भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित पंजाब राज्य वीरता और उत्साह की भूमि है। यह एक ऐसा खूबसूरत राज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, विविधता, लोक नृत्यों, मसालेदार व्यंजनों, कृषि आदि के लिए प्रसिद्ध है। पंजाब शब्द दो फारसी शब्दों से बना है; ‘पंज’ का अर्थ है पाँच और ‘आब’ का अर्थ है पानी। इस नाम का अर्थ है “पांच नदियों का प्रदेश” क्योंकि इस राज्य से पांच प्रमुख नदियाँ सतलज, ब्यास, रावी, चिनाब और जेहलम बहती है। इसी तरह पंजाब से जुड़े प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Punjab Facts in Hindi से अवगत कराएंगे। यहाँ दिए गए फैक्ट्स आपको पंजाब राज्य के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें : Facts About Maharashtra in Hindi
Punjab Facts in Hindi
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Punjab Facts in Hindii यहाँ दिए गए है :
- पंजाब राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी। पंजाब को हरियाणा राज्य से अलग कर बनाया गया है।
- 1947 में भारत के विभाजन से पहले, पंजाब ब्रिटिश भारत में एक बड़ा राज्य था। विभाजन के बाद, पंजाब दो क्षेत्रों में विभाजित हो गया – भारतीय पंजाब और पाकिस्तानी पंजाब।
- पुराने समय में पंजाब को त्रिगर्त के नाम से जाना जाता था।
- पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ हरियाणा राज्य की भी राजधानी है।
- पंजाब की आधिकारिक भाषा पंजाबी है।
- पंजाब को भारत का अन्न भंडार (ब्रेड बास्केट) भी कहा जाता है।
- वर्तमान समय में पंजाब में 23 जिले हैं।
- जनसंख्या के मामले में पंजाब, भारत का 16वां सबसे बड़ा राज्य है
- पंजाब की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है।
- पंजाब राज्य का कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर (19,445 वर्ग मील) है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है।
- पंजाब की साक्षरता दर 75.8 प्रतिशत है।
- पंजाब की सीमा उत्तर में जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में हरियाणा व राजस्थान और पश्चिम में पाकिस्तान से लगती है।
- वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूनाइटेड किंगडम के अनुसार, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पर्यटक स्थल है।
- पंजाब का राजकीय पक्षी बाज है। इसे 1972 में पंजाब का राजकीय पक्षी घोषित किया गया था।
- पंजाब का राजकीय पशु काला हिरण है। इसे 1972 में पंजाब का राजकीय पशु घोषित किया गया था।
- पंजाब का राज्य वृक्ष शीशम है।
- जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है।
- पंजाब का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भटिंडा जंक्शन है।
- पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें, लोकसभा और राज्यसभा की 13 व 7 सीटें हैं।
- पंजाब में 81 तहसीलें हैं।
- पंजाब राज्य कई हस्तियों का घर है, जिनमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेता दिलजीत दोसांझ और लेखक खुशवंत सिंह शामिल हैं।
- पंजाब पुलिस भारत के सबसे पुराने पुलिस बलों में से एक है। इसकी स्थापना 1861 में हुई थी।
- पंजाब अपने पारंपरिक लोक नृत्यों के लिए भी प्रसिद्ध है, जिनमें गिद्दा और झूमर शामिल हैं।
- पंजाब की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मक्का, मशरूम, मिर्च, आलू, कपास, और दलहन आदि हैं।
- पंजाब को भारत में सबसे अच्छा बुनियादी ढांचा माना जाता है, इसमें सड़क, रेल, वायु और नदी शामिल हैं।
सम्बंधित ब्लॉग
उम्मीद है आपको Punjab Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।