भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि भारतीयों से अधिक चाय पाकिस्तानी पीते हैं। चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि बल्कि सदियों से चली आ रही परंपरा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि चाय की खोज कौन से देश में हुई? और कौन सा देश सबसे ज्यादा चाय पीता है? अगर आप इन सवालों से परिचित नहीं हैं तो यह लेख आपके लिए हैं। यहाँ हम आपको Tea Facts in Hindi के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।
Tea Facts in Hindi – चाय बारे में रोचक तथ्य
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Tea Facts in Hindi यहाँ दिए गए है :
- चाय की उत्पत्ति लगभग 5,000 साल पहले चीन में एक औषधीय पेय के रूप में हुई थी।
- पूरी दुनिया में चाय का उत्पादन सबसे अधिक चीन में किया जाता है।
- चाय पीने की शुरूआत सबसे पहले चीन से ही हुई थी।
- हर साल 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।
- विश्व का सर्वाधिक प्रचलित पेय पदार्थ चाय है।
- भारत में चाय का इतिहास 1835 से शुरू होता है, जब असम में अंग्रेजों ने चाय की पत्तियों की खोज की थी।
- चाय, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय है।
- हरी चाय, काली चाय और सफेद चाय – ये सभी एक ही पौधे (कैमेलिया सिनेंसिस) से आते हैं।
- स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चाय पीने वालों में पहला स्थान तुर्की का है।
- असम के बिस्वनाथ जिले में स्थित, मोनाबारी चाय बागान एशिया का सबसे बड़ा चाय बागान है।
चाय बारे में रोचक तथ्य
अन्य Tea Facts in Hindi यहाँ दिए गए है :
- दुनिया भर में करीब 2000 से अधिक प्रकार की चाय मौजूद हैं।
- आइस्ड टी की शुरुआत 1860 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी।
- दुनिया में कुल काली चाय के उत्पादन का लगभग 18% भारत में होता है।
- एक पाउंड चाय बनाने के लिए लगभग 2,000 छोटी पत्तियों की ज़रूरत होती है।
- तुर्की का हर व्यक्ति रोज 10 कप चाय पी लेता है।
- 17वीं सदी के मध्य में इंग्लैंड में चाय बहुत महंगी थी।
- स्ट्रांग टी पीने से अल्सर होने का खतरा बढ़ता है।
- 1908 में थॉमस सुलिवन ने टी बैग्स का आविष्कार किया था।
- भारत, चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
- हर्बल चाय वास्तव में चाय नहीं है बल्कि यह विभिन्न फूलों, फलों, जड़ी बूटियों का मिश्रण है।
संबंधित आर्टिकल्स
उम्मीद है आपको Tea Facts in Hindi का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इFacts About Teeth in Hindसी तरह के अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।