कुत्ता, एक पालतू और वफादार जानवर है जो दुनिया के लगभग सभी जगहों पर पाए जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में कुत्तों की संख्या लगभग 400 से 500 मिलियन के करीब है। दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता चिहुआहुआ है, जिसका वजन 2-3 किलोग्राम होता है और दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता ग्रेट डेन है, जिसका वजन 70-90 किलोग्राम होता है। इसी तरह के अन्य रोचक तथ्य आपको इस ब्लॉग में जानने को मिलेंगे। Facts About Dog in Hindi के माध्यम से आपको डॉग्स के बारे में और अधिक जानने में मदद मिलेगी।
Facts About Dog in Hindi
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Facts About Dog in Hindi यहाँ दिए गए है :
- दुनिया भर में लगभग 300 से 400 कुत्तों की ब्रीड हैं।
- कुत्तों के कान मनुष्यों के कान की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं जिससे वह मनुष्य की तुलना में 4 गुना बेहतर सुनने में सक्षम होते हैं।
- इंसानों की मनपसंद चॉकलेट कुत्तों के लिए हानिकारक होती है। बता दें कि चॉकलेट में थियोब्रोमाइन की मात्रा होती है, जिसे कुत्ते सुचारू रूप से पाचन नहीं कर पाते।
- सामान्य तौर पर, अधिकांश कुत्ते 10 से 14 वर्ष तक जीवित रहते हैं। हालाँकि कुछ कुत्ते 20 साल तक जीवित रह सकते हैं। कुत्तों का जीवनकाल उनके ब्रीड, आहार, व्यायाम और स्वास्थ्य देखभाल पर निर्भर करता है।
- सबसे ज्यादा उम्र जीने वाला कुत्ता Bluey था। यह एक ऑस्ट्रेलियाई कुत्ता था जो 29 साल और 5 महीने तक जीवित रहा।
- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सालुकी (Saluki) डॉग ब्रीड सबसे पुरानी ब्रीड है।
- अंतरिक्ष में जाने वाला पहला कुत्ता लाइका था। लाइका 3 साल की एक फीमेल डॉग थी जिसे 3 नवंबर 1957 को सोवियत संघ ने स्पुतनिक 2 नामक अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष में भेजा था।
- कुत्तो में 13 तरह के ब्लड ग्रुप होते हैं।
- छोटी ब्रीड के कुत्ते बड़ी ब्रीड के कुत्तों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते हैं।
- दुनिया की सबसे छोटी कुत्तों की ब्रीड चिहुआहुआ है।
- दुनिया की सबसे बड़ी कुत्तों की नस्लें ग्रेट डेन, इंग्लिश मास्टिफ़, सेंट बर्नार्ड और न्यूफ़ाउंडलैंड डॉग हैं।
- भेड़ियों को कुत्तों का वंशज माना जाता है क्योंकि कुत्तों का लगभग 99% DNA भेड़ियों से मिलता है।
- कुत्ते अपने मालिक को हमेशा याद रखते हैं और उनके प्रति हमेशा वफादार रहते हैं।
- कुत्तों का दिमाग चिम्पैंजी और डॉलफिन के समान होता है।
- कुत्तों के दिमाग का आकार मनुष्य के दिमाग के आकार से 10 गुना छोटा होता है।
- कुत्तों के सूंघने की क्षमता मनुष्य से लगभग 10000 गुना अधिक होती है।
- कुत्ते के बच्चे जन्म के समय अंधे और बहरे होते हैं।
- जन्म के समय कुत्ते के बच्चे के केवल 28 दांत ही होते हैं जबकि एक व्यसक कुत्ते के 42 दांत होते हैं।
- मनुष्य के फिंगर प्रिंट की तरह प्रत्येक कुत्ते की नाक का प्रिंट भी अलग होता है।
- ग्रेहाउंड ब्रीड का कुत्ता अधिकतम 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। यह दुनिया का सबसे तेज़ दौड़ने वाला कुत्ता है।
- कुत्तों की तीन पलकें होती हैं, जिनमें से एक उनकी आँखों को नम और संरक्षित रखने के लिए होती है।
- फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान कुत्तों का इस्तेमाल संदेश भेजने के लिए किया गया था।
- इंसानों की तरह कुत्ते भी लेफ्ट और राइट हैंडेड होते हैं।
- एक बार में एक फीमेल डॉग औसतन चार से छह बच्चों को जन्म दे सकती है।
- कुत्तों की कुछ प्रजातियां पानी के नीचे पड़े शवों को भी सूंघ सकती हैं।
सम्बंधित ब्लॉग
उम्मीद है की आपको Facts About Dog in Hindi का हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।