिया के बारे में जागरूक किया जाता है।
- SRFI इंडियन टूर 2025 स्कवैश के फाइनल में, आज भारत की आकांक्षा सालुंखे का सामना अनाहत सिंह से होगा।
- अमरीकी फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दर को 4.25 प्रतिशत से 4.5 शून्य प्रतिशत की सीमा में स्थिर रखा।
- बीजेपी ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर उन्हें आज निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
- लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) को एक दिन के लिए बंद किया गया।
- पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण ने एकीकृत पेंशन योजना- UPS के क्रियान्वयन के लिए नियम जारी किए।
- दिल्ली परिवहन निगम दिल्ली के आंनद विहार, सराय रोहिला और कमला मार्किट बस अड्डों से जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बसों का संचालन करेगा।
10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly
स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं;-
- राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-NSD 21 मार्च से नई दिल्ली में ‘आदि रंग महोत्सव’ (Adi Rang Mahotsav 2025) का 7वां संस्करण आयोजित करेगा।
- संसद के चालू बजट सत्र में आज दोनों सदनों में कई प्रमुख रिपोर्ट पेश की जाएंगी और लोकसभा में केंद्रीय बजट के दूसरे चरण पर चर्चा होगी।
- भारत 11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।
- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए रजिट्रेशन शुरू हुए, तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
- भारतीय पुरावशेषों की तस्करी को रोकने के लिए भारत-अमेरिका के बीच सांस्कृतिक संपदा समझौता हुआ।
- NHAI ने टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली में अनियमितताओं के लिए 14 शुल्क संग्रह एजेंसियों को प्रतिबंधित किया।
- महाराष्ट्र सरकार ने प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘महाराष्ट्र भूषण’ से सम्मानित करने का निर्णय किया।
- जम्मू-कश्मीर में पीएमएवाई के तहत योजना की शुरुआत से अब तक 4,368 मकान स्वीकृत किए गए।
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- EPFO में इस साल जनवरी में संगठन से 17.89 लाख सदस्य जुड़े।
- सरकारी स्वामित्व वाले रिन्यूएबल एनर्जी फाइनेंशियर, IREDA ने 1,247 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना पहला परपेचुअल बॉन्ड लॉन्च किया।
5 News Headlines for School Assembly in Hindi
स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं;-
- CUET UG 2025 के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2025 है। निर्धारित तिथि बीतने के बाद शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- UP BEd ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट (बिना लेट फीस) 25 मार्च 2025 निर्धारित की गई।
- S&P Global Ratings के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में भारत की GDP 6.7% की दर से बढ़ेगी।
- वर्ष 2024 में भारत के वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में 203 प्रतिशत निवेश बढ़ा।
- वर्ष 2024 में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा खपत बढ़कर 27.5 GB हुई, जो पिछले पांच वर्षों में 19.5 प्रतिशत की CAGR को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें – डेली करेंट अफेयर्स 2025
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly National News Headlines in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां School Assembly International News Headlines in Hindi इस प्रकार हैं:-
- बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य में आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर (BPSC Exam Calendar 2025) जारी किया।
- SSC ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की।
- IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (CRP SPL-XIV) भर्ती मेंस का स्कोरकार्ड जारी किया।
- कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने PM Internship Scheme 2025 के लिए दूसरा कैंडिडेट ओपन हाउस आयोजित किया।
- रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा क्षमताओं में बढ़ोतरी के उद्देश्य से 54,000 करोड़ रुपये से अधिक के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।
यह भी पढ़ें – School Assembly News Headlines: 21 March 2025
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly International News Headlines in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां School Assembly International News Headlines in Hindi इस प्रकार हैं:-
- पूर्व MMA चैंपियन कॉनर मैकग्रेगर (Conor McGregor) ने आयरलैंड के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।
- जिम्बाब्वे की क्रिस्टी कोवेंट्री (Kirsty Coventry) को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति-IOC का नया अध्यक्ष चुना गया।
- इस्राइली कैबिनेट ने आंतरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख रोनेन बार को बर्खास्त करने के लिए मतदान किया।
- इंडोनेशिया में माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ जिससे 8,200 मीटर की ऊंचाई तक फैली राख।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
यह भी पढ़ें – 21 मार्च का इतिहास
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (Today’s Sports News in Hindi) इस प्रकार हैंः-
- BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग-IPL 2025 में गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाया।
- भारत ने 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर बोली लगाई।
- BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।
- भारतीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 56.39 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- Swiss Open 2025 में भारत के शंकर सुब्रमण्यन पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)
स्कूल असेंबली के लिए आज का सुविचार इस प्रकार है;-
कोई भी व्यक्ति तब तक हारता नहीं है, जब तक कि वह हिम्मत नहीं हारता है।
संबंधित ब्लाॅग्स
- स्कूल असेंबली के लिए 20 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 19 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 18 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 17 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 16 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 15 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 14 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 13 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 12 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 10 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 9 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 8 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 7 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 6 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 5 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 4 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 3 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 2 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 1 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (21 March) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।