यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 1 मई 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है
- हर वर्ष 1 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Workers’ Day 2025) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकारों और स्थितियों की वर्तमान स्थिति पर विचार करने का दिन है।
- यह दिवस उचित वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, उचित कार्य घंटे और शोषण के उन्मूलन की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।
पीएम मोदी आज मुंबई में Waves-2025 का उद्घाटन करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 1 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत के पहले विश्व ऑडियो विजवल मनोरंजन शिखर सम्मेलन (Waves) 2025 का शुभारंभ करेंगे।
- बताना चाहेंगे चार दिन के सम्मेलन का मुख्य विषय है क्रिएटर्स और देशों को साथ में जोड़ना। इसमें फिल्मों, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रसारण और उभरती हुई तकनीक को एक साथ लाया जाएगा। इसमें भारत के मीडिया और मनोरंजन कौशल का व्यापक प्रदर्शन होगा।
अंगोला के राष्ट्रपति आज से भारत की चार दिन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे
- अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेन्को भारत की चार दिन की राजकीय यात्रा पर गुरुवार 1 मई को नई दिल्ली पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति लॉरेन्को का तीन मई को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
- वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ विचार-विमर्श करेंगे और पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
आज जम्मू संभाग और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना, मौसम विभाग
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 1 मई को जम्मू संभाग और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं आज पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी, पूर्वोत्तर और देश के कई दक्षिणी क्षेत्रों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। जबकि नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
IPL क्रिकेट में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा
- आईपीएल T20 क्रिकेट में, गुरुवार 1 मई को जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
अमरीका ने यूक्रेन के साथ आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए
- अमरीका ने यूक्रेन के साथ आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे यूक्रेन के प्राकृतिक संसाधनों और दुर्लभ खनिजों तक अमरीका की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। इसके बदले अमरीका को यूक्रेन के पुनर्निमाण के लिए संयुक्त कोष में निवेश करना होगा।
भारतीय धावकों ने भारतीय ओपन रिले प्रतियोगिता में 4×100 मीटर रिले दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
- शीर्ष धावक गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन ने भारतीय ओपन रिले प्रतियोगिता में 4×100 मीटर रिले दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
- बताना चाहेंगे इससे पहले 38.89 सेकंड का पिछला रिकॉर्ड दिल्ली में 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में बना था।
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा होंगे उत्तरी सेना-कमान के नए कमांडर-इन-चीफ़
- लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उधमपुर में उत्तरी सेना कमान के नए कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। श्री शर्मा ने लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचेंद्र कुमार की जगह ली है। जो 30 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए अपना हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित किया
- भारत ने पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए पाकिस्तानी विमान कंपनियों के लिए अपना वायु क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि यह फैसला 23 मई तक प्रभावी रहेगा।
केंद्र सरकार 19 राज्यों के एकलव्य-मॉडल आवासीय-विद्यालयों में स्थापित करेगी 75 अंतरिक्ष प्रयोगशालाएँ
- जनजातीय कार्य मंत्रालय और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने 19 राज्यों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 75 अंतरिक्ष प्रयोगशालाएँ स्थापित करने का निर्णय लिया है।
- बताना चाहेंगे प्रत्येक प्रयोगशाला में एलवीएम3 लॉन्च व्हीकल और ईओ सैटेलाइट डेमो मॉडल, स्टार ट्रैकर टेलीस्कोप और कैनसैट वर्किंग मॉडल सहित उन्नत वैज्ञानिक उपकरण होंगे। वहीं इस पहल से लगभग 50 हजार से अधिक आदिवासी छात्र लाभान्वित होंगे।
IIT दिल्ली और CWC ने डेटा साइंस, AI और मशीन लर्निंग सहित कई आधुनिक तकनीकों को लेकर एक MoU पर हस्ताक्षर किए
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-IIT, नई दिल्ली और जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय जल आयोग (CWC), ने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग सहित कई आधुनिक तकनीकों को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इस समझौते का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीकों के अनुप्रयोग के माध्यम से जल संसाधन का प्रबंधन करना है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की विजय दिवस परेड में शामिल होंगे
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसासर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को मॉस्को में विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए रूस जाएंँगे।
- विजय दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। जनवरी 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया, जो लाल सेना की जीत के साथ समाप्त हुआ था।
आगामी जनगणना में जाति-गणना को सम्मिलित करेगी केंद्र सरकार
- केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना में जाति गणना को सम्मिलित करने का निर्णय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की राजनीतिक कार्य समिति ने यह फैसला किया है।
यह भी पढ़ें – 1 मई का इतिहास
1 मई 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. भारत के किस राज्य का आज 65वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा?
(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) महाराष्ट्र
(D) पश्चिम बंगाल
उत्तर- महाराष्ट्र
2. नई दिल्ली में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और बूथ स्तर अधिकारियों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किसने किया है?
(A) ज्ञानेश कुमार
(B) ओम बिड़ला
(C) राजीव रंजन
(D) अनुप्रिया पटेल
उत्तर- ज्ञानेश कुमार
3. ईरान और अमरीका के बीच परमाणु वार्ता का चौथा दौर कहां होगा?
(A) मनीला
(B) रोम
(C) दोदोमा
(D) पेरिस
उत्तर- रोम
4. इस वर्ष की पहली तिमाही में अमरीका की अर्थव्यवस्था में कितने प्रतिशत की गिरावट आई है?
(A) 0.2 प्रतिशत
(B) 0.3 प्रतिशत
(C) 0.4 प्रतिशत
(D) 0.6 प्रतिशत
उत्तर- 0.3 प्रतिशत
5. संयुक्त राज्य अमरीका और ब्रिटेन की सेनाओं ने कहाँ संयुक्त एयर स्ट्राइक की हैं?
(A) सना
(B) बोको हराम
(C) बगदाद
(D) काहिरा
उत्तर- सना
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 1 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।